युवाओं ने किया हनुमान चालीसा पाठ, समीक्षा संवाद बैठक में युवती संगठन के गठन का लिया निर्णय

युवाओं ने किया हनुमान चालीसा पाठ, समीक्षा संवाद बैठक में युवती संगठन के गठन का लिया निर्णय
सीतामऊ। अखिल भारतीय पोरवाल युवा संगठन द्वारा मंगलवार को आयोजित हनुमान चालीसा पाठ का आयोजन शिक्षाविद् गुरुवर श्री गोविन्द सांवरा के अतिथि में समाज अध्यक्ष कैलाश घाटिया काका वरिष्ठ उपाध्यक्ष लक्ष्मीनारायण मांदलिया के अतिथि में युवा संगठन अध्यक्ष दीपक घाटिया के नेतृत्व में हनुमान जी महाराज कि धुप दीप प्रज्ज्वलित कर हनुमान चालीसा पाठ किया गया।
इस अवसर पर शिक्षाविद् श्री सांवरा ने कहा कि हनुमान जी ही ऐसे भगवान है जो सहज प्रसन्न हो जाते हैं। हनुमान चालीसा कि हर चौपाई मंत्र है । मन में कुछ और चाहते कुछ और करते कुछ ओर ऐसे व्यक्ति हनुमान चालीसा तो क्या कोई भी भक्ति करें उसका प्रतिफल नहीं मिलता है। पर जब कोई अहंकार घमंड को त्याग कर सहृदय से मानसिक पूजा भी कर देता उसके कुछ भी नहीं मांगनें पर भी फल जरूर मिलता है। हनुमान चालीसा में प्रथम पंक्ति श्रीगुरु चरन सरोज रज, निज मनु मुकुरु सुधारि । बरनउँ रघुबर बिमल जसु, जो दायकु फल चारि ॥ जिसका अर्थ मेरे श्रीगुरुदेव के चरण कमलों की धूल से अपने मन के दर्पण को स्वच्छ करते हुए मैं प्रभु श्री राम के निर्मल यश चार फलो का वर्णन करता हूँ।
तत्पश्चात अंतर समीक्षा संवाद बैठक का आयोजन हुआ जिसमें 15 से 40 वर्ष कि युवतियों का पंजीयन कर युवती संगठन का निर्णय लिया गया। आयोजन बैठक में अखिलेश गुप्ता, नितेश घाटिया, प्रदीप मांदलिया , शुभम घाटिया सहित युवा सदस्य पदाधिकारी उपस्थित रहें।



