महिला बाल विकास विभाग द्वारा पोषण पखवाड़ा अंतर्गत कार्यक्रम आयोजित

महिला बाल विकास विभाग द्वारा पोषण पखवाड़ा अंतर्गत कार्यक्रम आयोजित
गरोठ ।महिला बाल विकास विभाग गरोठ द्वारा शामगढ़ वार्ड 13 एवं खाईखेड़ा में पोषण पखवाड़ा अंतर्गत आज की थीम बच्चों की देखभाल में पुरुषों की भागीदारी , बच्चों में स्क्रीन टाइम को कम करना ,माता पिता एवं समुदाय की भूमिका ,खाद्य पदार्थों के बारे में जागरूगता , स्थानीय व्यंजनों का प्रचार अंतर्गत प्रचार प्रसार किया गया, जिसमें महिलाएं , बच्चे , महिलाएं आदि उपस्थित रहे । कार्यक्रम में सेक्टर पर्यवेक्षक एवं प्रभारी परियोजना अधिकारी रीना झिंझोरिया द्वारा पोषण पखवाड़ा 8 अप्रैल से 23 अप्रैल तक मनाया जा रहा हे , जिसके अंतर्गत 6 थीम पर आंगनवाड़ी केंद्रों पर एवं परियोजना स्तर पर आयोजन किए जा रहे हैं।
स्थानीय उत्पादों , खिलौनों, खाद्य पदार्थों के बारे में जागरूगता , स्थानीय व्यंजनों का प्रचार प्रसार करने हेतु प्रदर्शनी लगाई गई। कार्यक्रम में महिलाएं , बच्चे एवं अन्य उपस्थित रहे । महिलाओं द्वारा स्थानीय फल, सब्जियां, दालें आदि की पोषण रंगोली बनाई गई एवं प्रदर्शनी लगाई गई ।
नगर परिषद में सभी पुरुषों को पोषण पखवाड़ा में हिस्सा लेने हेतु प्रोत्साहित किया गया ।



