शामगढ़मंदसौर जिला

 शामगढ पुलिस को मिली सफलता, आरोपी ईश्वर सिँह के कब्जे वाली  मोटर साईकिल से 63 किलो डोडाचुरा किया जप्त

 शामगढ पुलिस को मिली सफलता, आरोपी ईश्वर सिँह के कब्जे वाली  मोटर साईकिल से 63 किलो डोडाचुरा किया जप्त

शामगढ  -पुलिस अधीक्षक श्री विनोद कुमार मीणा के निर्देशन में एवं श्रीमती हेमलता कुरील अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदया (गरोठ) एवं श्री दिनेश प्रजापति एसडीओपी महोदय सीतामऊ के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी शामगढ उप निरीक्षक कपिल सौराष्ट्रीय की टीम ने आरोपी ईश्वर सिँह निवासी ग्राम आमली को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से अवेध मादक पदार्थ डोडाचुरा 63 किलोग्राम किमती (एक लाख छब्बीस हजार रुपये) का व बिना नंबर की होंडा शाईन मोटर साईकिल को जप्त करने में सफलता हासिल की ।

14.04.2026 को थाना शामगढ के सउनि देवी सिँह डामोर द्वारा मुखबिर सुचना पर से आरोपी ईश्वर सिँह पिता प्रताप सिँह सोंधिया राजपुत उम्र 28 वर्ष निवासी ग्राम आमली थाना शामगढ के कब्जे वाली ग्रे रंग की बिना नंबर की होंडा शाईन मोटर साईकिल से अवेध मादक पदार्थ डोडाचुरा 63 किलोग्राम कीमती 126000 रुपये का जप्त किया जाकर आरोपी ईश्वर सिँह के विरुद्ध अपराध क्रमांक 124/26 धारा 8/15 एनडीपीएस एक्ट का पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया

गिरफ्तार आरोपी :- 01. ईश्वर सिँह पिता प्रताप सिँह सोंधिया राजपुत उम्र 28 वर्ष निवासी ग्राम आमली थाना शामगढ जिला मन्दसौर (म0प्र0)

जप्त मश्रुका – अवेध मादक पदार्थ डोडाचुरा 63 किलोग्राम कीमती 126000 रुपये व ग्रे रंग की बिना नंबर की होंडा शाईन मोटर साईकिल कीमती 50000 रुपये

सराहनीय कार्य:- उक्त कार्यवाही में उपनिरीक्षक कपिल सोराष्ट्रीय थाना प्रभारी शामगढ , उपनिरी रवीन्द्र प्रताप दांगी , सउनि देवी सिँह डामोर , काप्रआर प्रदीप पानेरी , का प्रआर ममशाद नुर , का प्रआर घनश्याम भेसानिया , आर विशाल सिँह , आर श्रीकृष्णा सिँह सिकरवार , आर चालक सुल्तान का सराहनीय योगदान रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}