सोना-चांदी की कीमतों में सोमवार को फिर गिरावट आई, देखिए क्या रहा भाव

सोना-चांदी की कीमतों में सोमवार को फिर गिरावट आई, देखिए क्या रहा भाव
नई दिल्ली: सोना-चांदी की कीमतों में सोमवार को सुबह-सुबह बड़ी गिरावट आई। एमसीएक्स पर जहां जून डिलीवरी वाला सोना बाजार खुलते ही प्रति 10 ग्राम 1100 रुपये से ज्यादा गिर गया। वहीं मई डिलीवरी वाली चांदी में प्रति किलो 6000 रुपये से ज्यादा गिरावट आई।
सुबह 10 बजे के आसपास 1 किलो चांदी की कीमत 2,38,171 रुपये चल रही है। इसमें 5103 रुपये प्रति किलो गिरावट है। चांदी में अब तक 2,37,190 रुपये प्रति किलो का लो और 2,39,068 रुपये प्रति किलो का हाई बनाया है। चांदी में लगातार गिरावट देखी जा रही है। IBJA में चांदी कितना सस्ता हुआ है, यह दोपहर 12 बजे पता चलेगा। हालांकि कमोडिटी मार्केट से वहां भी गिरावट के संकेत मिल रहे हैं।
आज सुबह सोना 750 रुपये से ज्यादा की गिरावट के साथ 1,51,900 रुपये पर कारोबार कर रहा था। वहीं 4700 रुपये से ज्यादा गिरकर 2,38,486 रुपये पर थी। शुरुआती कारोबार के दौरान सोना 1,51,457 रुपये तक और चांदी 2,37,190 रुपये तक गिर गई थी।
मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज ऑफ़ इंडिया (MCX) पर मार्केट ओपन होते ही सोने के भाव में 1,040 रुपये और चांदी के भाव में 5,339 रुपये की गिरावट रिकॉर्ड हुई। एक तरफ तो कमोडिटी बाजार में गिरावट देखने को मिल रही है और दूसरी तरफ डॉलर इंडेक्स में मजबूती बनी हुई है।
सोने चांदी की कीमत में आज 13 अप्रैल 2026 को बड़ी गिरावट देखने को मिल रही है। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज ऑफ़ इंडिया (MCX) पर मार्केट ओपन होते ही सोने के भाव में 1,040 रुपये और चांदी के भाव में 5,339 रुपये की गिरावट रिकॉर्ड हुई। एक तरफ तो कमोडिटी बाजार में गिरावट देखने को मिल रही है और दूसरी तरफ डॉलर इंडेक्स में मजबूती बनी हुई है।
आज सोने चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट, खरीदारी करने जा रहे हैं तो जान लें अपने शहर में 24K, 22K, 18K गोल्ड का लेटेस्ट रेट
एमसीएक्स पर सोना चांदी के भाव गिरे
घरेलू कमोडिटी बाजार पर डॉलर इंडेक्स में मजबूती का साफ असर देखने को मिल रहा है। एमसीएक्स पर मार्केट ओपन होते ही सोने का भाव 1,51,650 रुपये प्रति दस ग्राम और चांदी का भाव 2,37,961 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गया।
पिछले सप्ताह के अंतिम कारोबारी दिन सोने की कीमत 1,52,690 रुपये प्रति दस ग्राम और चांदी का भाव 2,43,300 रुपये प्रति किलोग्राम पर क्लोज हुआ था।
इंटरनेशनल कमोडिटी बाजार में भी सुबह गोल्ड सिल्वर की कीमतों में बड़ी तेजी देखने को मिली।
अमेरिका ईरान के बीच बातचीत सफल नहीं होने के कारण कमोडिटी बाजार में गिरावट देखी जा रही है और जानकारों का कहना है कि यह गिरावट आगे भी जारी रह सकती है यदि तनाव जल्दी ही समाप्त नहीं होता है।
प्रमुख शहरों में सोने का भाव
दिल्ली में 24 कैरेट सोने की कीमत 1,52,980 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई। 22K गोल्ड रेट 1,40,240 रुपये प्रति 10 ग्राम और 18 कैरेट की कीमत 1,14,770 रुपये प्रति दस ग्राम हो गया।
आज मुंबई में 24 कैरेट सोने की कीमत 1,52,830 रुपये प्रति 10 ग्राम, 22 कैरेट सोने का भाव 1,40,090 रुपये प्रति 10 ग्राम और 18 कैरेट गोल्ड रेट 1,14,620 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गए।
चेन्नई में आज 24 कैरेट सोने की कीमत 1,53,810 रुपये प्रति 10 ग्राम, 22 कैरेट गोल्ड रेट 1,40,990 रुपये प्रति 10 ग्राम और 18 कैरेट सोने का भाव 1,17,590 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया।
कोलकाता में आज 24 कैरेट सोने का भाव 1,52,830 रुपये प्रति दस ग्राम हो गया। 22 कैरेट सोने की कीमत 1,40,090 रुपये प्रति किलोग्राम और 18 कैरेट सोने का भाव 1,14,620 रुपये प्रति दस ग्राम हो गया।
1 किलो चांदी का भाव
दिल्ली, मुंबई, कोलकाता में चांदी का भाव 2,59,900 रुपये प्रति किलोग्राम और चेन्नई में 2,64,900 रुपये प्रति किलोग्राम है।
इंटरनेशनल मार्केट कॉमेक्स में 24 कैरेट सोना 54.20 डॉलर प्रति आउंस सस्ता (Gold Price Crash) हुआ है। इस समय सोने का भाव (Gold Rate) 4733 डॉलर प्रति आउंस चल रहा है। अगर भारतीय रुपयो में देखें तो 155,468 रुपये प्रति 10 ग्राम है।
इंटरनेशनल मार्केट में चांदी का दाम (Silver Rate) 74.065 डॉलर प्रति आउंस चल रहा है। अगर भारतीय रुपयो में देखें तो यहां 1 किलो चांदी का भाव 2,43,286 रुपये चल रहा है। इंटरनेशनल मार्केट चांदी में गिरावट का संकेत दे रही है।


