देशउत्तर प्रदेशगोरखपुर

आरपीएफ असिस्टेंट सिक्योरिटी कमिश्नर मनोज कुमार टुड्डु ने किया औचक निरीक्षण- अतिक्रमण पाए जाने पर दुकान आवंटन रद्द

आरपीएफ असिस्टेंट सिक्योरिटी कमिश्नर मनोज कुमार टुड्डु ने किया औचक निरीक्षण- अतिक्रमण पाए जाने पर दुकान आवंटन रद्द

गोरखपुर पीपीगंज रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) गोरखपुर परिक्षेत्र के असिस्टेंट सिक्योरिटी कमिश्नर मनोज कुमार टुड्डु ने शनिवार 11 अप्रैल 2026 को पीपीगंज रेलवे स्टेशन परिसर में हाल ही में हटाए गए अतिक्रमण की स्थिति का औचक निरीक्षण किया।निरीक्षण के दौरान उन्होंने स्टेशन परिसर में आवंटित दुकानों के आगे और पीछे के हिस्सों का गहन जायजा लिया। इस मौके पर उन्होंने साफ चेतावनी दी कि यदि किसी भी आवंटित दुकान पर दोबारा अतिक्रमण पाया गया तो संबंधित दुकान का आवंटन रेलवे एक्ट के तहत रद्द कर दिया जाएगा।आरपीएफ अधिकारियों ने बताया कि यह निरीक्षण हाल में हटाए गए अतिक्रमण को लेकर दोबारा किसी भी प्रकार की अनियमितता को रोकने के उद्देश्य से किया गया। इससे स्टेशन परिसर को स्वच्छ, सुव्यवस्थित और यात्री-अनुकूल बनाने की दिशा में सख्ती बरती जा रही है।मौके पर आरपीएफ नकहा जंगल के प्रभारी निरीक्षक अमरनाथ, एसआई अलोक श्रीवास्तव, सहायक उपनिरीक्षक छवि नाथ यादव व अन्य रेलवे कर्मी उपस्थित रहे।असिस्टेंट सिक्योरिटी कमिश्नर मनोज कुमार टुड्डु ने कहा कि रेलवे स्टेशन परिसर में किसी भी प्रकार के अतिक्रमण को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। दुकानदारों को चेतावनी देते हुए कहा कि वे आवंटित क्षेत्र की सीमा में ही रहें, अन्यथा उनके उपर रेल एक्ट तहत कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}