उपमुख्यमंत्री श्री देवड़ा का वीर श्री राणा पूंजा भील का छायाचित्र भेंट कर सम्मान किया गया

श्री दवेड़ा द्वारा राणा पूंजा भील चौराहा का शीघ्र ही नामंकरण किया जाने का आश्वासन दिया
मंदसौर।े मल्हारगढ़ विधानसभा के ग्रामीण दौरे के दौरान उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा को महान आदिवासी वीर श्री राणा पूंजा भील का छायाचित्र भेंट कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर विभिन्न सामाजिक समस्याओं को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। साथ ही मंदसौर स्थित राणा पूंजा भील चौराहा के नामंकरण में हो रही देरी का मुद्दा प्रमुख रूप से रखा गया। जिस पर डिप्टी सीएम महोदय द्वारा आश्वासन दिया गया कि शीघ्र ही चौराहे का नामकरण किया जाएगा। इस अवसर पर उज्जैन संभाग अध्यक्ष संजय खराड़ी, जयस जिला अध्यक्ष राजु खराड़ी, जयस जिला उपाध्यक्ष नरेंद्र बुज, जिला प्रचारक समरथ खेर, सदस्य हुसैनलाल तावेड एवं गांव के आदिवासी वरिष्ठजन एवं ग्रामवासी यह पहल समाज के सम्मान, अधिकार और पहचान की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।



