रतलामआलोट

बरखेड़ा कला पुलिस की कार्रवाई — ट्रांसफार्मर से तेल चोरी का खुलासा, 03 आरोपी गिरफ्तार

बरखेड़ा कला पुलिस की कार्रवाई — ट्रांसफार्मर से तेल चोरी का खुलासा, 03 आरोपी गिरफ्तार

 

ताल ब्यूरो चीफ शिवशक्ति शर्मा

जिले में संपत्ति संबंधी अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण के उद्देश्य से रतलाम पुलिस द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में थाना बरखेड़ा कला पुलिस ने शासकीय ट्रांसफार्मर से तेल चोरी के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर प्रकरण का सफल खुलासा किया है।

दिनांक 28.03.2026 को फरियादी बापू सिंह पिता ओंकारलाल गुर्जर, निवासी ग्राम निपानिया लाल थाना बरखेड़ा कला द्वारा हिम्मतखेड़ी स्थित शासकीय ट्रांसफार्मर से तेल चोरी होने की रिपोर्ट दर्ज कराई गई। सूचना पर थाना बरखेड़ा कला में अपराध क्रमांक 51/2026 धारा 303(2) बीएनएस के अंतर्गत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक रतलाम अमित कुमार द्वारा आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी के निर्देश दिए गए। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विवेक कुमार एवं एसडीओपी आलोट श्रीमती पल्लवी गौर के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी बरखेड़ा कला निरीक्षक रविंद्र दंडोतिया के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित की गई।

विवेचना के दौरान पुलिस को जानकारी मिली कि ग्राम सोमचड़ी निवासी दशरथ सिंह राजपूत अपने ट्रैक्टर को ट्रांसफार्मर में प्रयुक्त तेल से संचालित कर रहा है। संदेह के आधार पर पूछताछ एवं जांच करने पर ट्रैक्टर में चोरी के तेल का उपयोग पाया गया। पूछताछ में आरोपी दशरथ सिंह ने घटना में एमपीईबी के लाइन हेल्पर पीरूलाल सूर्यवंशी एवं प्रभुलाल सूर्यवंशी निवासी देवगढ़ की संलिप्तता स्वीकार की।

पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया तथा चोरी के तेल से चलाए जा रहे ट्रैक्टर को भी जप्त किया। प्रकरण में आगे की वैधानिक कार्रवाई जारी है।

सराहनीय योगदान–इस कार्रवाई में थाना प्रभारी बरखेड़ा कला निरीक्षक रविंद्र दंडोतिया, सहायक उप निरीक्षक नानूराम दसोरिया, आरक्षक ओमप्रकाश गुर्जर, आरक्षक राकेश पाटीदार, आरक्षक अजय चौधरी एवं आरक्षक शकील की सराहनीय भूमिका रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}