रतलामआलोट

पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय आलोट का परीक्षा परिणाम 100 प्रतिशत: दुर्विका झवर विद्यालय टॉपर रही

पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय आलोट का परीक्षा परिणाम 100 प्रतिशत: दुर्विका झवर विद्यालय टॉपर रही

किशनगढ़ ताल

ठाकुर शंभू सिंह तंवर

पीएम श्री स्कूल जवाहर नवोदय विद्यालय आलोट जिला रतलाम 2 मध्य प्रदेश के परीक्षा प्रभारी प्रेम प्रकाश विलियम ने बताया कि विद्यालय के कक्षा 6 टी से 9 वी एवं कक्षा 11 वी के परिणाम घोषित कर दिए गए।

समस्त कक्षाओं के परिणाम 100% रहे साथ ही कक्षा 9 वी ब की छात्रा कु दुर्विका झवर विद्यालय टॉपर रही जिसका परिणाम 96.17% रहा।

दुर्विका झवर के कक्षा अध्यापक विशाल भाई एवं सह कक्षा अध्यापक मनोज कुमार जोशी द्वारा दुर्विका को स्मृति चिन्ह एवं प्रमाण पत्र प्राचार्य शांतिलाल तेली एवं उप प्राचार्या सुचिता खुराना के मार्गदर्शन में प्रदान किया गया।

समस्त कक्षाओं के क्रमशः प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय परिणाम प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को प्राचार्य शांतिलाल तेली एवं उप प्राचार्या सुचिता खुराना द्वारा एवं कक्षा अध्यापक एवं सह अध्यापक द्वारा प्रमाण पत्र एवं मोमेंटो प्रदान किया गया।

विद्यालय प्राचार्य शांतिलाल तेली द्वारा अपने उद्बोधन में विद्यालय के शिक्षकों के कड़े परिश्रम एवं विद्यार्थियों की लगन एवं मेहनत की प्रशंसा की

तत्पश्चात समस्त विद्यार्थियों एवं शिक्षकों को विद्यालय प्रबंधन द्वारा आइस्क्रीम का वितरण किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}