हनुमान जयंती श्री बालाजी का प्राकट्य दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया

हनुमान जयंती श्री बालाजी का प्राकट्य दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया
ताल ब्यूरो चीफ शिवशक्ति शर्मा
श्री श्री १००८ संत श्री पूरणदासजी त्यागी आश्रम पर नेगरून रोड़ स्थित बालाजी मंदिर पर हनुमान जयंती के अवसर पर महाआरती का आयोजन उत्साहपूर्वक सम्पन्न किया गया।
प्रातः काल एडव्होकेट दिलीप मेडतवाल दंपति द्वारा बालाजी का मनमोहक श्रृंगार करवाकर हवन किया गया।
शाम सात बजे बालाजी की महाआरती कर प्रसादी वितरण किया गया।
इस अवसर पर मुख्य रूप से दिलीप मेडतवाल, राजेन्द्र सोमानी, ईश्वर लाल पाटीदार,शंकर लाल शर्मा, भंवर सिंह चावड़ा, पुष्कर धनोतिया, प्रफुल्ल सोमानी, अशोक काला, नंदकिशोर, शिवशक्ति शर्मा, विरेन्द्रसिंह सिसौदिया, राजेश शर्मा, पुजारी गामोठ,राजेन्द्र काला आदि एवं श्रीमती भारती मेडतवाल, प्रिया,प्राची, वंदना सोमानी,रेखा सोमानी आदि कई महिला-पुरुषो ने उपस्थित होकर उत्साहपूर्वक हनुमान जन्मोत्सव में भागीदारी की।



