
मेला अनेकता में एकता का तथा मेल मिलाप व सोहार्द बनाए रखने की प्रेरणा देता–शिवशक्ति शर्मा
ताल ब्यूरो चीफ
ताल नगर में विगत बावन वर्षों से आयोजित होने वाले 53 वें जय अंबा माता मेले का आयोजन नगर परिषद ताल के तत्वावधान में सौहार्दपूर्ण वातावरण में सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ ।मेला 19 मार्च से 30 मार्च 2026 तक आयोजित किया गया जिसमें नगर एवं आसपास के नागरिकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और मनोरंजन एवं व्यापार के भरपूर अवसर इस मेले में नागरिकों को प्राप्त हुए।
मेला समापन कार्यक्रम का आयोजन 30 मार्च 2026 को मेला मंच पर किया गया जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष एवं पूर्व अध्यक्ष राजेश परमार, शिक्षाविद वरिष्ठ पत्रकार शिव शक्ति शर्मा, ज्योतिष एवं वास्तुविद पंडित दिलीप शर्मा, जगदीश जी वर्मा, नपा अध्यक्ष मुकेश परमार, सभापति गोवर्धन लाल पोरवाल दिनेश माली, पार्षद पवन मोदी, एडवोकेट पंकज शुक्ला, पत्रकार वाहिद खान पठान एवं प्रकाश चंद्र यति अतिथि के रूप में सम्मिलित हुए। परिषद के अध्यक्ष एवं पार्षदों द्वारा उपस्थित अतिथियों का स्वागत सम्मान किया गया। स्वागत भाषण पवन मोदी ने दिया तथा वरिष्ठ पत्रकार शिव शक्ति शर्मा ने अपने विचार मेला आयोजन को लेकर कहा कि मेला अनेकता में एकता व सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाएं रखने की प्रेरणा देता है साथ ही नगर परिषद की कार्यप्रणाली को लेकर कहा कि अध्यक्ष को पुरुषार्थ करने वाला व्यक्तित्व बताया। इसी प्रकार पार्षद पंकज शुक्ला तथा वाहिद खान पठान ने भी अपने विचार रखें तथा सफलतापूर्वक मेला आयोजन की बधाई परिषद परिवार को दी। पंडित दिलीप शर्मा ने मेला आयोजन में व्यापार एवं मनोरंजन के अवसर देने एवं कई स्थान पर मेले बंद हो चुके हैं परंतु ताल में सभी के प्रयास से यह आज भी चालू है इस पर नगर परिषद को शुभकामनाएं दी। नपा अध्यक्ष मुकेश परमार ने अपनी बात रखते हुए कहा कि पूरी परिषद के आपसी समन्वय से और इच्छा शक्ति से तथा कर्मचारियों की मेहनत से यह मेला सफल हो पाया है इसमें दुकानों का व्यवस्थित आवंटन किया गया तथा सभी नागरिकों को परिषद द्वारा भरपूर सुविधा दी गई आगे भी इसी प्रकार मेले का आयोजन के क्षेत्र विस्तार की बात कही।
मेला आयोजन में भव्य भजन संध्या झांकी बॉलीवुड नाइट तथा चूल आयोजन भी परिषद द्वारा किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में नागरिकों ने उपस्थित होकर धर्म लाभ लिया। मुख्य उद्बोधन मुख्य अतिथि राजेश परमार ने दिया जिसमें उन्होंने मेले को प्राचीन परंपरा बताते हुए आपसी मिलनसार और व्यापार के अवसर प्रदान करने वाला बताया साथ हि परिषद को सफलतम 53 वे वर्ष के आयोजन की बधाई दी। परिषद द्वारा 21 लाख की लागत से नवनिर्मित अम्बामाता परिसर में बनाए गए स्थाई सामुदायिक शेड में चूल आयोजन रामनवमी वाले दिन भजन संध्या का आयोजन किया गया तथा सुरक्षित परिसर में भरपूर सुविधाओं के साथ चूल का आयोजन हुआ। जिसकी नागरिकों ने भरपूर सराहना की। समापन कार्यक्रम पश्चात् पं. दिलीप शर्मा द्वारा भगवान सत्यनारायण कि संगीतमय कथा कि गई तथा आरती पश्चात् प्रसादी का वितरण किया गया। संचालन नपा कर्मचारी ईजि. मोहित शर्मा ने किया तथा आभार मेला अधिकारी मुकेश पाटीदार ने माना। इस अवसर पर मेला अध्यक्ष मनीष भोला परमार,नगर परिषद कर्मचारी एवं स्टोर कीपर शमसुद्दीन खान, सहायक मेला अधिकारी पं. सत्यनारायण चतुर्वेदी एवं अन्य कर्मचारी गण उपस्थित रहे। स्मरण रहे इस आयोजन पर सी एम ओ की अनुपस्थिति सबको खली।कुल मिलाकर मेला शांति पूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुआ जो प्रशंसनीय है। व्यापारियों का व्यापार भी अच्छा मुनाफे दार रहा।



