पूर्व प्राचार्य कारुलाल पुष्पाध्याय के सम्मान में हरनेश्वर महादेव मंदिर परिसर में होली मिलन एवं विदाई समारोह आयोजित

पूर्व प्राचार्य कारुलाल पुष्पाध्याय के सम्मान में हरनेश्वर महादेव मंदिर परिसर में होली मिलन एवं विदाई समारोह आयोजित
पंकज बैरागी
सुवासरा। क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचायत रुणीजा के संकुल केंद्र रुणीजा के तत्वावधान में संकुल के शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं अतिथि शिक्षकों द्वारा ग्राम पंचायत घसोई स्थित प्राचीन चमत्कारी तीर्थ स्थल हरनेश्वर महादेव मंदिर परिसर में दिनांक 28 मार्च 2026, शनिवार को दोपहर 12:30 बजे सेवानिवृत्त शिक्षक कारुलाल पुष्पाध्याय के सम्मान में होली मिलन एवं विदाई समारोह आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में सेवानिवृत्त शिक्षक कारूलाल पुष्पाध्याय का पुष्पमालाओं एवं शॉल-श्रीफल भेंट कर सम्मान किया गया। इस अवसर पर उपस्थित सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं अतिथि शिक्षकों ने सूखे रंग से एक-दूसरे को रंग लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं तथा आपसी सौहार्द का परिचय दिया।
समारोह में संकुल प्राचार्य तेजेंद्र जैन, जन शिक्षा केंद्र के शिक्षक महेश गुप्ता, रमेश राठौड़, राजेश गुप्ता (चाचू भाई),देवेंद्र पाण्डेय,अनूप धनोतिया, शिक्षक बद्रीलाल पुष्पध्याय, सन्तोष शर्मा, श्री मति शांति शर्मा, श्री मति तरूणी जैन, अथिति श्री मति मिना राठौर शिक्षिका सहित हाई स्कूल के समस्त प्राचार्य एवं स्टाफ बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का सफल संचालन शिक्षक राजेश गुप्ता (चाचू भाई) द्वारा किया गया। अंत में आभार प्रदर्शन संकुल प्राचार्य तेजेंद्र जैन ने व्यक्त किया। कार्यक्रम के पश्चात स्वरुचि भोज का भी आयोजन किया गया।



