सुवासरामंदसौर जिला

धानखेडी में भक्तों ने चुनरी यात्रा निकाल कर 555 मीटर की चुनरी शितला माता को अर्पण कर ताखा जी का दर्शन आशीर्वाद प्राप्त किया 

धानखेडी में भक्तों ने चुनरी यात्रा निकाल कर 555 मीटर की चुनरी शितला माता को अर्पण कर ताखा जी का दर्शन आशीर्वाद प्राप्त किया 

पंकज बैरागी , ✍️

सुवासरा। चैत्र नवरात्रि पर तहसील क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचायत धानखेड़ी में 23 मार्च सोमवार को सुवासरा तहसील की ग्राम पंचायत लकवा अंतरालिया से धानखेडी़ माता रानी शितला माता की 555 फिट की चुनर यात्रा शीतला निकाली गई।

धर्म प्रेमी भक्त जनों एवं मातृ शक्तियों कि उपस्थिति में अंतरालिया बस स्टैंड से सुबह 11 बजे चुनरी यात्रा प्रारंभ होकर ग्राम लकवा बस स्टैंड होती हुई धानखेड़ी बस स्टैंड होती हुई धानखेड़ी गांव में पहुंची जहां पर शितला माता को 555 मीटर लंबी चुनरी अर्पित कर उपस्थित भक्तों ने माता रानी और भगवान तखाजी चरणों नमन कर दर्शन आशीर्वाद लाभ लिया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में मातृशक्ति और भक्त जन उपस्थित रहें।

ताखाजी दरबार के पुजारी सुरेंद्र सिंह (राजपूत) ने कहा कि धानखेड़ी के पहाड़ी पर ताखा जी का बरसों पुराना ताखाजी दरबार है यहां पर जो भी पीड़ित व्यक्ति को जंगली जानवरों से काटने पर ताका जी दरबार में आते हैं वह स्वस्थ होकर लौटते हैं वहीं ताखाजी के दरबार में कई तरह के पीड़ित व्यक्ति पहुंचते हैं तो उन्हें पहाड़ी जहरीली दवाइयां से उनका निशुल्क इलाज किया जाता है वही उनसे कोई भी पैसा नहीं लिया जाता है। वहीं अगर पीड़ित व्यक्ति अपनी स्वच्छता से जो भी दान स्वरूप इस दरबार के लिए सहयोग करते हैं तो निश्चित तौर पर यह हमारे लिए गौरव की बात होगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}