मंदसौर जिला

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर लग रही वैक्सीन नायब तहसीलदार ने किया निरीक्षण

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर लग रही वैक्सीन नायब तहसीलदार ने किया निरीक्षण

भावगढ़ – जिला कलेक्टर श्रीमती अदिति गर्ग के निर्देशानुसार प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भावगढ़ पर लग रही सर्वाइकल कैंसर वैक्सीन यह टीका 14-15 वर्ष कि बालिकाओ को लगाया जा रहा है ताकि हामन पैपिलोमा वायरस (HPV) से होने वाले सरवाइकल कैंसर से बचाव हो सके,यह बहुत मेहगी वैक्सीन है इस लिए भारत सरकार ने सभी 14- 15 वर्ष कि बालिकाओं के लिए नि शुल्क कर दिया है इसका कोई साइट इफ़ेक्ट नहीं है वैक्सीन को लेकर गांव में चल रही भ्रामक अफवाहो पर पत्रकारों ने अधिकारियों से चर्चा कि तो नायब तहसीलदार वंदना हरित एवं डा गोविंद घोडावल ने बताया कि यह निर्देश कलेक्टर महोदय द्वारा है आप लोग अफवाहो पर ध्यान न दें ये HPV vaccine पूर्ण रूप से सुरक्षित हैं इस दौरान मेडिकल ऑफिसर डॉक्टर गोविंद घोड़ावाल, सरपंच प्रतिनिधि महेश भटेवरा, सचिव श्याम जी भटेवरा , सुरेश सेन, सेक्टर सुपरवाइजर राजेंद्र पेटेल, फार्मासिसिट प्रेम चंद कुमावत, नर्सिंग ऑफिसर जितेंद्र सिंह, पदमा कुमावत, CHO राजा राम प्रजापत, ANM टीना कुमावत, ज्योति राठौर और सभी आशा सुपरवाइजर, आशा कार्यकर्ता उपस्थित रहे

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}