सामाजिकमंदसौर जिलासीतामऊ

नया गुजराती लोहार समाज का होली मिलन समारोह छोटी काशी के गंगेश्वर महादेव मंदिर प्रांगण में आयोजित किया गया 

नया गुजराती लोहार समाज का होली मिलन समारोह छोटी काशी के गंगेश्वर महादेव मंदिर प्रांगण में आयोजित किया गया 

सीतामऊ। नगर के लोहार समाज द्वारा समाजजनों का पहली बार रंगपंचमी के अवसर पर होली मिलन समारोह आयोजित किया गया।

नया गुजराती लोहार समाज का होली मिलन समारोह छोटी काशी सीतामऊ के प्राचीन देवाधिदेव महादेव के धाम गंगेश्वर महादेव मंदिर प्रांगण में रंग पंचमी पर समाज के बन्धुओं एक दूसरे को उत्साह पूर्ण वातावरण में रंग गुलाल लगाकर बधाई शुभकामनाए दी एवं देवाधिदेव महादेव से सर्व सुखिन सर्व गृह मंगलम् कि कामनाएं की।

इस अवसर पर मंचासिन आयोजन में समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री बाबूलाल लोहार देवड़ा खजूरी एवं पूर्व अध्यक्ष श्री शिवलाल लोहार का सम्मान भी किया गया। जिलाध्यक्ष श्री मोहनलाल लोहार लाल घाटी राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष ओमप्रकाश लोहार मुकेश एग्रो ,राष्ट्रीय सचिव श्री अनिल चौहान जिला सचिव रतनलाल चौहान शिक्षक, जिला कोषाध्यक्ष श्री किशोर लोहार लालघाटी , सह कोषाध्यक्ष जगदीश लोहार बूढ़ा ,सीतामऊ नगर के वरिष्ठ समाजसेवी श्री पन्नालाल लोहार संरक्षक जिला समिति, श्री बंसीलाल लोहार एवं श्री रमेश लोहार, श्री शंकरलाल लोहार सीतामऊ (सेवानिवृत शिक्षक ), श्री बलवंत लोहार (बी ए सी )मुंडला फौजी, श्री पंकज लोहार सीतामऊ ने सभी समाज बंधुओ को होली की शुभकामनाएं प्रेषित की। स्वागत भाषण श्री मनोहर लाल लोहार शिक्षक द्वारा दिया गया। कार्यक्रम के संयोजक श्री राधेश्याम लोहार जनशिक्षक द्वारा सफल संचालन किया गया आभार श्री राजेंद्र लोहार अन्ना द्वारा व्यक्त किया गया। समारोह का सामुहिक भोजन के पश्चात समापन किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}