इतिहास दर्शनहरियाणा

आज 04 मार्च के दिन इतिहास में घटित घटनाएं उत्सव और जयंतीयां 

🙏🏻 श्री गणेशाय नमः 🙏🏻

🙏🏻शुभ प्रभात 🙏🏻

आज 04 मार्च के दिन इतिहास में घटित घटनाएं उत्सव और जयंतीयां 

04 का के दिन इतिहास में घटित घटनाएं 

1788: कलकत्ता गजट का प्रकाशन शुरू. आज इसे गजट ऑफ गवर्नमेंट ऑफ वेस्ट बंगाल के नाम से जाना जाता है.

1858: ब्रिटिश अधिकारी जे पी वॉकर तकरीबन 200 कैदियों को लेकर कलकत्ता से अंडमान और निकोबार के लिए रवाना. इन लोगों में ज्यादातर 1857 के विद्रोह के आरोपी थे.

1879: लड़कियों को उच्च शिक्षा देने के लिए कलकत्ता में बेथुन कॉलेज की स्थापना. यह ब्रिटेन से बाहर पहला महिला कॉलेज था.

1933: फ्रेंकलिन डी रूजवेल्ट ने अमेरिका के 32वें राष्ट्रपति के तौर पर पदभार संभाला.

1951: नयी दिल्ली में पहले एशियाई खेलों का आयोजन.

1961: भारत के पहले विमान वाहक पोत आईएनएस विक्रांत ने सेना के लिए अपनी सेवाएं देना शुरू किया.

1975: मूक सिनेमा के बेहतरीन अभिनेता चार्ली चैपलिन को 85 वर्ष की आयु में नाइट की उपाधि प्रदान की गई।

1980: जिम्बाब्वे के राष्ट्रवादी नेता रॉबर्ट मुगाबे के चुनाव में भारी जीत हासिल करने के बाद वह जिम्बाब्वे के प्रथम अश्वेत प्रधानमंत्री बने.

2009: राजस्थान के पोखरन से ब्रह्मोस प्रक्षेपास्त्र के नये संस्करण का परीक्षण।

2022 – यूक्रेन के चर्नीहीव एयर स्ट्राइक में 33 लोगों की मौत हुई।

2022 – पाकिस्तान के पेशावर की एक शिया मस्जिद में बम विस्फोट से 57 लोगों की मौत व 200 से ज्यादा लोग घायल हुए।

2023 – बांग्लादेश के एक ऑक्सीजन प्लांट में भीषण विस्फोट होने से 6 लोगों की मौत हुई व 30 से ज्यादा घायल हुए।

2023 – न्यूजीलैंड में रिक्टर पैमाने पर 6.9 की तीव्रता का भूकंप आया।

2023 – इंडोनेशिया के ईंधन डिपो में आग लगने से 18 की मौत हुई व दर्जन से अधिक लापता हुए।

2023 – संयुक्त राष्ट्र ने अपनी राष्ट्रीय सीमाओं के बाहर स्थित दुनिया के महासागरीय निकायों की रक्षा के लिए पहली ‘हाई सी ट्रीटी’ पर हस्ताक्षर किए।

2024 – फ्रांस गर्भपात के संवैधानिक अधिकार की गारंटी देने वाला पहला देश बना।

2025 – महाराष्ट्र के मंत्री धनंजय मुंडे ने अपने पद से इस्तीफा दिया।

2025 – भारत ने ICC चैम्पियंस ट्रॉफी 2025 में सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया को हराकर फाइनल में जगह बनाई।

2025 – बम धमाके से दहला पाकिस्तान, आतंकियों ने सैन्य परिसर में घुसा दी विस्फोटकों से लदी कारें 21 लोगों की मौत हुई।

04 मार्च को जन्मे व्यक्ति 

1856 – अंग्रेज़ी भाषा की सर्वश्रेष्ठ प्रतिभासम्पन्न कवयित्री तोरु दत्त।

1881 – प्राक्छायावादी युग के महत्त्वपूर्ण कवि रामनरेश त्रिपाठी।

1886 – मद्रास के प्रमुख स्वतंत्रता सेनानी बलुसु संबमूर्ति।

1921 – हिंदी के लोकप्रिय साहित्यकार फणीश्वरनाथ रेणु।

1922 – प्रसिद्ध गुजराती रंगमंच और फ़िल्म अभिनेत्री दीना पाठक।

1923 – देश के पहले महावीर चक्र विजेता दीवान सिंह दानू।

1927 – इडाहो के पूर्व राज्यपाल फिल बैट।

1929 – कोमल कोठारी का जन्म हुआ। राजस्थान के ऐसे व्यक्ति, जो राजस्थानी लोक गीतों व कथाओं आदि के संकलन एवं शोध हेतु समर्पित थे।

1930 – मध्य प्रदेश के भूतपूर्व 10वें मुख्यमंत्री वीरेंद्र कुमार सकलेचा।

1941 – भारतीय अंतरिक्ष वैज्ञानिक प्रमोद काले।

1980 – भारतीय टेनिस खिलाड़ी रोहन बोपन्ना का जन्म हुआ। मुकेश शास्त्री हालुवास भिवानी द्वारा संकलित पंचांग।

1980 – भारतीय फ़िल्म अभिनेत्री कामालिनी मुखर्जी।

1986 – बांग्लादेश के ऑलराउंडर महमुदुल्लाह। 

 1996 – भारतीय डिस्कस थ्रोअर महिला खिलाड़ी कमलप्रीत कौर।

2003 – भारत की उभरती बैडमिंटन खिलाड़ी पुलेला गायत्री गोपीचंद।

04 मार्च को निधन हुए व्यक्ति 

1899 – मध्य प्रदेश स्थित विजयराघवगढ़ के राजकुमार और प्रसिद्ध साहित्यकार ठाकुर जगमोहन सिंह।

1928 – प्रसिद्ध भारतीय अधिवक्ता और राजनेता सत्येन्द्र प्रसन्न सिन्हा।

1939 – भारत के प्रसिद्ध क्रांतिकारी और ‘गदर पार्टी’ के संस्थापक लाला हरदयाल।

2002 – भारतीय राजनीतिज्ञ के. वी. रघुनाथ रेड्डी।

2007 – भारतीय सांसद सुनील कुमार महतो।

2009 – भारत सरकार द्वारा विज्ञान एवं अभियांत्रिकी के क्षेत्र में पद्म भूषण से सम्मानित अजीत राम वर्मा।

2011 – मध्य प्रदेश के भूतपूर्व 12वें मुख्यमंत्री अर्जुन सिंह।

2016 – मेघालय के पूर्व मुख्यमंत्री पी. ए. संगमा।

2020 – संयुक्त राष्ट्र (यूएन) के पूर्व प्रमुख जेवियर पेरेज डी क्यूलर (100) का पेरू में निधन हुआ।

2020 – ब्रिटिश रॉक बास वादक एलन कार्टराईट (75) का निधन हुआ।

2020 – अमेरिकी राजनीतिज्ञ (प्रतिनिधि-आर-न्यूयॉर्क) एमो हॉटन (93) का निधन हुआ।

2021 – कनाडाई फुटबॉल आक्रामक टैकल क्रिस शुल्त्स (61) का निधन हुआ।

2022 – दुनिया के महान स्पिनरों में शुमार ऑस्ट्रेलिया के शेन वार्न (52) का दिल का दौरा पड़ने से निधन हुआ।

2022 – भारत के पूर्व थलसेनाध्यक्ष ऑर पंजाब के राज्यपाल रहे जनरल एस एफ रोड्रिग्स (88) का निधन हुआ।

2023 – ग्रीक फुटबॉल डिफेंडर क्रिस्टोस ज़ैन्टेरोग्लू (82) का निधन हुआ।

2023 – अमेरिकी विकलांगता अधिकार कार्यकर्ता और लेखिका जूडी ह्यूमैन (75) का निधन हुआ।

2023 – नेपाल के पूर्व प्रधानमंत्री माधव नेपाल के भाई की छत से गिरकर मौत हुई।

2024 – डच फुटबॉल खिलाड़ी कीस रिजवर्स (97) का निधन हुआ।

2024 – इडाहो के पूर्व राज्यपाल फिल बैट (96) का निधन हुआ।

04 मार्च के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव

🌟 मेला बादशाह फूलडोल (ब्यावर)।

🌟 होला मेला श्रीआनन्दपुर व पांओटा साहिब (पं.)।

🌟 काशीतोsन्यत्र होली /धुरेड़ी (फाग / धुलेण्डी)।

🌟 श्री वीरेंद्र कुमार सकलेचा जयन्ती।

🌟 श्री पूर्ण ऐजिटक संगमा (पी.ए.संगमा) स्मृति दिवस।

🌟 लाला हरदयाल स्मृति दिवस।

🌟 भारतीय भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण स्थापना दिवस (176वां)।

🌟 राष्ट्रीय सुरक्षा दिवस (औद्योगिक संस्थानों की सुरक्षा)।

नोट -किसी घटना ,त्रुटि के लिए मेरी कोई जिम्मेदारी नहीं है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}