गरोठघटनामंदसौर जिला

हाईवे पर खड़े आयशर में घुसी कार, पूर्व सरपंच की मौत

हाईवे पर खड़े आयशर में घुसी कार, पूर्व सरपंच की मौत

गरोठ- मध्यप्रदेश के मंदसौर जिले के गरोठ से उज्जैन तक हाईवे पर एक हादसा हुआ , गरोठ- उज्जैन हाईवे पर पानबिहार के पहले गुरुवार रात भीषण हादसा हो गया , इसमें ग्राम जयरामपुरा के पूर्व सरपंच की मौत हो गई , जयरामपुरा निवासी राकेश पिता जयराम परमार (45) गुरुवार रात को कार से उज्जैन से घर जा रहे थे , कार में वह अकेले थे , रास्ते में गरोठ हाइवे पर उनकी तेज स्पीड कार सड़क किनारे खड़े पंचर आयशर में घुस गई।

टक्कर इतनी जबर्दस्त थी कि कार चकनाचूर हो गई और अंदर बैठे राकेश की मौके पर ही मौत हो गई , मौके पर मौजूद लोग 112 की मदद से रात में ही उन्हें चरक अस्पताल लाया गया , शुक्रवार सुबह पोस्टमार्टम के बाद शव उनके परिजनों को सौंपा गया।

उज्जैन में रहकर पढ़ाई करते हैं बच्चे

मृतक राकेश परमार के 04 बच्चे हैं , वे उज्जैन में रहकर पढ़ाई करते हैं , बच्चों की सुविधा के लिए उन्होंने खंडेलवाल नगर में मकान भी ले लिया था और अक्सर यहां आकर रहते थे , गुरुवार को भी वे बच्चों के पास ही आए थे और यहां से घर लौट रहे थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}