दलौदामंदसौर जिला

दलौदा पुलिस द्वारा मंडी मे चोरी गई लहसुन को बरामद कर  02  आऱोपीयो को किया गिरफ्तार

दलौदा पुलिस द्वारा मंडी मे चोरी गई लहसुन को बरामद कर  02  आऱोपीयो को किया गिरफ्तार

दलौदा ।पुलिस अधीक्षक श्री विनोद कुमार मीणा के द्वारा निर्देशित किया गया जिसके पालन मे कार्यवाही करते एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक  श्री तेर सिहं बघेल एवं  SDOP  कीर्ति बघेल के मार्गदर्शन तथा शुभम व्यास थाना प्रभारी थाना दलौदा के नेतृत्व मे दलौदा पुलिस टीम द्वारा दलोदा मंडी से चोरी हुई लहसन को बरामद कर दो आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की ।

थाना दलौदा पर दिनांक 28.02.2026 को कृषि मंडी दलौदा के चौकीदार तुफानसिंह पिता मोखमसिंह राजपूत निवासी पटेला ने थाना उपस्थित होकर रिपोर्ट किया कि कृषि उपज मंडी दलौदा से दो अज्ञात आरोपी लहसन के कट्टे चुराकर भाग गए हैं। फरियादी की रिपोर्ट थाना दलौदा पर अपराध क्रमांक 87/2026 धारा 303 (2) बी एन एस कायम कर विवेचना मे लिया गया ।
दौराने विवेचना मे विशेष टीम का गठन कर सउनि कैलाशसिंह बघेल की टीम के द्वारा मुखबीर सूचना पर त्वरित कार्यवाही करते हुए ईदगाह के सामने एलची रोड पर आऱोपी राधेश्याम उर्फ राजेश पिता प्रेमचंद निवासी भदवासा थाना नामली जिला रतलाम हाल मुकाम एलची एंव भानुप्रतापसिंह उर्फ राहुल पिता शंकर लौहार निवासी- कालुखेडा जिला रतलाम के कब्जे से कृषि मंडी दलौदा से चोरी की गई लहसुन के कट्टे वजनी करीब 75 किलोग्राम जप्त की गई ।

गिरफ्तार आरोपी – (1) राधेश्याम उर्फ राजेश पिता प्रेमचंद निवासी भदवासा थाना नामली जिला रतलाम हाल मुकाम एलची
(2) भानुप्रतापसिंह उर्फ राहुल पिता शंकर लौहार निवासी- कालुखेडा जिला रतलाम

सराहनीय कार्य – उनि शुभम व्यास थाना प्रभारी दलौदा, सउनि कैलाशसिंह बघेल, सउनि प्रमोद सिंह तोमर , आरक्षक 279 विजेन्द्रसिंह , आर. चालक 74 मुकेश नैन की महत्वपूर्ण भूमिका रही ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}