देशउत्तर प्रदेशगोरखपुर
रेलवे ट्रेक पर मिला अज्ञात व्यक्ति का शव

रेलवे ट्रेक पर मिला अज्ञात व्यक्ति का शव
गोरखपुर-नौतनवा रेलखंड पर स्थित पीपीगंज व कैंपियरगंज रेलवे स्टेशन के बीच किलोमीटर संख्या 24/4-5 पर एक अज्ञात व्यक्ति का शव रेलवे ट्रैक पर मिला। मृतक की उम्र लगभग 50 वर्ष बताई जा रही है।
घटना की सूचना रेलवे कीमैन द्वारा रात में कंट्रोल रूम और 112 नंबर पर दी गई। सूचना मिलते ही पीपीगंज थाने की पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई।एसआई राजकुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मौके का निरीक्षण किया और शव की तलाशी ली। शव के पास कोई वैध रेलवे टिकट या पहचान पत्र नहीं मिला।पीपीगंज पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम और आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए थाने ले गई । खबर लिखे जाने तक मृतक की पहचान नहीं हो सकी है।


