चांदी 3,000 रु.से ज़्यादा महंगी, सोना भी 1.55 लाख रु. के पार पहुंचा

चांदी 3,000 से ज़्यादा महंगी, सोना भी 1.55 लाख के पार पहुंचा
सोने-चांदी की कीमतों में तेजी देखने को मिली। चांदी 1560 रुपये महंगी हुई, वहीं सोना 1.55 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंचा। जानिए आज का अपडेट।
अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोने-चांदी में मजबूती देखी गई। कॉमेक्स ट्रेड में सोना शुरुआती गिरावट के बाद 4,996 डॉलर प्रति औंस से संभलकर 5,018.20 डॉलर प्रति औंस तक पहुंच गया, जो 24 घंटों में करीब 0.43% की बढ़त दर्शाता है। वहीं, स्पॉट सिल्वर 0.67% की तेजी के साथ 78.15 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया।
मार्केट एनालिस्ट्स के मुताबिक, अमेरिका-ईरान वार्ता में ठोस प्रगति न होने से सेफ-हेवन खरीदारी बढ़ी है,कल 19 फरवरी को MCX पर सोने के भाव में सुबह तेजी देखी गई थी, लेकिन रात को बाजार बंद होने से पहले कीमतें गिरावट में चली गईं. गुरुवार को पूरे दिन सोने चांदी के रेट में उतार-चढ़ाव का खेल जारी रहा. 19 फरवरी को अप्रैल वायदे वाला 24 कैरट सोना (24 Carat Gold Price) 119 रुपये गिरकर 154,700 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ।
वहीं मार्च वायदे वाली चांदी का भाव (silver rate) 7 रुपया ऊपर चढ़कर 241,400 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर बंद हुआमल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर आज एक बार फिर सोने और चांदी की कीमतों में तेजी का रुख बना हुआ है.2 अप्रैल 2026 की एक्सपायरी वाला सोना (Gold Today) आज सुबह ₹517.00 (0.33%) की बढ़त के साथ ₹1,55,336.00 प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड कर रहा है. चांदी (Silver Today) कीमतों में भी आज चमक बढ़ी है. 5 मार्च 2026 की एक्सपायरी वाली चांदी ₹3,215.00 (1.33%) उछलकर ₹2,44,608.00 प्रति किलो के स्तर पर पहुंच गई है।
राजधानी दिल्ली में आज सोने और चांदी की कीमतों में हलचल देखी जा रही है. यहां 24 कैरेट सोने का भाव ₹1,54,520 प्रति 10 ग्राम के स्तर पर है. वहीं, अगर आप चांदी खरीदने का मन बना रहे हैं, तो आज दिल्ली में 1 किलो चांदी के लिए आपको ₹2,41,660 खर्च करने होंगे।
मुंबई के सर्राफा बाजार में आज सोने की रौनक बढ़ी हुई है. यहां 24 कैरेट सोने का रेट ₹1,54,790 प्रति 10 ग्राम चल रहा है. चांदी की बात करें तो मुंबई में आज कीमतें ₹2,42,080 प्रति किलो तक पहुंच गई हैं।
कोलकाता में आज सोने के दाम दिल्ली के काफी करीब बने हुए हैं. यहां 24 कैरेट सोना ₹1,54,580 प्रति 10 ग्राम पर बिक रहा है. वहीं, चांदी की चमक भी बरकरार है और इसके दाम ₹2,41,760 प्रति किलो के आसपास हैं।
अहमदाबाद में आज सोने का भाव 24 कैरेट सोने के लिए ₹15,655 प्रति ग्राम, 22 कैरेट सोने के लिए ₹14,351 प्रति ग्राम और 18 कैरेट सोने के लिए ₹11,743 प्रति ग्राम है।
मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर आज एक बार फिर सोने और चांदी की कीमतों में तेजी का रुख बना हुआ है. 2 अप्रैल 2026 की एक्सपायरी वाला सोना (Gold Rate Today) आज सुबह ₹517.00 (0.33%) की बढ़त के साथ ₹1,55,336.00 प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड कर रहा है. चांदी (Silver Rate Today) कीमतों में भी आज चमक बढ़ी है. 5 मार्च 2026 की एक्सपायरी वाली चांदी ₹3,215.00 (1.33%) उछलकर ₹2,44,608.00 प्रति किलो के स्तर पर पहुंच गई है।
मध्य प्रदेश में आज सोने की कीमत 1,56,550 रुपये प्रति 10 ग्राम 24 कैरेट है. वहीं एक दिन पहले की बात करें तो Feb 19, 2026 तारीख को मध्य प्रदेश में सोने की कीमत 1,54,240 रुपये प्रति 10 ग्राम 24 कैरेट थी. यानी पिछले के मुकाबले आज सोने की कीमत में 2,310 रुपये प्रति 10 ग्राम 24 कैरेट की बढ़ोत्तरी हुई है।
भोपाल में आज सोने का भाव 24 कैरेट सोने का भाव ₹15,655 प्रति ग्राम, 22 कैरेट सोने का भाव ₹14,351 प्रति ग्राम और 18 कैरेट सोने का भाव ₹11,743 प्रति ग्राम है।

