सुवासराकार्रवाईमंदसौर जिला

लोकायुक्त द्वारा रिश्वतखोर पटवारी हरिश पाटीदार को 30 हजार कि रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा

लोकायुक्त द्वारा रिश्वतखोर पटवारी हरिश पाटीदार को 30 हजार कि रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा

सुवासरा। पुलिस महानिदेशक लोकायुक्त भोपाल मध्य प्रदेश के भ्रष्टाचार के विरुद्ध सख्त कार्यवाही के निर्देशन एवं पुलिस अधीक्षक लोकायुक्त उज्जैन के मार्गदर्शन में उज्जैन लोकायुक्त दल द्वारा रिश्वतखोर पटवारी हरिश पाटीदार को 30 हजार कि रिश्वत लेते ट्रैप कर रंगे हाथों पकड़ा गया।

जानकारी के अनुसार 16 फरवरी 2026 को मंदसौर जिले के सुवासरा तहसील के ग्राम धलपट निवासी आवेदक दिनेशचंद्र जोशी द्वारा उज्जैन लोकायुक्त पुलिस अधीक्षक को शिकायत की थी कि उसके बड़े भाई स्व भगवती प्रसाद को कोई संतान नहीं थी, उन्होंने उसके लड़के आनंद जोशी को गोद लेकर दत्तक पुत्र बनाया था। भाई भगवती प्रसाद के नाम पर दर्ज कृषि भूमि का नामांतरण उनके दत्तक पुत्र आनन्द के नाम से करवाने के कार्य के लिए वह हल्का पटवारी हरीश पाटीदार से मिला तो पटवारी ने नामांतरण कार्य हेतु 40 हजार रुपये रिश्वत की मांग की है।

शिकायतकर्ता ने बताया कि पटवारी द्वारा 10 हजार रुपये आवेदक से शिकायत दिनांक को ले लिए थे। आवेदक की शिकायत की तस्दीक कर उज्जैन लोकायुक्त दल द्वारा ट्रैप आयोजित किया गया व आज 18 फरवरी बुधवार को आवेदक से 30 हजार की रिश्वत लेते हुए पटवारी हरीश पाटीदार को तहसील कार्यालय सुवासरा में रंगे पकड़ा गया। कार्यवाही में निरीक्षक राजेंद्र वर्मा , आरक्षक उमेश जाटव,आरक्षक विशाल रेशमिया, आरक्षक नेहा मिश्रा, आरक्षक हितश ललावत,आरक्षक इसरार आदि टीम मौजूद रहीं।

===========

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}