सुवासरामंदसौर जिला

सुवासरा में भारत-पाकिस्तान मैच का लाइव प्रसारण, बड़ी एलईडी पर दिखा रोमांचक मुकाबला

सुवासरा में भारत-पाकिस्तान मैच का लाइव प्रसारण, बड़ी एलईडी पर दिखा रोमांचक मुकाबला

पंकज बैरागी

सुवासरा। नगर में भारत-पाकिस्तान के रोमांचक क्रिकेट मुकाबले के लाइव प्रसारण को लेकर नगरवासियों में खासा उत्साह देखने को मिला। सुवासरा नगर परिषद द्वारा स्थान (पुराना बस स्टैंड/ओल्ड पलासिया) स्थित पोरवाल जल मंदिर के पास एवं रिद्धि-सिद्धि विनायक दाता गजानंद गणेश जी मंदिर के समीप दर्शकों की सुविधा हेतु बड़ी एलईडी स्क्रीन लगाई गई।

रात्रि 7:30 बजे से भारत-पाकिस्तान मैच का सीधा लाइव प्रसारण एलईडी स्क्रीन पर किया गया, जिसे देखने के लिए बड़ी संख्या में नगरवासी एकत्रित हुए। दर्शकों ने मैच का भरपूर आनंद उठाया।

बाबा महाकाल के आशीर्वाद से भारतीय टीम ने पाकिस्तान को पराजित कर एक ऐतिहासिक कीर्तिमान स्थापित किया, जिससे पूरे क्षेत्र में हर्ष और उत्साह का माहौल बन गया। जीत के बाद दर्शकों ने तालियों और जयघोष के साथ टीम इंडिया का उत्साहवर्धन किया।

इस सफल आयोजन के लिए नगरवासियों एवं दर्शकों ने सुवासरा नगर परिषद अध्यक्ष श्रीमती सविता डॉ. बलराम परिहार का आभार व्यक्त किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}