6 साल पहले 9.23 करोड़ की लागत से बनी सड़क जर्जर, 40 गांव के हजारों लोग गड्ढों से परेशान

ठेकेदार ने घटिया सड़क बनाई, दिया नोटिस
संजीत- क्षेत्र की प्रमुख सड़क की हालत खराब है। बिल्लौद से हिंगोरिया व गरनई तक बनी करीब 20 किमी की सड़क जर्जर हो चुकी है। इससे क्षेत्र के 40 गावों के हजारों लोग जुड़े हुए हैं। जो हर दिन आवागमन को लेकर परेशान होते हैं। किसान भी इसी मार्ग से मंडी जाते हैं।
जानकारी के अनुसार पिछले साल भी जिम्मेदारों ने ठेकेदार को सड़क ठीक करने के लिए नोटिस दिया था। अब सड़क का वही हाल है। 6 साल पहले प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत करीब 9 करोड़ 23 लाख रुपए की लागत से बिल्लौद से हिंगोरिया बड़ी होते हुए गरनई तक सड़क का निर्माण किया गया था। सड़क पर कई जगह गड्ढे हो गए हैं और सड़क उखड़ गई है। इससे रोज सफर करने वाले लोग परेशान हो रहे हैं
ग्रामीणों ने बताया कि 6 साल पहले बनी सड़क की खराब हालत खरब है इससे आर्थिक नुकसान हो रहा है। ठेकेदार की लापरवाही के चलते सड़क जर्जर हो चुकी है। किसान मंडी जाते हैं तो वाहन क्षतिग्रस्त हो रहे हैं। बता दें कि बिल्लौद से गरनई तक मार्ग में खूंटी, खात्याखेड़ी, खेड़ा, ढोरी, ढाड़ी, रायसिंह पिपलिया, हिंगोरिया बड़ा, आक्यमेड़ी, राति तलाई, टिडवास पिपलखेड़ी, सुदवास सहित अन्य गांव जुड़े हैं।



