देशउत्तर प्रदेशगोरखपुर

पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय में राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस पर चलाया गया स्वास्थ्य जागरूकता अभियान

पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय में राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस पर चलाया गया स्वास्थ्य जागरूकता अभियान

 

गोरखपुर पीपीगंज राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस के अवसर पर पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय, जंगल अगही पीपीगंज में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) डॉ. राजेश कुमार झा ने फीता काटकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।डॉ. झा ने स्वयं अल्बेंडाजोल की गोली का सेवन करके बच्चों को दवा की सुरक्षा और प्रभावकारिता के प्रति आश्वस्त किया। उन्होंने अपने हाथों से 240 बच्चों को यह गोली खिलाई।सीएमओ डॉ. झा ने इस मौके पर बताया कि कृमि संक्रमण के कारण बच्चों और किशोर-किशोरियों में कुपोषण, खून की कमी (एनीमिया), लगातार थकान, तथा शारीरिक और मानसिक विकास में बाधा उत्पन्न होती है। उन्होंने जोर देकर कहा कि 1 से 19 वर्ष की आयु वर्ग के सभी बच्चों एवं किशोर-किशोरियों को वर्ष में दो बार (फरवरी और अगस्त में) अल्बेंडाजोल की गोली अवश्य लेनी चाहिए।डॉ. झा ने बच्चों को कृमि संक्रमण के नुकसान, अल्बेंडाजोल दवा के लाभ तथा बचाव के उपायों (जैसे स्वच्छता, हाथ धोना, साफ पानी का उपयोग आदि) के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा, “कृमि संक्रमण की रोकथाम बहुत आसान है—बस नियमित दवा सेवन और स्वच्छता का पालन आवश्यक है।” कार्यक्रम के दौरान विद्यालय परिसर में एक स्वास्थ्य शिविर भी आयोजित किया गया, जिसमें 240 बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया और आवश्यक दवाओं का वितरण किया गया।इस अवसर पर कार्यवाहक प्राचार्य आर.बी. पांडेय, एसीएमओ डॉ. अरुण कुमार चौधरी, प्रोग्राम मैनेजर अर्चना चौधरी, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कैंपियरगंज के प्रभारी डॉ विनोद वर्मा ,चिकित्सा अधिकारी डॉ. सिद्धनाथ तिवारी, नेत्र परीक्षण अधिकारी अजय गिरी, रीता, धर्मेंद्र कुमार त्रिपाठी, पुनीत सागर सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}