व्यापार व्यवसाय

चांदी की कीमत 9000 रुपए प्रति किलो से अधिक गिर गई,सोने में भी गिरावट आई 

चांदी की कीमत 9000 रुपए प्रति किलो से अधिक गिर गई,सोने में भी गिरावट आई 

सोना-चांदी की कीमतों में शुक्रवार को सुबह-सुबह बड़ी गिरावट आ गई। सोने-चांदी के दामों में पिछले कई दिनों से लगातार गिरावट का दौर जारी है। इंटरनेशनल मार्केट के साथ ही भारत में भी गोल्ड- सिल्वर के रेट गिरते दिख रहे हैं। आपको बता दें कि 7 फरवरी को MCX पर सोने-चांदी के रेट में उतार-चढ़ाव का सिलसिला बना रहा, लेकिन कुल मिलाकर कीमतों में गिरावट ही देखने को मिली। हाल ही में तेजी से बढ़े सोने-चांदी के दाम अब अपने ऑल टाइम हाई से काफी नीचे आ चुके हैं, जिससे बाजार में करेक्शन की धारणा मजबूत हो गई है।

इंडिया बुलियन ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के आंकड़ों के अनुसार, पिछले सेशन में 24 कैरेट सोने की कीमत 424 रुपए घटकर 1,52,078 रुपए प्रति 10 ग्राम रह गई। इससे पहले यह 1,52,502 रुपए पर बंद हुआ था। वहीं 22 कैरेट सोने के दाम भी 1,39,692 रुपए से घटकर 1,39,303 रुपए प्रति 10 ग्राम पर आ गए।

चांदी की कीमत में भी लगातार उतार-चढ़ाव हो रहे हैं। आज चांदी का भाव 274.90 रुपए प्रति ग्राम और 2,74,900 रुपए प्रति किलोग्राम दर्ज किया गया। बता दें कि ये 6 फरवरी के 2,75,000 रुपए प्रति किलोग्राम से 100 रुपए कम है। पिछले कुछ समय से चांदी में भारी बदलाव देखे जा रहे हैं।

जयपुर. राजस्थान के जेम्स-ज्वेलरी बाजार में आज फिर से सोने और चांदी के भावों में तेज गिरावट देखी गई है. 7 फरवरी को 22 कैरेट सोना प्रति 10 ग्राम 1,900 रुपये सस्ता होकर 1,40,690 रुपये पर आ गया है, जो कल 1,42,590 रुपये था।

शुक्रवार का दिन चांदी के लिए बेहद खराब रहा. चांदी की कीमत 9,410 रुपए प्रति किलो तक गिर गई. कल तक जो चांदी 2,54,339 रुपए पर बिक रही थी, वह आज फिसलकर 2,44,929 रुपए प्रति किलो के स्तर पर आ गई. अचानक आई इस गिरावट ने बाजार एक्सपर्ट को भी हैरान कर दिया।

मध्य प्रदेश में आज 22 कैरेट सोने की कीमत (22 Carat Gold Rate Today) 1,41,590 रुपये प्रति 10 ग्राम है. वहीं, 24 कैरेट सोने का भाव (24 Carat Gold Rate Today) 1,54,460 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

सोना-चांदी की कीमतों में शुक्रवार को सुबह-सुबह बड़ी गिरावट आ गई। एमसीएक्स पर मार्च डिलीवरी वाली चांदी करीब 15 हजार रुपये की गिरावट के साथ करीब 2.29 रुपये प्रति किलो पर थी। वहीं अप्रैल डिलीवरी वाला सोना 1800 रुपये गिरकर 1.50 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम पर था। हालांकि कुछ समय बाद दोनों धातुओं में तेजी आई। सुबह करीब 11:30 बजे सोना करीब 1600 रुपये उछल गया था। वहीं चांदी ने भी रफ्तार पकड़ ली है। हालांकि सोने-चांदी में यह तेजी बहुत लंबे समय तक नहीं रही। दोपहर करीब 2:30 बजे सोना करीब 400 रुपये की तेजी के साथ 1.52 लाख रुपये पर था। वहीं चांदी करीब 7400 की गिरावट के साथ 2.36 लाख रुपये प्रति किलो पर थी।

शुक्रवार को दिन के कारोबार के दौरान एमसीएक्स पर चांदी का भाव 2,43,277 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गया था। हालांकि इसके बाद इसमें कुछ गिरावट आई। दोपहर करीब 2 बजे चांदी 2.35 लाख रुपये के करीब कारोबार कर रही थी। वहीं सोना एक हजार रुपये से ज्यादा की तेजी के साथ 1.53 लाख रुपये पर था। गुडरिटर्न्स के मुताबिक लखनऊ में अभी 24 कैरेट सोने का भाव प्रति ग्राम 15,250 रुपये है। वहीं चांदी करीब 2.75 लाख रुपये प्रति किलोग्राम है।

सोने और चांदी की कीमत में उतार-चढ़ाव बना हुआ है। एमसीएक्स पर दोपहर करीब 1 बजे सोना करीब 900 रुपये की तेजी के साथ 1.49 लाख रुपये से कुछ ऊपर कारोबार कर रहा था। वहीं चांदी की कीमत करीब 6600 रुपये की गिरावट के साथ 2.29 लाख रुपये पर थी। दिल्ली में सोने की कीमत में कुछ गिरावट आई है। गुडरिटर्न्स के मुताबिक दिल्ली में अभी 24 कैरेट सोने का भाव प्रति ग्राम 15,404 रुपये है।

सोने और चांदी पर आधारित कमोडिटी ईटीएफ (ETF) शुक्रवार को 10% तक गिर गए। ऐसा इसलिए हुआ क्योंकि मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर कीमती धातुओं के वायदा कारोबार में भारी गिरावट आई। यह लगातार दूसरा दिन था जब कीमती धातुओं की कीमतों में गिरावट देखी गई। यह गिरावट टेक्नोलॉजी शेयरों में आई वैश्विक बिकवाली और अमेरिकी डॉलर के मजबूत होने के कारण हुई। इन वजहों से हफ्ते की शुरुआत में हुई थोड़ी सी रिकवरी के अधिकांश फायदे खत्म हो गए।

सोना चांदी के वायदा सौदों पर मार्जिन में बढ़ोतरी हुई है। यह बढ़ोतरी ऐसे समय में हुई है जब 5 फरवरी को ही चांदी के वायदा सौदों पर 4.5% और सोने के वायदा सौदों पर 1% का मार्जिन बढ़ाया गया था। आज, पहले से लागू मार्जिन के ऊपर, चांदी के वायदा सौदों पर अतिरिक्त 2.5% और सोने के वायदा सौदों पर 2% का मार्जिन और बढ़ा दिया गया है। इसके चलते, 6 फरवरी से चांदी के वायदा सौदों पर कुल अतिरिक्त मार्जिन 7% और सोने के वायदा सौदों पर 3% हो गया है।

अंतरराष्ट्रीय बाजारों की बात करें तो शुक्रवार को स्पॉट गोल्ड (हाजिर सोना) 0.4% बढ़कर 4,790.80 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया। हालांकि, इस हफ्ते के हिसाब से सोने के दाम अभी भी 1.4% नीचे हैं। अमेरिका में अप्रैल डिलीवरी के लिए सोने के वायदा सौदे 1.7% गिरकर 4,806.50 डॉलर प्रति औंस पर थे। स्पॉट सिल्वर (हाजिर चांदी) पिछले सत्र में 19.1% की भारी गिरावट के बाद आज 71.32 डॉलर प्रति औंस पर लगभग स्थिर रही। दिन की शुरुआत में, चांदी की कीमत 10% तक गिर गई थी और 65 डॉलर प्रति औंस के स्तर से नीचे चली गई थी, जो डेढ़ महीने का सबसे निचला स्तर था।

 

पिछले कुछ समय से सोना चांदी में उतार-चढ़ाव बना हुआ है। कुछ दिनों पहले आई जबरदस्त गिरावट के बाद कीमतों में कुछ सुधार हुआ था। हालांकि कल गुरुवार को इसमें फिर गिरावट आई। एमसीएक्स के साथ दिल्ली के सराफा बाजार में भी सोना-चांदी की कीमतें गिर गई थीं। गुरुवार को घरेलू बाजारों में सोना 3% गिरकर 1.6 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया था, जबकि चांदी 10% लुढ़ककर 2.68 लाख रुपये प्रति किलोग्राम हो गई थी।

ग्लोबल मार्केट में घबराहट फैल गई है। इंटरनेशनल चांदी की कीमतें अपने ऑल-टाइम हाई से लगभग 40% गिर गई हैं। इस तेज गिरावट का असर भारतीय बाजारों में भी साफ दिख रहा है।यह गिरावट वैश्विक बाजारों में आई मंदी को दर्शाती है, जहां चांदी 13% से ज्यादा और सोना 2.77% तक सस्ता हुआ है।

दिल्ली में निवेशकों के लगातार दूसरे दिन मुनाफावसूली जारी रखी। इससे चांदी लगभग पांच फीसदी भरभराकर 2.55 लाख रुपये प्रति किलोग्राम रह गई। वहीं, सोना 1.57 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया।

अखिल भारतीय सराफा संघ के अनुसार, चांदी की कीमत 30,300 रुपये यानी 10.16 फीसदी लुढ़ककर 2,68,000 रुपये प्रति किलोग्राम रह गई। बुधवार को यह सफेद धातु 2,98,300 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी। 99.9 फीसदी शुद्धता वाला सोना भी 4,500 रुपये यानी करीब तीन फीसदी टूटकर 1,60,600 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया। पिछले सत्र में यह 1,65,100 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।

नोट – न्युज में सोना चांदी भाव केवल जानकारी के लिए आपके नगर क्षेत्र में भाव भिन्न हो सकते हैं किसी प्रकार के क्रय विक्रय करने से पहले अपने विश्वसनिय से सलाह लेकर ही करें

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}