बजट से पहले चांदी 1 लाख रुपये सस्ती, सोना 40,000 रुपये टूटा,

बजट से पहले चांदी 1 लाख रुपये सस्ती, सोना 40,000 रुपये टूटा
जनवरी 2026 का महीना सोने और चांदी के निवेशकों के लिए जबरदस्त मुनाफे वाला रहा है. इस साल के पहले ही महीने में सोने की कीमतों में ₹27,800 की भारी बढ़त दर्ज की गई, जिससे यह 20.2% की मजबूती के साथ ₹1,37,700 से काफी ऊपर निकल गया. चांदी ने तो और भी कमाल कर दिया. जनवरी के दौरान चांदी के भाव में ₹73,000 प्रति किलो की जोरदार तेजी आई, जो करीब 30.5% का उछाल है.
गिरावट के बावजूद अगर पिछले एक साल की बात करें तो सोने और चांदी ने शानदार रिटर्न दिया है. बजट 2025 के दिन दिल्ली में 24 कैरेट सोने का भाव करीब ₹84,000 प्रति 10 ग्राम था जो अब ₹1.67 लाख के पार पहुंच चुका है. यानी करीब 100 प्रतिशत की बढ़त.
चांदी ने तो कमाल कर दिया. पिछले साल बजट के समय चांदी ₹99,600 प्रति किलो थी जो इस साल ₹3.47 लाख प्रति किलो के रिकॉर्ड स्तर तक पहुंच गई।
हालांकि, महीने के आखिरी दो दिनों में कीमतों में गिरावट जरूर देखी गई, बाजारों में सोने-चांदी के भाव में बीते 2 दिनों से भारी गिरावट देखी जा रही है. भारत के साथ-साथ इंटरनेशनल मार्केट में गोल्ड-सिल्वर (Gold-Silver Prices Crash) के रेट घटे हैं . आज 1 फरवरी को MCX खुला रहेगा. रॉकेट की रफ्तार से चढ़े सोने-चांदी के दाम बजट से पहले अपने ऑल टाइम हाई से काफी सस्ते हो गए हैं..इसलिए सबसे बड़ा सवाल ये है कि क्या वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण इस रविवार ,1 फरवरी को गोल्ड से जुड़े कुछ बड़े ऐलान कर सकती हैं? .सर्राफा और ज्वेलरी इंडस्ट्री को उम्मीद है कि बजट 2026 में सरकार सोने और चांदी पर इंपोर्ट ड्यूटी घटा सकती है. फिलहाल यह ड्यूटी 6 प्रतिशत है जिसे 3 या 4 प्रतिशत तक लाया जा सकता है. अगर ऐसा होता है तो घरेलू बाजार में सोने और चांदी की कीमतों में आगे और गिरावट आ सकती है और गहनों की मांग बढ़ सकती है।
एमसीएक्स (MCX) पर ट्रेडिंग शुरू होते ही सोने के भाव 1.40 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर आ गए हैं. वहीं, चांदी की शुरुआत भी कमजोरी के साथ हुई और यह 2.74 लाख रुपये प्रति किलोग्राम के करीब ट्रेड कर रही है. शुक्रवार को आई भारी गिरावट के बाद आज बाजार में ‘लोअर सर्किट’ जैसी स्थिति बनी हुई है।
सोने और चांदी की कीमतों में आई हालिया भारी गिरावट के बाद इन शेयरों में काफी हलचल होने की उम्मीद है. वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आज जो भी ऐलान करेंगी, उसका सीधा असर इन कंपनियों के बिजनेस और मुनाफे पर पड़ेगा. बाजार यह देखना चाहता है कि कीमतों में इस बड़े ‘क्रैश’ के बाद ये शेयर किस दिशा में जाते हैं।
ऑल इंडिया सराफा एसोसिएशन के अनुसार, चांदी की कीमत में 72,500 रुपये या 18.85 प्रतिशत की भारी गिरावट आई और यह 3,12,000 रुपये प्रति किलोग्राम (सभी करों सहित) पर पहुंच गई. लगातार दूसरे दिन भारी गिरावट दर्ज की गई, जिससे इस सप्ताह की रिकॉर्ड बढ़त का अधिकांश हिस्सा समाप्त हो गया.
गुरुवार को चांदी की कीमत 4,04,500 रुपये प्रति किलोग्राम के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई थी, लेकिन पिछले सत्र में इसमें 5 प्रतिशत की भारी गिरावट दर्ज की गई।
शनिवार को चांदी की कीमतों में 19 प्रतिशत की गिरावट आई और कीमत 3.12 लाख रुपये प्रति किलोग्राम हो गई, जबकि सोने की कीमत में 2 प्रतिशत की गिरावट आई और यह 1.65 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई।
सर्राफा बाजार में शनिवार को सोना एवं चांदी में मांग शुक्रवार की तुलना में कमजोर रही. कारोबारियों के अनुसार औसत भाव इस प्रकार रहे-
सोना 162000 रुपये प्रति 10 ग्राम
चांदी 278000 रुपये प्रति किलोग्राम
चांदी सिक्का 4100 रुपये प्रति नग
दिल्ली और नोएडा के सराफा बाजार में आज यानी 31 जनवरी, 2026 को हलचल मची हुई है. अगर आप खरीदारी का मन बना रहे हैं, तो आज के ताजा रेट्स जानना आपके लिए बहुत जरूरी है. दिल्ली में सोना 1,50,430 प्रति ग्राम और चांदी 2,91,770 प्रति किलो के हिसाब से बिक रही है।
इंटरनेशनल मार्केट में सोने-चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट देखी गई. अप्रैल डिलीवरी वाले सोने (Gold) में 5,480 डॉलर/औंस का हाई छूने के बाद 11 फीसदी से ज्यादा गिरावट देखी गई. अमेरिका में शाम 6 बजे के करीब सोना 4,763 डॉलर/औंस पर ट्रेड कर रहा था. वहीं चांदी की बात करें तो मार्च डिलीवरी वाली चांदी, जिसने 118.34 डॉलर का आंकड़ा छुआ था, वो 31 फीसदी की गिरावट के साथ 78.83 के भाव पर आ गई. ट्रेड आवर के दौरान चांदी 74.15 डॉलर/औंस तक गिर गई थी।
बजट 2026 को लेकर सर्राफा बाजार में इस समय सबसे बड़ी उम्मीद सोने-चांदी पर इंपोर्ट ड्यूटी में कटौती को लेकर है. जेम्स एंड ज्वैलरी इंडस्ट्री को उम्मीद है कि वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण इस रविवार, 1 फरवरी को कस्टम ड्यूटी को वर्तमान 6% से घटाकर 3% या 4% करने का ऐलान कर सकती हैं. अगर ऐसा होता है, तो घरेलू बाजार में सोने और चांदी की कीमतों में एक बार फिर तेज गिरावट (Gold-Silver Price Crash) देखने को मिल सकती है, जिससे गहनों की मांग में उछाल आने की संभावना है।
बजट से पहले चांदी 1 लाख रुपये सस्ती, सोना 40,000 रुपये टूटा, क्या आज और गिरेगा भाव?Gold, Silver Rate Today 1 February 2026 Live Updates: चांदी का भाव अपने ऑल-टाइम हाई से अब तक ₹1,28,126 प्रति किलो गिर चुकी है. जबकि सोना ऑल-टाइम हाई से ₹42,247 प्रति 10 ग्राम सस्ता हो गया है. जानें आज बजट के दिन सोने-चांदी को लेकर क्या उम्मीदें हैं
दुनिया भर के बाजारों में सोने-चांदी के भाव में बीते 2 दिनों से भारी गिरावट देखी जा रही है. भारत के साथ-साथ इंटरनेशनल मार्केट में गोल्ड-सिल्वर (Gold-Silver Prices Crash) के रेट घटे हैं . आज 1 फरवरी को MCX खुला रहेगा. रॉकेट की रफ्तार से चढ़े सोने-चांदी के दाम बजट से पहले अपने ऑल टाइम हाई से काफी सस्ते हो गए हैं..इसलिए सबसे बड़ा सवाल ये है कि क्या वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण इस रविवार ,1 फरवरी को गोल्ड से जुड़े कुछ बड़े ऐलान कर सकती हैं? .
पिछले दो सेशन के आंकड़े साफ बता रहे हैं कि सोना-चांदी में आई हालिया तेजी के बाद अब तेज करेक्शन देखने को मिल रहा है. आखिर क्या है इस बड़ी गिरावट के पीछे की असली वजह? क्या अभी सोना-चांदी और सस्ता होगा?
1 फरवरी को बजट के खास मौके पर एमसीएक्स (MCX) पर ट्रेडिंग शुरू होते ही सोने के भाव 1.40 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर आ गए हैं. वहीं, चांदी की शुरुआत भी कमजोरी के साथ हुई और यह 2.74 लाख रुपये प्रति किलोग्राम के करीब ट्रेड कर रही है. शुक्रवार को आई भारी गिरावट के बाद आज बाजार में ‘लोअर सर्किट’ जैसी स्थिति बनी हुई है, क्योंकि निवेशक वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के पिटारे से निकलने वाले ऐलानों का इंतजार कर रहे हैं.
हाल की गिरावट के बावजूद अगर पिछले एक साल की बात करें तो सोने और चांदी ने शानदार रिटर्न दिया है. बजट 2025 के दिन दिल्ली में 24 कैरेट सोने का भाव करीब ₹84,000 प्रति 10 ग्राम था जो अब ₹1.67 लाख के पार पहुंच चुका है. यानी करीब 100 प्रतिशत की बढ़त
चांदी ने तो कमाल कर दिया. पिछले साल बजट के समय चांदी ₹99,600 प्रति किलो थी जो इस साल ₹3.47 लाख प्रति किलो के रिकॉर्ड स्तर तक पहुंच गई. यानी 250 प्रतिशत से ज्यादा का रिटर्न.
1 फरवरी को क्या बजट 2026 में सरकार सोने से जुड़े नियमों में कोई बदलाव करेगी. बाजार में चर्चा है कि इनकम टैक्स रिटर्न में सोने के खुलासे को लेकर नया नियम आ सकता है. इसके अलावा घर में सोना रखने की लिमिट और टैक्स से जुड़े नियमों पर भी सरकार की नजर है।
वही सर्राफा और ज्वेलरी इंडस्ट्री को उम्मीद है कि बजट 2026 में सरकार सोने और चांदी पर इंपोर्ट ड्यूटी घटा सकती है. फिलहाल यह ड्यूटी 6 प्रतिशत है जिसे 3 या 4 प्रतिशत तक लाया जा सकता है. अगर ऐसा होता है तो घरेलू बाजार में सोने और चांदी की कीमतों में आगे और गिरावट आ सकती है और गहनों की मांग बढ़ सकती है.
Jan 31, 2026
शहर के अनुसार चांदी के रेट्स (प्रति किलो)
मुंबई: ₹ 2,92,280
दिल्ली: ₹ 2,91,770
बेंगलुरु: ₹ 2,92,510
चेन्नई: ₹ 2,93,130
हैदराबाद: ₹ 2,92,740
कोलकाता: ₹ 2,91,890
शहर के अनुसार सोने की कीमतें (24 कैरेट प्रति 10 ग्राम)
मुंबई: ₹ 1,50,690
दिल्ली: ₹ 1,50,430
बेंगलुरु: ₹ 1,50,810
चेन्नई: ₹ 1,51,130
हैदराबाद: ₹ 1,50,930
कोलकाता: ₹ 1,50,490



