दलौदामंदसौर जिला

दलौदा पुलिस ने 250 ग्राम एमडी ड्रग तथा डोडाचुरा के साथ दो आरोपीयों को किया गिरफ्तार

दलौदा पुलिस ने 250 ग्राम एमडी ड्रग तथा डोडाचुरा के साथ दो आरोपीयों को किया गिरफ्तार

दलौदा ।पुलिस अधीक्षक  श्री विनोद कुमार मीणा के द्वारा अभियान के तहत निर्देश जिले के सभी थाना प्रभारीयों को दिये गये जिसके पालन मे कार्यवाही करते एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मंदसौर श्री तेर सिहं बघेल एवं  SDOP  ग्रामीण कीर्ति बघेल के मार्गदर्शन तथा उनि शुभम व्यास थाना प्रभारी थाना दलौदा के नेतृत्व मे दलोदा पुलिस टीम द्वारा दलोदा में दो आरोपी से 250 ग्राम अवैध मादक पदार्थ एमडी व 2 किलो 550 ग्राम अवैध मादक पदार्थ डोडाचुरा जप्त कर आरोपीयों को गिरफ्तार करने में पुलिस थाना दलौदा को मिली सफलता है ।

थाना दलौदा पर दिनांक 25.01.26 को सउनि कैलाश बघेल तथा टीम द्वारा धुंधडका शमशान घाट के पास से 2 व्यक्तियो को हमराह फोर्स की मदद से घेराबंदी कर पकडा तथा जिनके कब्जे से एक बैग में 250 ग्राम अवैध मादक पदार्थ एमडी ड्रग तथा 2 किलो 550 ग्राम अवैध मादक पदार्थ डोडाचुरा को जप्त कर आरोपी नवनीत पिता जगदीश सुथार निवासी बडवन थाना अफजलपुर एवं आरोपी महेश पिता मदनलाल रायकवार सुर्यवंशी निवासी बडवन थाना अफजलपुर को एनडीपीएस के समस्त आज्ञापाक प्रावधानों का पालन करते हुवे दोनो आरोपीयों के विरुद्ध थाना दलौदा पर अ.क्र. 39/26 धारा 8/22,15 एनडीपीएस एक्ट का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया ।

गिरफ्तार- (1)नवनीत पिता जगदीश सुथार निवासी बडवन थाना अफजलपुर

(2) महेश पिता मदनलाल रायकवार सुर्यवंशी निवासी बडवनथाना अफजलपुर

जफ्त मश्रुका– 250 ग्राम एमडी व 2 किलो 550 ग्राम डोडाचुरा कुल कीमती 2500000 रुपये ।

सराहनीय कार्य – उनि शुभम व्यास थाना प्रभारी दलौदा, सउनि कैलाश बघेल,प्रआर 141 राजपाल सिंह , प्रआर. 290 जितेन्द्र सिंह गौर, आर. 484 युवराज सिंह, आर. 876 सागर शर्मा, आर. 879 गोपाल कृष्ण की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}