मंदसौर जिलासीतामऊ

श्री महावीर सर्कल पर जैन श्रीसंघ द्वारा ध्वजारोहण किया गया

श्री महावीर सर्कल पर जैन श्रीसंघ द्वारा ध्वजारोहण किया गया

सीतामऊ ।नगर परिषद सीतामऊ के सहयोग से निर्मित कर श्री महावीर जन्मकल्याणक के पावन अवसर पर जैन समाज को समर्पित बस स्टैंड पर स्थित श्री महावीर सर्कल पर भारत के 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर सकल जैन श्री संघ के श्रावकों की उपस्थिति में सकल जैन श्री संघ अध्यक्ष सौरभ ओस्तवाल (मोनू) व उपाध्यक्ष गौरव जैन (बंटी) के निवेदन पर पूर्व अपर कलेक्टर मध्यप्रदेश शासन श्री अनिल पटवा व पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष श्री किशोर जैन (बापू) के मुख्य आतिथ्य में श्री महावीर सर्कल पर ध्वजारोहण किया गया। इस अवसर पर स्वतंत्रता संग्राम में अपनी भूमिका निभाने वाले जैनरत्न भामाशाह, हुकुमचंद जी, अमरचंद जी भाटिया आदि अन्य कई स्वतंत्रता सेनानियों का स्मरण कर भाव श्रद्धांजली अर्पित की। इस अवसर पर वरिष्ठ श्रावक अशोक जैन (विवेकानंद),अरविंद पोरवाल,दिलीप पटवा,स्थानकवासी संघ अध्यक्ष सुरेश दसेड़ा, नरेंद्र कच्छारा,मप्र श्रमजीवी पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष हेमन्त जैन,अशोक पोरवाल,अजित ओस्तवाल,पारस ओस्तवाल,परितोष राजगुरु,अजित तातेड़, सकल जैन श्री संघ पूर्व अध्यक्ष पंकज बोहरा, पूर्व सचिव नयन जैन, कोषाध्यक्ष राकेश मोदी, नवरत्न परिवार अध्यक्ष अक्षय ओस्तवाल, रोहित मोदी (चिंटू),संजय भंसाली,अशोक बोहरा,मंगल बोहरा, आयुष जैन, ऋषभ भंडारी आदि उपस्थित रहे। ध्वजारोहण के पश्चयात उपस्थित सदस्यों को मिठाई वितरित की गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}