भाजपा जिला कार्यालय पर भाजपा जिलाध्यक्ष श्रीमती खंडेलवाल ध्वजारोहण करेगी

भाजपा जिला कार्यालय पर भाजपा जिलाध्यक्ष श्रीमती खंडेलवाल ध्वजारोहण करेगी
नीमच। 26 जनवरी भारतीय गणतंत्र की 77वी पावन वर्षगांठ पर भाजपा जिला कार्यालय तपोभूमि पर प्रात: 8:35 बजे पार्टी की जिलाध्यक्ष श्रीमती वंदना खंडेलवाल राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहरायेगी । भाजपा जिला कार्यालय मंत्री श्री विनोद नागदा ने बताया कि इस सुअवसर पर सांसद श्री सुधीर गुप्ता, विधायकगण श्री दिलीपसिंह परिहार, श्री ओमप्रकाश सकलेचा, श्री माधव मारू, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री सज्जनसिंह चौहान, नगरपालिका अध्यक्ष स्वाति चौपडा, सहित अन्य वरिष्टजन भी उपस्थित रहेंगे। अत: पार्टी की तमाम पदाधिकारीगण, जनप्रतिनिधी गण, एवं समस्त कार्यकर्ता बंधुओं बहनों से आग्रह है कि ध्वजरोहण समारोह में अनिवार्य रूप से उपस्थित रहने का कष्ट करे।


