रतलाममध्य प्रदेश

समाचार मध्यप्रदेश रतलाम 24 जनवरी 2026 शनिवार

जिला आपदा प्राधिकरण द्वारा आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित

जिला आपदा प्राधिकरण रतलाम द्वारा जिला दंडाधिकारी श्रीमती मिशा सिंह के मार्गदर्शन में विभिन्न प्राकृतिक एवं मानवजनित रूप से होने वाली आपदा संबंधी घटनाओं से बचाव एवं प्रभावी आपदा प्रबंधन हेतु अपर कलेक्टर डॉ शालिनी श्रीवास्तव के नेतृत्व में संकट मोचन बल सेफ्टी ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट द्वारा आज 23 जनवरी को होटल समता सागर में आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया। संकट मोचन बल सेफ्टी ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट मुंबई, महाराष्ट्र से आए हुए प्रशिक्षक, सीनियर ट्रेनर देवीदास पाटील, श्री विनय पंगारे के द्वारा बोरवेल आपदा के सम्बन्ध में विस्तृत जानकारी दी गई जिसमे बचाव ऑपरेशन की विभिन्न तकनीकों पर प्रशिक्षण प्रदान किया गया।

कार्यशाला के दौरान एसडीआरएफ ,होमगार्ड ,सिविल डिफेंस वौलंटियर, एनसीसी केडेडस उपस्थित थे जिन्हे आपदा से संबंधित कीट प्रदान की गई। दोपहर बाद सेजावत बायपास पर निर्माणाधीन ब्रिज के 50 फीट गहरे गड्डे से वीक्टम का रेस्कीयू कर लाइव डेमो दिया गया। विभिन्न आपदाओं से राहत एवं बचाव का प्रशिक्षण 01 फरवरी तक दिया जाएगा। जिसमें जिले की विभिन्न तहसीलो एवं ग्रामीण क्षेत्रों से आये सिविल डिफेंस वॉलिंटियर्स को प्रशिक्षण दिया जाएगा। उक्त प्रशिक्षण में सहायक यंत्री पी डब्ल्यू डी ब्रिज रघुनाथ सूर्यवंशी,

मैनेजर एन एच ए आई सुनील कुमार यादव

उप यंत्री पी एच ई विजय सिंह मचार , जिला डिस्ट्रिक्ट कमांडेंट होमगार्ड आपदा प्रबंधन श्रीमती रोशनी बिलवाल, प्लाटून कमांडर श्रीमती ज्योति बघेल एवं सिविल डिफेंस के 10 जवान एसडीआरएफ के 10 जवान, होमगार्ड विभाग के 10 जवान उपस्थित थे।

========

स्वयं का आत्ममंथन करें, स्वयं के अंदर बेस्ट को खोजे और अपने करियर का चुनाव करे-एएसपी

श्री राकेश खाखा प्रतिभावान विद्यार्थियों का किया गया सम्मान, करियर मार्गदर्शन से युवाओं को मिली दिशा

मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद् के जनहितैषी अभियान “ग्रामोदय से अभ्युदय मध्यप्रदेश” के अंतर्गत सैलाना विकासखंड में सेक्टर-स्तरीय ग्रामोत्सव का आयोजन उत्साहपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुआ। नवाकुंर संस्था भागीरथ रूरल अवेयरनेस थिंकर्स फाउंडेशन द्वारा विकासखंड के प्रतिभावान विद्यार्थियों को उनके शैक्षणिक एवं सामाजिक योगदान के लिए सम्मानित किया गया।

ग्रामोत्सव के अंतर्गत करियर परामर्श व प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री राकेश खाखा, विशेष अतिथि थाना प्रभारी पिंकी आकाश, कार्यक्रम अध्यक्ष शासकीय महाविद्यालय सैलाना के प्राचार्य डाॅ. आर.पी. पाटीदार, विशिष्ट अतिथि जिला समन्वयक रत्नेश विजयवर्गीय एवं विकासखंड समन्वयक रतनलाल चरपोटा की गरिमामयी उपस्थिति रही।

बसंत पंचमी व नेताजी सुभाषचंद्र बोस की जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में सर्वप्रथम माँ सरस्वती की वंदना एवं पूजन के साथ नेताजी सुभाषचंद्र बोस को माल्यार्पण किया गया। अतिथियों ने दीप प्रज्वलन कर ग्रामोत्सव का विधिवत उद्घाटन किया। इसके पश्चात नवांकुर संस्था के हरीश सिलावट द्वारा अतिथि स्वागत उद्बोधन किया गया व विकासखण्ड समन्वयक रतनलाल चरपोटा द्वारा कार्यक्रम की रुपरेखा रखी गयी।

जिला समन्वयक रत्नेश विजयवर्गीय ने जन अभियान परिषद की गतिविधियों पर प्रकाश डालते हुए ग्रामोदय से अभ्युदय मध्यप्रदेश अभियान के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि परिषद निरंतर ग्रामीण क्षेत्रों में नेतृत्व विकास, शिक्षा, स्वास्थ्य और सामाजिक चेतना को सशक्त बनाने की दिशा में कार्य कर रही है।

काॅलेज की छात्राओं द्वारा एकल व सामुहिक राष्ट्र भक्ति गीत के पश्चात मुख्य अतिथि एएसपी श्री राकेश खाखा ने विद्यार्थियों को करियर मार्गदर्शन को लेकर अपने व्यक्तिगत जीवन के अनुभव साझा किए। विद्यार्थियों को स्वयं का आत्ममंथन कर ,स्वयं के अंदर के व्यक्तित्व को पहचानकर अपने भविष्य के लिए अपना करियर चुनने की सलाह दी।

उन्होंने चर्चित पुस्तक “सीक्रेट स्टोरीज” से जुड़े अनुभव भी साझा किए। उन्होंने कहा कि लक्ष्य स्पष्ट हो तो कठिन परिस्थितियाँ भी सफलता की सीढ़ी बन जाती हैं। युवाओं को आत्मविश्वास, अनुशासन और निरंतर परिश्रम को जीवन का आधार बनाने का संदेश दिया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे महाविद्यालय प्राचार्य डाॅ. आर.पी. पाटीदार ने नेताजी सुभाषचंद्र बोस के जीवन पर प्रकाश डालते हुए, स्वतंत्रता आंदोलन में विशेष भुमिका का उल्लेख किया । जन अभियान परिषद के ग्रामोदय अभियान को ग्रामीण प्रतिभाओं को मंच प्रदान करने वाला सशक्त प्रयास बताया। उन्होंने विद्यार्थियों से शिक्षा के साथ-साथ सामाजिक सरोकारों में सक्रिय सहभागिता निभाने का आह्वान किया।

नवांकुर संस्था भागीरथ रूरल अवेयरनेस थिंकर्स फाउंडेशन द्वारा विकासखंड के राष्ट्रीय, प्रदेश, संभाग स्तर पर खेल,शिक्षा व अन्य गतिविधियों में उपलब्धि प्राप्त करने वाले 35 विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया गया।

संस्था के अध्यक्ष प्रियंका शर्मा, इंद्रेश चंडालिया, राजेन्द्र सिलावट, प्रशांत दवे,योगेश तंवर द्वारा मुख्य अतिथि व महाविद्यालय प्राचार्य को स्मृति प्रतीक चिह्न भेंट किया गया। कार्यक्रम का संचालन पीयूष जैन द्वारा किया गया व आभार प्रो. सौरभ ई लाल द्वारा किया गया।

कार्यक्रम में महाविद्यालय से प्रो.अनुभा कानड़े, डाॅ. अशोक रावत,प्रो. भरतलाल नागर, लक्ष्मण भाँवर, डाॅ. कल्पना, खेल प्रशिक्षक रक्षा यादव, शा. कन्या उ. मा. विद्यालय से माया मेहता, जन अभियान परिषद के सुरेन्द्र जाट, परामर्शदाता राजु निनामा व पवन पारगी, ग्राम विकास प्रस्फुटन समितियों के सदस्य, शासकीय महाविद्यालय व शासकीय.कन्या.उ.मा.वि के शिक्षकगण, बड़ी संख्या में विद्यार्थी व अभिभावक उपस्थित रहे। ग्रामोत्सव ने ग्रामीण युवाओं में नई ऊर्जा एवं प्रेरणा का संचार किया।

===========

स्वास्थ्य सुविधा को लेकर कैबिनेट मंत्री श्री चेतन्य काश्यप के निर्देशन में समीक्षा बैठक संपन्न

शहर सहित जिले में बेहतर स्वास्थ्य सुविधा आमजन को मुहैया कराए जाने को लेकर सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री मध्यप्रदेश शासन श्री चेतन्य काश्यप के निर्देशन में स्वास्थ्य विभाग के अमले के साथ महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक कलेक्टर सभाकक्ष में संपन्न हुई। जिसमें रोगी कल्याण समिति सदस्य मनोहर पोरवाल, गोविंद काकानी, हेमंत राहोरी, सीएमएचओ डॉ. संध्या बेलसरे, एपीएम डॉ. गौरव बोरीवाल सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित थे ।

बैठक में जिला अस्पताल, बाल चिकित्सालय, एमसीएच के साथ मेडिकल कॉलेज में उपलब्ध स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी ली गई । जिस पर सीएमएचओ द्वारा मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया कराए जाने के प्रति आश्वस्त किया गया। मंत्री श्री काश्यप के प्रतिनिधि मंडल ने अस्पताल में चिकित्सकों के साथ दवाओं की उपलब्धता, एंबूलेंस सुविधा के साथ गंभीर मरीजों को रेफर किए जाने के संबंध में भी जानकारी ली गई। जिस पर सीएमएचओ द्वारा बताया गया कि सभी तरह की गंभीर बीमारियों के उपचार के संबंध में जिला अस्पताल के साथ मेडिकल कॉलेज में बेहतर प्रबंध किए गए है। किसी भी तरह की स्थिति से निपटने के लिए विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम के साथ पूरा महकमा पूर्ण रूप से तैयार है। अस्पताल में समस्त प्रकार की जीवन रक्षक दवाओं के साथ कार्डियक मरीजों को रैफर किए जाने की व्यवस्था भी है।ं जन स्वास्थ्य केंद्र, संजीवनी क्लीनिक एवं स्वास्थ्य केंद्रों पर आने वाले मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण करने के साथ आवश्यकता होने पर उनकी खून से संबंधित जांच कराए जाने के साथ उन्हे बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराए जाने की व्यवस्था है।

===========

कृषि यंत्रीकरण मे सभी विभाग प्रमुख लक्ष्य 15 फरवरी तक पूर्ण करे खाद वितरण हेतु ई-टोकन व्यवस्था का संचालन सुचारु हो कलेक्टर ने समीक्षा बैठक मे दिए निर्देश

कलेक्टर कार्यालय सभाकक्ष में कलेक्टर श्रीमती मिशा सिंह की अध्यक्षता में कृषि संबंधित विभागो की योजनाओं की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में ई- टोकन व्यवस्था ,जैविक खेती प्रमाणीकरण, पराली प्रबंधन, कृषि यंत्रीकरण पर चर्चा की गई एवं आवश्यक निर्देश दिए गये । बैठक में उपसंचालक कृषि श्रीमती नीलम सिंह चौहान उप संचालक उद्यानिकी श्री मंगल सिंह डोडवे ,उपायुक्त सहकारिता श्री भाटी, जिला विपणन अधिकारी श्री यशवर्धन सिंह सहित संबंधित विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।

बैठक में कलेक्टर श्रीमती मिशा सिंह ने निर्देशित किया कि नरवाई/ पराली प्रबंधन के लिए जिले में सभी 43 पंचायत क्लस्टर मुख्यालयों पर प्रचार प्रसार की कार्यवाही करे। पराली/नरवाई जलाने की घटनाए कम से कम हो इसके लिए कार्ययोजना बना कर कार्यवाही करें। जिले में रिपर के लक्ष्य अनुसार हितग्राहियो को लाभान्वित करे। शासन अनुसार कृषि यंत्रीकरण मे सभी विभाग प्रमुख ड्रीप, स्प्रिंकलर, ट्रेक्टर, रिपर का लक्ष्य 15 फरवरी तक पूर्ण करना सुनिश्चित करें। कलेक्टर ने निर्देशित किया कि हार्वेस्टिंग करने वाली मशीनों एवं मालिको को सूचीबद्ध कर बैठक आयोजित कर कटाई के संबंध में निर्देश दे। किसान, मशीन मालिक, एजेंट सभी को एसएमएस के माध्यम से कृषि संबंधित जानकारी भेजे। एजेंट को भी निर्देश से अवगत करवायें। कृषि विज्ञान केन्द्र की टीम को भी नरवाई प्रबंधन में सहयोग के लिए लगाये। जैविक/प्राकृतिक खेती के लिए किसानों/गांव को चयनित कर कार्ययोजना बना कर काम करवायें। उन्नत खेती कृषि वर्ष की कार्ययोजना अंतर्गत “जिला कृषि योजना “ बनाये।

बैठक में कलेक्‍टर द्वारा खाद वितरण में सतत निगरानी रखने के आवश्‍यक निर्देश दिये गये।

वर्तमान में खाद वितरण में रबी सीजन समाप्ति की ओर है। किसानों को खाद प्राप्‍त करने हेतु 14 जनवरी से शासन द्वारा विकसित ई-विकास प्रणाली अंतर्गत ई-टोकन के माध्‍यम से खाद वितरण किया जा रहा है। जिसमें किसान द्वारा https://etoken.mpkrishi.org/ लिंक पर जाकर ई-टोकन बुक कर सकते हैं। जिसमें एग्रीस्‍टेक पोर्टल पर दर्ज किसानों के रकबे अनुसार खाद प्राप्ति बोरी संख्‍या मानक पात्रता निर्धारित हैं। किसान द्वारा खाद प्राप्‍त करने हेतु यह बताना होता है कि वह समिति का सदस्‍य है या नहीं। यदि सदस्‍य है तो समिति की सूची में जिस समिति का सदस्‍य है उसे चुनकर वांछित खाद प्राप्‍त कर सकता है। यदि सदस्‍य नहीं है या किसान समिति का कालातीत सदस्‍य (जिस किसान ने समिति से लिया ऋण चुकाया न हो) है तो वह नगद में खाद प्राप्‍त करने हेतु विपणन संघ के गोदामों, विपणन समितियों, एम.पी. एग्रो केन्‍द्र या निजी विक्रेताओं से खाद उपलब्‍धता एवं पात्रता अनुसार खाद प्राप्‍त कर सकता है। इस हेतु किसान को आवश्‍यक दस्‍तावेज लाना अनिवार्य होगा।

पूर्व में इसी रबी सीजन में अधिकांश किसानों को उनकी पात्रतानुसार खाद प्रदाय किया जा चुका है एवं वर्तमान में मध्‍य सीजन में ई-टोकन व्‍यवस्‍था लागू होने से कई किसानों द्वारा पुन: पूर्व में प्राप्‍त खाद की मात्रा की मांग ई-टोकन के माध्‍यम से कर खाद प्राप्‍त करने का प्रयास किया जा रहा है। ऐसी स्थिति में यदि किसान के द्वारा पूर्व में खाद प्राप्‍त कर लिया गया है तो उसके रिकार्ड एवं पात्रतानुसार ही खाद प्रदाय किया जा रहा है। जैसे यदि किसान का रकबा लगभग 1 हैक्‍टेयर है और उस रकबे पर किसान द्वारा आंशिक मात्रा में खाद प्राप्‍त किया जा चुका है तो वर्तमान ई-टोकन से सम्‍पूर्ण रकबे के खाद का ई-टोकन लाने पर किसान को पात्रतानुसार शेष मात्रा में ही खाद दिया जा रहा है।

किसान द्वारा ई-टोकन स्‍वयं जनरेट किया जा सकता है अथवा एम.पी.ऑनलाईन/कॉमन सर्विस सेन्‍टर पर जाकर भी जनरेट कराया जा सकता है। जिसमें किसान के खसरे अनुसार बोई गई फसल की जानकारी दर्ज करना होगा एवं कौन सी खाद प्राप्‍त करना है भी दर्ज करना होगा। तत्पश्चात किस समिति अथवा नगद खाद वितरण केन्‍द्र से खाद प्राप्‍त किया जाना है यह भी चयन करना होगा। ई-टोकन जनरेट करने के बाद उसका सही प्रिन्‍टआउट लाकर चयन किये गये खाद वितरण केन्‍द्र से खाद प्राप्‍त किया जा सकता है। प्रिन्‍टआउट लाना इसलिये आवश्‍यक है क्‍योंकि ई-टोकन में छपे क्‍यूआर कोड को स्‍केन करने पर ही खाद प्रदाय किया जा सकता है।

ई-टोकन बनाते समय यदि किसान का कोई भी खसरा दर्ज नहीं है अथवा आंशिक खसरा दर्ज है तो किसान उसके खसरे को एग्रीस्‍टेक पोर्टल (फार्मर आई.डी.) पर दर्ज कराने हेतु राजस्‍व विभाग में पटवारी एवं तहसीलदार से सम्‍पर्क कर सकते हैं। खसरे को एग्रीस्‍टेक पोर्टल (फार्मर आई.डी.) पर दर्ज कराकर उसके सत्‍यापन उपरांत लगभग 72 घण्‍टे बाद ई-टोकन जनरेट किया जा सकता है।

ई-टोकन किस प्रकार जारी किया जाना है इसकी जानकारी कृषि विभाग द्वारा लगाई जा रही कृषि चौपालो में एवं जिले में चल रहे कृषि रथ में भी दी जा रही है। इसके अतिरिक्‍त जिले की समस्‍त कृषि साख सहकारी समितियों में फ्लेक्‍स के माध्‍यम से ई-टोकन जनरेट करने की प्रक्रिया प्रदर्शित की गई है।

जिले में अब तक लगभग 4600 किसानों द्वारा ई-टोकन जारी किये जा‍कर लगभग 2700 किसानों को ई-टोकन के माध्‍यम से खाद प्रदाय किया जा चुका है।

=========

कलेक्टर ने मेडिकल कॉलेज का निरीक्षण किया छात्रावास में रहने वाले विद्यार्थियों को पानी और भोजन की असुविधा न हो- कलेक्टर

कलेक्टर श्रीमती मिशा सिंह ने आज शासकीय लक्ष्मी नारायण पांडेय मेडिकल कॉलेज का आकस्मिक निरीक्षण किया । कलेक्टर ने मेडिकल कॉलेज में उपलब्ध व्यवस्थाओं का सूक्ष्मता से अवलोकन किया। अस्पताल प्रबंधन द्वारा प्रस्तुत रिकॉर्ड और प्रबंधन द्वारा दी जा रही जानकारी का मरीजो से चर्चा कर सत्यापन किया। उन्होंने मेडिकल कॉलेज में लैबोरेट्री जांच कक्ष में मरीजो के हाथ में पर्ची देखी और निर्देशित किया कि ऑनलाइन व्यवस्था के माध्यम से मरीज को उनकी जांच रिपोर्ट ऑनलाइन प्राप्त होना चाहिए, व्यवस्था का अधिक से अधिक सरलीकरण किया जाये, ताकि मरीजों को भर्ती होने के बाद किसी भी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। प्रबंधन ने बताया कि मरीज को उनके मोबाइल नंबर पर ऑनलाइन रिपोर्ट प्रेषित की जा रही है इस संबंध में उन्होंने मरीजों को फोन लगा कर स्वयं चर्चा कर सत्यापन किया। मरीजों द्वारा एसएमएस के माध्यम से रिपोर्ट प्राप्त होना बताया गया तथा व्यवस्थाओं के प्रति संतुष्टि व्यक्त की गई।

कलेक्टर ने निर्देशित किया कि मरीज को एसएमएस के माध्यम से सबसे पहले उनकी जांच पूर्ण होने का संदेश भेजा जाए, और उसके बाद रिपोर्ट भेजी जाए। संदेश की भाषा आम जन के पढ़ने और समझने योग्य होना चाहिए। बच्चों के जन्म- मृत्यु पंजीयन कक्ष में व्यवस्था का निरीक्षण किया और निर्देशित किया कि प्रसूता को बच्चे का जन्म प्रमाण पत्र उनके डिस्चार्ज होने से पहले पलंग पर ही दे दिया जाये। आवश्यक होने की दशा में मोबाइल नंबर पर भी सॉफ्ट कॉपी भेजी जा सकती है। एक्स-रे कक्ष में जाकर ग्राम सोनागिरी आलोट से आई हुई महिला से उनकी जांच की विस्तृत जानकारी ली। अस्पताल में ब्लड जांच, दवाई, सोनोग्राफी/एक्स-रे के लिए कलर कोडेड पर्ची बनाने के निर्देश दिए ताकि भ्रम की स्थिति निर्मित ना हो , उन्होंने निर्माणाधीन सीटी स्कैन कक्ष में निरीक्षण करते हुए सीटी स्कैन की सुविधा शीघ्र प्रारंभ करने की बात कही। सोनोग्राफी कक्ष में वेटिंग अधिक होने के कारण चिकित्सा अधिकारियों के कार्य के घंटे बढ़ाने तथा ओपीडी एवं आईपीडी के मरीजों के लिए अलग-अलग समय निर्धारित करके समय पर सेवाएं प्रदान करने के लिए निर्देशित किया। प्रसव पूर्व कक्ष में सुमन हेल्प डेस्क के रिकॉर्ड का अवलोकन किया तथा रेफरल इन के मामले अधिक होने के कारणों की विस्तार से पड़ताल की , प्रबंधन ने बताया कि आज की स्थिति में कुल 24 महिलाएं प्रसव के लिए आई हैं जिनमें से 15 महिलाएं रेफरल होकर आई है। सभी महिलाओं को शासकीय एंबुलेंस से लाना पाया गया। इस संबंध में कलेक्टर द्वारा प्रसूता के परिजनों से चर्चा कर सत्यापन किया गया वस्तु स्थिति सही पाई गई। उन्होंने गर्भवती महिला के परिजनों से महिला और उनके पति की उम्र की भी जानकारी ली। मरीज के परिजनों ने बताया कि अस्पताल में भोजन पानी की अच्छी व्यवस्था उपलब्ध है। प्रसव पूर्व कक्ष के बाहर परिजनों की लंबी लाइन देखकर पृथक से कक्ष में उनके बैठने की व्यवस्था करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने कहा कि 29 जनवरी को आयोजित होने वाली जिला स्वास्थ्य समिति की समीक्षा बैठक में मेडिकल कॉलेज की डीन भी उपस्थित रहे ताकि आगामी कार्य योजना बनाई जा सके। उन्होंने ब्लड कंपोनेंट सेपरेशन यूनिट का निरीक्षण करते हुए व्यवस्थाओं के प्रति संतोष व्यक्त किया। अस्पताल में निजी कैंटीन का निरीक्षण किया तथा अस्पताल प्रबंधन को मरीज के लिए सभी आवश्यक दवाइयां जेनेरिक एवं निशुल्क उपलब्ध कराने के लिए निर्देशित किया। कलेक्टर ने कहा कि छात्रावास हेतु भोजन व्यवस्था के टेंडर की प्रक्रिया शीघ्र प्रारंभ करें तथा कॉलेज के विद्यार्थियों को भोजन एवं पानी के संबंध में किसी भी प्रकार की समस्या ना हो। निरीक्षण के दौरान मेडिकल कॉलेज डीन डॉ अनीता मुथा , ई एन टी विशेषज्ञ डॉ पवन शर्मा , सीएमओ डॉ विनय शर्मा , डॉ नागर , अस्पताल प्रबंधक डॉ अंकित शर्मा संबंधित डॉक्टर एवं स्टाफ उपस्थित रहे।

===========

राष्ट्रीय बालिका दिवस पर रतलाम में जेंडर समानता पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

जिला कार्यक्रम अधिकारी श्री रामनिवास बुधोलिया के मार्गदर्शन मे सहायक संचालक श्रीमती भारती डांगी के नेतृत्व में परियोजना रतलाम शहर क्रमांक 2 में आज 23 जनवरी को राष्ट्रीय बालिका दिवस के उपलक्ष्य पर शासकीय राधाकृष्ण उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम मे जिला प्रोग्राम ऑफिसर श्री सुनील सेन के साथ विद्यालय के प्रधानाचार्य श्रीमती अनीता यादव, स्टाफ के साथ विद्यालय की बालिकाएं उपस्थित रही । श्री सुनील सेंन के द्वारा जेंडर विविधता पर बालिकाओं को जानकारी प्रदान की गई कि यह जेंडर भेद समाज का बनाया हुआ है और हमें बालक और बालिकाओं को एक समान मानना चाहिए । धीरे-धीरे इसमें परिवर्तन आता जा रहा है और आगे भी इस पर कार्य करने की ओर जागरूकता लाने की आवश्यकता है । कार्यक्रम में महिला बाल विकास विभाग से पर्यवेक्षक नीलम बाघेला,भावना बारीवाल और लक्ष्मी चौहान उपस्थित रही।

============

जिले में अवैध मदिरा संग्रहण के विरुद्ध आबकारी विभाग द्वारा निरंतर सघन अभियान जारी

कलेक्टर श्रीमती मिशा सिंह के निर्देशन में तथा सहायक आबकारी आयुक्त डॉ. शादाब अहमद सिद्दीकी के मार्गदर्शन एवं सहायक जिला आबकारी अधिकारी श्री मनोहर खरे के नेतृत्व में अवैध मदिरा के निर्माण, विक्रय एवं संग्रहण के विरुद्ध चलाए जा रहे सघन अभियान के अंतर्गत 22 जनवरी को वृत्त रतलाम क्षेत्र में प्रभावी कार्यवाही की गई।

उक्त अभियान के तहत वृत्त प्रभारी अधिकारी पुष्पराज चौहान द्वारा रात्रि गश्त के दौरान रिलायंस पेट्रोल पंप के समीप राजस्व पत्रकार कॉलोनी क्षेत्र में दबिश दी गई, जहां दीप सिंह पिता नेपाल भाटिया के कब्जे से अंग्रेजी एवं देशी मदिरा की बड़ी मात्रा में अवैध मदिरा जब्त की गई। जिसमें एमडी अंग्रेजी मदिरा, पावर बीयर, ब्लेंडर्स प्राइड ,सिग्नेचर, प्लेन देशी मदिरा कुल 85 बल्क लीटर मदिरा जब्त की गई, जिसकी अनुमानित कीमत 55,000 रूपये आंकी गई है। उक्त प्रकरण में आरोपी के विरुद्ध मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम अंतर्गत प्रकरण पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्यवाही की गई है। कार्यवाही में आबकारी उपनिरीक्षक अर्पित पांडेय, उपनिरीक्षक अभिषेक वाईकर, कांस्टेबल विक्टोरिया, नगर सैनिक नरेंद्र भाटी एवं चेतराम टीम में सहयोगी रहे।

सहायक आबकारी आयुक्त डॉ. शादाब अहमद सिद्दीकी ने बताया कि जिले में अवैध मदिरा के निर्माण, विक्रय एवं संग्रहण के विरुद्ध आबकारी विभाग द्वारा निरंतर सघन अभियान चलाया जा रहा है। इस प्रकार की अवैध गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्यवाही की जाएगी, भविष्य में भी ऐसे अभियानों को और अधिक प्रभावी रूप से जारी रखा जाएगा।

=========

26 जनवरी गणतंत्र दिवस पर सम्पूर्ण जिले में शुष्क दिवस घोषित

कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्रीमती मिशा सिंह के निर्देशानुसार प्रशासकीय एवं लोकहित में 26 जनवरी गणतंत्र दिवस पर संम्पूर्ण दिवस के लिए शुष्क दिवस घोषित किया गया है। उक्त दिवस पर सम्पूर्ण जिले में मदिरा विक्रय प्रतिबंधित होगा। शुष्क दिवस की अवधि में जिले की समस्त कम्पोजिट मदिरा दुकानें मदिरा भाण्डागार एवं वाईनरी/वाईन आउटलट/एफ एल-2 रेस्तरां/एफ एल-3 होटल बार को पूर्णतः बंद रखा जाएगा एवं मदिरा के व्यक्तिगत भण्डारण पर तथा गैर लायसेंस प्राप्त परिसर में मदिरा के भण्डारण पर सख्ती से रोक लगाई जाएगी और किसी भी अधिकृत/अनाधिकृत स्थान से मदिरा का क्रय-विक्रय और अवैध परिवहन न हो पाए यह सुनिश्चित किया जाए।

===========

संभाग स्तरीय खेलो एमपी यूथ गेम आयोजित

खेल और युवा कल्याण विभाग मध्यप्रदेश द्वारा खेलो एमपी यूथ गेम 2026 का आयोजन चार चरणों में ब्लॉक, जिला, संभाग एवं राज्य स्तर पर 13 जनवरी 2026 से 31 जनवरी 2026 तक किया जाएगा। राज्य स्तरीय आयोजन प्रदेश के 9 शहर भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, जबलपुर, उज्जैन, रीवा, नर्मदापुरम, सागर, एवं शिवपुरी में आयोजित किये जाएगें।

इसी तारत्म्य में संभाग स्तरीय खेलो एमपी यूथ गेम्स का आयोजन चार खेल पिट्टू, योगासन, लॉन टेनिस, थ्रो बॉल में जिला रतलाम में 23 जनवरी 2026 को क्रिडा केन्द्र संत कवरराम नगर विरियाखेडी में किया गया। जिसमें सात जिले उज्जैन, देवास, रतलाम शाजापुर, मन्दसौर, नीमच, आगर-मालवा के प्रतिभागी द्वारा भाग लिया गया। आयोजन का शुभारंभ श्री अशोक जैन के द्वारा सरस्वती जी की तसवीर पर माल्या अर्पण कर किया गया । संभाग स्तरीय पिट्टू प्रतियोगिता में रतलाम बालक, बालिका वर्ग विजेता रही व उज्जैन बालक वर्ग, मन्दसौर बालिका वर्ग उपविजेता रही। लॉन टेनिस में रतलाम बालक वर्ग, बालिका वर्ग विजेता रही व उज्जैन बालक वर्ग, बालिका वर्ग उपविजेता रही। थ्रो बॉल में देवास बालक वर्ग विजेता, मंदसौर बालक वर्ग उपविजेता, शाजापुर बालिका वर्ग विजेता, रतलाम बालिका वर्ग उपविजेता रही। योगासन में विभिन्न विधाओ में विजेता खिलाडियो को मुख्य अतिथि अतिरिक्त न्यायाधीश श्री नीरज पवैया व जिला खेल और युवा कल्याण अधिकारी रूचि शर्मा द्वारा विजेता खिलाडियों को ट्राफी मेडल व प्रमाण पत्र वितरण किये गये। संभाग स्तर पर चयनित दल राज्य स्तर पर प्रतिभागिता करेगे।

============

कृषि रथ द्वारा भ्रमण कर, ग्राम पंचायतों में किसानों को कृषि की उन्नत तकनीकों की जानकारी दी गई

उप संचालक किसान कल्याण एवं कृषि विकास श्रीमती नीलम सिंह चौहान ने बताया कि शासन के निर्देशानुसार 11 जनवरी से 11 फरवरी तक जिले मे कृषक कल्याण वर्ष 2026 के अंतर्गत कृषि रथ का संचालन किया जा रहा है। जिसमें कृषि एवं संबद्ध विषयों जैसे उद्यानिकी, पशुपालन, आत्मा, मत्स्य पालन आदि पर किसानों एवं कृषि वैज्ञानिकों के मध्य सीधा संपर्क कायम कर नवीन एवं वैज्ञानिकी तकनीकी सुधार की जानकारी कृषकों को दी जा रही। आज 23 जनवरी को विकासखण्ड आलोट के ग्राम पंचायत कराडिया, बरखेडा कलां, सूरजना, केलुखेडा विकासखण्ड पिपलोदा के काबुलखेडी, माउखेडी, पंचेवा विकासखण्ड जावरा के पाताखेडी, सरसी, डोडियाना विकासखण्ड सैलाना के चावडाखेडी, सेमलखेडा विकासखण्ड रतलाम के सिमलावदा, जडवासाकलां, जडवासाकलां तथा विकासखण्ड बाजना के आम्बापाडा, देवली, जाम्बूखांदन में कृषि रथ द्वारा भ्रमण कर जैविक खेती एवं प्राकृतिक कृषि क्षेत्रों का विस्तार, पराली न जलाने, मृदा स्वास्थ्य कार्ड, एकीकृत पोषक तत्व, कीट एवं रोग प्रबंधन, कृषि को लाभकारी व्यवसाय बनाने के उपाय, फसल विविधीकरण को बढावा देना, प्रधानमंत्री धन-धान्य कृषि योजना, ई विकास प्रणाली अंतर्गत ई-टोकन उर्वरक वितरण व्यवस्था, के संबंध में कृषकों को जानकारी दी गई।

27 जनवरी को विकासखण्ड आलोट के ग्राम पंचायत मल्हारगढ, पिपलिया मारू, पिपलिया पीथा, पिपलिया सिसोदिया विकासखण्ड पिपलोदा के निपानिया, सुखेडा, धतुरिया विकासखण्ड जावरा के नीमन, सादाखेडी, केरवासा, विकासखण्ड सैलाना के सकरवादा, नारायणगढ विकासखण्ड रतलाम के बांगरोद, धमोत्तर, मलवासा तथा विकासखण्ड बाजना के घोडाखेडा, बजरंगगढ, नाहरपुरा में रथ भ्रमण करेगा। किसान भाई इन पंचायतों में सम्मिलित होकर उक्त योजनाओं के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते है।

-=======

26 जनवरी से समस्त शैक्षणिक संस्थानो में सभी कक्षाएं अपने पूर्व निर्धारित समय पर संचालित होगी

जिला शिक्षा अधिकारी अनिता सागर ने बताया कि शीतऋतु में तापमान गिरावट के कारण समस्त शासकीय/अशासकीय/अनुदान प्राप्त/एमपीबीएससी/सीबीएससी/आईसीएसई/एवं अन्य मान्यता प्राप्त शैक्षणिक संस्थानो में प्री-प्रायमरी से कक्षा 12 वी तक की कक्षाओं के संचालन का समय परिवर्तित किया गया था। वर्तमान में शीत प्रकोप का प्रभाव कम हो जाने के कारण कलेक्टर श्रीमती मिशा सिंह के आदेशानुसार 26 जनवरी से उक्त समस्त शैक्षणिक संस्थानो में सभी कक्षाएं अपने पूर्व निर्धारित समय पर ही संचालित होगी।

===========

संभाग स्तरीय खेलो एमपी यूथ गेम आयोजित

खेल और युवा कल्याण विभाग मध्यप्रदेश द्वारा खेलो एमपी यूथ गेम 2026 का आयोजन चार चरणों में ब्लॉक, जिला, संभाग एवं राज्य स्तर पर 13 जनवरी 2026 से 31 जनवरी 2026 तक किया जाएगा। राज्य स्तरीय आयोजन प्रदेश के 9 शहर भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, जबलपुर, उज्जैन, रीवा, नर्मदापुरम, सागर, एवं शिवपुरी में आयोजित किये जाएगें।

इसी तारत्म्य में संभाग स्तरीय खेलो एमपी यूथ गेम्स का आयोजन चार खेल पिट्टू, योगासन, लॉन टेनिस, थ्रो बॉल में जिला रतलाम में 23 जनवरी 2026 को क्रिडा केन्द्र संत कवरराम नगर विरियाखेडी में किया गया। जिसमें सात जिले उज्जैन, देवास, रतलाम शाजापुर, मन्दसौर, नीमच, आगर-मालवा के प्रतिभागी द्वारा भाग लिया गया। आयोजन का शुभारंभ श्री अशोक जैन के द्वारा सरस्वती जी की तसवीर पर माल्या अर्पण कर किया गया । संभाग स्तरीय पिट्टू प्रतियोगिता में रतलाम बालक, बालिका वर्ग विजेता रही व उज्जैन बालक वर्ग, मन्दसौर बालिका वर्ग उपविजेता रही। लॉन टेनिस में रतलाम बालक वर्ग, बालिका वर्ग विजेता रही व उज्जैन बालक वर्ग, बालिका वर्ग उपविजेता रही। थ्रो बॉल में देवास बालक वर्ग विजेता, मंदसौर बालक वर्ग उपविजेता, शाजापुर बालिका वर्ग विजेता, रतलाम बालिका वर्ग उपविजेता रही। योगासन में विभिन्न विधाओ में विजेता खिलाडियो को मुख्य अतिथि अतिरिक्त न्यायाधीश श्री नीरज पवैया व जिला खेल और युवा कल्याण अधिकारी रूचि शर्मा द्वारा विजेता खिलाडियों को ट्राफी मेडल व प्रमाण पत्र वितरण किये गये। संभाग स्तर पर चयनित दल राज्य स्तर पर प्रतिभागिता करेगे।

=========

कृषि रथ द्वारा भ्रमण कर, ग्राम पंचायतों में किसानों को कृषि की उन्नत तकनीकों की जानकारी दी गई

उप संचालक किसान कल्याण एवं कृषि विकास श्रीमती नीलम सिंह चौहान ने बताया कि शासन के निर्देशानुसार 11 जनवरी से 11 फरवरी तक जिले मे कृषक कल्याण वर्ष 2026 के अंतर्गत कृषि रथ का संचालन किया जा रहा है। जिसमें कृषि एवं संबद्ध विषयों जैसे उद्यानिकी, पशुपालन, आत्मा, मत्स्य पालन आदि पर किसानों एवं कृषि वैज्ञानिकों के मध्य सीधा संपर्क कायम कर नवीन एवं वैज्ञानिकी तकनीकी सुधार की जानकारी कृषकों को दी जा रही। आज 23 जनवरी को विकासखण्ड आलोट के ग्राम पंचायत कराडिया, बरखेडा कलां, सूरजना, केलुखेडा विकासखण्ड पिपलोदा के काबुलखेडी, माउखेडी, पंचेवा विकासखण्ड जावरा के पाताखेडी, सरसी, डोडियाना विकासखण्ड सैलाना के चावडाखेडी, सेमलखेडा विकासखण्ड रतलाम के सिमलावदा, जडवासाकलां, जडवासाकलां तथा विकासखण्ड बाजना के आम्बापाडा, देवली, जाम्बूखांदन में कृषि रथ द्वारा भ्रमण कर जैविक खेती एवं प्राकृतिक कृषि क्षेत्रों का विस्तार, पराली न जलाने, मृदा स्वास्थ्य कार्ड, एकीकृत पोषक तत्व, कीट एवं रोग प्रबंधन, कृषि को लाभकारी व्यवसाय बनाने के उपाय, फसल विविधीकरण को बढावा देना, प्रधानमंत्री धन-धान्य कृषि योजना, ई विकास प्रणाली अंतर्गत ई-टोकन उर्वरक वितरण व्यवस्था, के संबंध में कृषकों को जानकारी दी गई।

27 जनवरी को विकासखण्ड आलोट के ग्राम पंचायत मल्हारगढ, पिपलिया मारू, पिपलिया पीथा, पिपलिया सिसोदिया विकासखण्ड पिपलोदा के निपानिया, सुखेडा, धतुरिया विकासखण्ड जावरा के नीमन, सादाखेडी, केरवासा, विकासखण्ड सैलाना के सकरवादा, नारायणगढ विकासखण्ड रतलाम के बांगरोद, धमोत्तर, मलवासा तथा विकासखण्ड बाजना के घोडाखेडा, बजरंगगढ, नाहरपुरा में रथ भ्रमण करेगा। किसान भाई इन पंचायतों में सम्मिलित होकर उक्त योजनाओं के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते है।

======

26 जनवरी से समस्त शैक्षणिक संस्थानो में सभी कक्षाएं अपने पूर्व निर्धारित समय पर संचालित होगी

जिला शिक्षा अधिकारी अनिता सागर ने बताया कि शीतऋतु में तापमान गिरावट के कारण समस्त शासकीय/अशासकीय/अनुदान प्राप्त/एमपीबीएससी/सीबीएससी/आईसीएसई/एवं अन्य मान्यता प्राप्त शैक्षणिक संस्थानो में प्री-प्रायमरी से कक्षा 12 वी तक की कक्षाओं के संचालन का समय परिवर्तित किया गया था। वर्तमान में शीत प्रकोप का प्रभाव कम हो जाने के कारण कलेक्टर श्रीमती मिशा सिंह के आदेशानुसार 26 जनवरी से उक्त समस्त शैक्षणिक संस्थानो में सभी कक्षाएं अपने पूर्व निर्धारित समय पर ही संचालित होगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}