देशबिहार

सुपीरियर ग्रुप का बिहार में निवेश एथनॉल हब बनने की दिशा में मजबूत कदम

  • सुपीरियर ग्रुप का बिहार में निवेश एथनॉल हब बनने की दिशा में मजबूत कदम

 

 

पटना सुपीरियर ग्रुप ऑफ इंडस्ट्रीज ने बिहार में अपने निवेश को और मजबूत करते हुए नालंदा स्थित चंद्रिका पावर प्राइवेट लिमिटेड का सफल टेकओवर पूरा कर लिया है और प्लांट का सुचारु संचालन शुरू कर दिया है। इस महत्वपूर्ण उपलब्धि पर चर्चा करने के लिए ग्रुप के प्रतिनिधिमंडल ने आज बिहार के माननीय उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से शिष्टाचार भेंट की।ग्रुप के चेयरमैन एवं वाइस चेयरमैन के मार्गदर्शन में प्रबंध निदेशक मनीष अग्रवाल व सीएचआर एवं कॉर्पोरेट अफेयर्स डॉ. सुनील कुमार मिश्रा के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने उपमुख्यमंत्री को प्लांट के टेकओवर और संचालन की विस्तृत जानकारी दी। इसी दौरान प्रतिनिधिमंडल ने अपर पुलिस महानिदेशक (बिहार) एवं डीआईजी (लॉ एंड ऑर्डर) से भी मुलाकात की और प्लांट संचालन में आ रही चुनौतियों से उन्हें अवगत कराया।अपर पुलिस महानिदेशक ने त्वरित कार्रवाई का आश्वासन देते हुए सभी समस्याओं के समाधान के निर्देश जारी किए। उन्होंने कहा, “बिहार तभी तेजी से आगे बढ़ेगा जब उद्योगों और उद्यमियों को पूर्ण सुरक्षा और अनुकूल वातावरण मिलेगा।” साथ ही, बिहार में निवेश कर स्थानीय युवाओं को रोजगार देने के लिए सुपीरियर ग्रुप का आभार भी व्यक्त किया।माननीय उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बैठक में एथनॉल आधारित उद्योगों को राज्य सरकार की विशेष प्राथमिकता बताया। उन्होंने कहा कि एथनॉल उत्पादन से किसानों को मक्का, गन्ना और चावल जैसी फसलों का बेहतर मूल्य मिलेगा, साथ ही राज्य की ऊर्जा सुरक्षा, पर्यावरण संरक्षण और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी। उन्होंने जोर देकर कहा कि बिहार को देश का प्रमुख ग्रीन एनर्जी एवं एथनॉल हब बनाने की दिशा में सरकार प्रतिबद्ध है और सुपीरियर ग्रुप जैसे प्रतिष्ठित निवेशकों की भागीदारी से यह लक्ष्य शीघ्र प्राप्त होगा।डॉ. सुनील कुमार मिश्रा ने उपमुख्यमंत्री, बिहार पुलिस प्रशासन और संबंधित अधिकारियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सुपीरियर ग्रुप बिहार के औद्योगिक विकास, स्थानीय रोजगार सृजन और सतत ऊर्जा क्षेत्र में दीर्घकालिक योगदान देने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}