
रिपोर्टर जितेंद्र सिंह चंद्रावत जडवासा
श्री आदिनाथ जैन मंदिर का हुआ भूमिपूजन शनिवार शिलाओं का चल समारोह नगर के प्रमुख मार्गो से निकलेगा
पिपलौदा। श्री आदिनाथ जैन श्वेताम्बर त्रिस्तुतिक जैन श्री संघ व श्री शंखेश्वर पार्श्वनाथ धाम वाटिका ट्रस्ट द्वारा झंडा चोक स्थित प्राचीन श्री आदिनाथ जैन श्वेताम्बर मंदिर का भूमिपूजन मंत्रोच्चार व विधिविधान से प्रातःकाल शुभ मुहर्त में संपन्न हुआ। सर्वप्रथम लाभार्थी मातुश्री वोहेरा कांताबेन चंदूलाल परिवार दुधवा (थराद) द्वारा नवग्रह, दस दिगपाल, अष्टमंगल पाटला पूजन की गई ततपश्चात परिवार द्वारा भूमिपूजन कर प्रभावना का वितरण किया। रात्रि मे आशीष जैन ग्रुप द्वारा भजनों की शानदार प्रस्तुति दी। साथ ही 04 शिलाओ की बोली लगाई गई जिसमें ईशान कोण, आग्नेय कोण, नेऋत्य कोण का लाभ बाबुलाल ऋषभ कुमार धींग परिवार एवं वायव्य कोण का लाभ मुकेश कुमार, राकेश कुमार बोहरा परिवार इंदौर ने लिया।आज रखी जाएगी मंदिर की शिला
आज दिनांक 6 दिसंबर को प्रातः 7.30 बजे शिलाओं का चल समारोह नगर के प्रमुख मार्गों से निकलेगा व श्री संघ द्वारा लाभार्थी परिवार का बहुमान किया जावेगा। प्रातः 8.45 से 9.45 तक शिलान्यास कार्यक्रम विधिकारक त्रिलोक कांकरिया द्वारा सम्पन्न करवाया जावेगा।



