मल्हारगढ़भक्ति/ आस्थामंदसौर जिला

*बरखेड़ा पंथ नई आबादी में नवरात्रि महोत्सव धूमधाम से प्रारंभ

बरखेड़ा पंथ नई आबादी में नवरात्रि महोत्सव धूमधाम से प्रारंभ

—————-

महेश मरेठा- मल्हारगढ़ तहसील के बरखेड़ा पंथ स्थित श्री सांवलिया सेठ मंदिर रोड नई आबादी में नवरात्रि महोत्सव का आयोजन बड़ी धूमधाम और श्रद्धा के साथ किया जा रहा है। नौ दिवसीय इस महोत्सव की शुरुआत घट स्थापना और मां अंबे की मूर्ति स्थापना के साथ हुई। पंडित सुनील रावल सुरेश आर्य ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर मां अंबे की प्रतिमा की स्थापना करवाई।

प्रतिदिन शाम को श्रद्धालु बड़ी संख्या में पंडाल में एकत्र होकर मां अंबे की आराधना कर रहे हैं। गरबे और भजनों के मधुर स्वर माहौल को भक्तिमय बना रहे हैं। महिलाएं और बालिकाएं पारंपरिक गरबे में भाग ले रही हैं। भक्ति गीतों की गूंज से पूरा परिसर माता की भक्ति में रंगा हुआ है।

महोत्सव के अंतर्गत प्रतिदिन संध्या आरती के बाद प्रसाद वितरण किया जा रहा है। भक्तजन आरती के दौरान माता रानी के जयकारे लगाते हुए माहौल को और अधिक धार्मिक बना देते हैं। आयोजन समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि नवरात्रि के अवसर पर सभी श्रद्धालु मां अंबे से सुख, शांति और समृद्धि की कामना कर रहे हैं। पूरे क्षेत्र में इस महोत्सव को लेकर विशेष उत्साह और उल्लास का वातावरण बना हुआ है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}