गोरखपुरउत्तर प्रदेशदेश

पीपीगंज सभासद ने सीएमओ को पत्र लिख जच्चा-बच्चा केंद्र चालू कराने की मांग

 सभासद ने सीएमओ को पत्र लिख जच्चा-बच्चा केंद्र चालू कराने की मांग

 

गोरखपुर पीपीगंज नगर पंचायत वार्ड नंबर 6, अब्दुल कलाम नगर की सभासद सलमा परवीन ने क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए मुख्य चिकित्सा अधिकारी को पत्र लिखकर दो महत्वपूर्ण मांगें उठाई हैं। इनमें बंद पड़े हेल्थ एटीएम मशीन को फिर से चालू कराना और जच्चा-बच्चा केंद्र का संचालन शुरू कराना शामिल है।सभासद ने बताया कि वार्ड 6 के नया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में स्थापित हेल्थ एटीएम मशीन ठीक से काम नहीं कर रही है। टेक्नीशियन के अनुसार, मशीन को सुचारू रूप से चलाने के लिए 25°C से कम तापमान की आवश्यकता है, लेकिन क्षेत्र में अधिक तापमान के कारण मशीन काम नहीं करता है। सलमा परवीन ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ राजेश झा से अनुरोध किया है कि मशीन के संचालन के लिए तापमान नियंत्रित करने हेतु एयर कंडीशनर (एसी) लगवाया जाए, ताकि मरीजों की जांच के लिए इसका उपयोग हो सके।सभासद ने यह भी बताया कि प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में जच्चा-बच्चा केंद्र बनाया गया है, लेकिन इसका संचालन अभी तक शुरू नहीं हुआ है। इससे गर्भवती महिलाओं और गरीब परिवारों को इलाज के लिए काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इसके लिए उन्हें जंगल कौड़ियां व कैंम्पियरगंज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के साथ प्राइवेट अस्पतालों का रुख करना पड़ता है। सभासद प्रतिनिधि अत्ताउल्लाह ने बताया केंद्र को चालू करने के लिए कम से कम दो सहायक नर्स मिडवाइफ (एएनएम) और एक स्टाफ नर्स की नियुक्ति की आवश्यकता है। सभासद प्रतिनिधि ने मांग की है कि इस केंद्र को जल्द से जल्द शुरू किया जाए, ताकि क्षेत्र की महिलाओं को प्रसव के लिए दूर न जाना पड़े।सभासद की इन मांगों को लेकर स्थानीय निवासियों में काफी उत्साह देखा जा रहा है। लोगों का मानना है कि इन मांगों के पूरा होने से क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाएं बेहतर होंगी और विशेष रूप से गर्भवती महिलाओं को राहत मिलेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}