गोरखपुरउत्तर प्रदेशदेश

अमर राय को उत्तर प्रदेश अपराध निरोधक समिति के गोरखपुर जिला सचिव की मिली जिम्मेदारी

अमर राय को उत्तर प्रदेश अपराध निरोधक समिति के गोरखपुर जिला सचिव की मिली जिम्मेदारी

गोरखपुर उत्तरप्रदेश अपराध निरोधक समिति, लखनऊ ने गोरखपुर के स्थायी निवासी और अनुभवी पत्रकार अमरेश कुमार राय (उर्फ अमर राय) को गोरखपुर प्रांतीय जिला सचिव के पद पर नियुक्त किया है। कुशीनगर के तमकुही राज के मूल निवासी और सीआरपीएफ शहीद मेजर स्वर्गीय सुरेंद्र राय के पुत्र अमर राय ने दिल्ली-एनसीआर में 12 वर्षों तक पत्रकारिता के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान दिया है।पत्रकारिता में स्नातकोत्तर और डिप्लोमा प्राप्त अमर राय 2014 से कई प्रतिष्ठित मीडिया समूहों जैसे जैन टीवी, एपीएन न्यूज, इंडिया वॉइस, नेशनल वॉइस, एफएम न्यूज, लोक भारती (दैनिक अखबार), और पेस 3 न्यूज (अंतरराष्ट्रीय समाचार पत्र) के साथ कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे पिछले दो वर्षों से टीएनपी न्यूज (अंबानी ग्रुप) में गोरखपुर के ब्यूरो रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं।नवनियुक्त जिला सचिव अमर राय ने कहा, “गुरु गोरखनाथ की पावन धरती और भगवान गौतम बुद्ध के आशीर्वाद से मुझे यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। मैं पूर्ण निष्ठा और समर्पण के साथ जिला कारागार में सजा काट रहे कैदियों के आचरण पर नजर रखूंगा, अपराध की जड़ों को समाप्त करने के लिए प्रयास करूंगा, और समाज में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए हर संभव कदम उठाऊंगा।”उन्होंने आगे कहा कि “सबका साथ, सबका विकास” के सिद्धांत को अपनाते हुए अपराध नियंत्रण और सामाजिक सुधार की दिशा में क्रांतिकारी कदम उठाए जाएंगे। उत्तर प्रदेश अपराध निरोधक समिति के इस कदम से गोरखपुर में अपराध नियंत्रण और कैदियों के पुनर्वास के प्रयासों को नई दिशा मिलने की उम्मीद है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}