ढलमू मगरा पर 8 करोड़ की लागत से बनने वाले ब्रिज का निर्माण कार्य शुरू, सड़क का नवीनीकरण भी किया

ढलमू मगरा पर 8 करोड़ की लागत से बनने वाले ब्रिज का निर्माण कार्य शुरू, सड़क का नवीनीकरण भी किया
गरोठ।मन्दसौर जिले के गरोठ विधानसभा अंतर्गत खड़ावदा क्षेत्र के बहु प्रतीक्षित ढलमू गांव से मगरा देथली बुजुर्ग को जोड़ने वाली ब्रिज का निर्माण कार्य शुरू हो गया है। बता दें की इसकी 4 वर्ष से प्रतीक्षा की जा रही थी लेकिन ब्रिज के डिजाइन को लेकर सहमति नहीं हो पा रही थी। अब वर्तमान में ब्रिज निर्माण का कार्य शुरू हो गया है। निर्माण हेतु मशीनें मोके पर पहुंची हैं। ब्रिज बनने से सीधे ढलमू, मौलाखेड़ी, चचावदा, खेरखेडा आदि कई गांवों को सीधे देथली बुजुर्ग से जुड़ने में आसानी होगी। उन्हें चक्कर भी कम काटना होंगे। जिस स्थान पर यह ब्रिज बनाया जा रहा है, यहां पर गांधी सागर जलाशय का बैक वाटर एरिया है, 1 वर्ष में 6 माह तक जल भराव के चलते रास्ता अवरुद्ध रहता है। मगरा के निवासी लंबे समय से ढलमू मगरा खाल पर ब्रिज बनाने की मांग कर रहे थे। ब्रिज निर्माण का कार्य वन खंडेश्वर कंस्ट्रक्शन कंपनी उज्जैन के द्वारा किया जाएगा। ब्रिज की स्वीकृत लागत अनुमानित करीब 08 करोड़ के लगभग है। फिलहाल ब्रिज स्वीकृति से क्षेत्र में आम जनता में प्रसन्नता का माहौल है।
इधर गरोठ लोक निर्माण विभाग के द्वारा ढलमू से देथली बुजुर्ग तक सड़क डामरीकरण का नवीनीकरण कार्य भी कर दिया गया है।