
आर्यावर्त षठ दर्शन साधु मंडल भारत के प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक संपन्न, हुए कई निर्णय
जावरा। आर्यावर्त षठ दर्शन साधु मंडल भारत के प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक 06 मार्च गुरुवार को ग्राम कलारिया में प्रदेश उपाध्यक्ष महंत संत सेवक दास जी के यहां नरसिंह मंदिर परिसर में आयोजित की गई।
बैठक में प्रदेश संरक्षक श्री स्वासानंदजी महाराज प्रदेश अध्यक्ष महंत श्री जितेंद्र दास जी प्रदेश उपाध्यक्ष महंत संत श्री सेवक दास जी प्रदेश प्रवक्ता महामंडलेश्वर श्री रामेश्वर दास जी उज्जैन जिला अध्यक्ष श्री कृष्ण दास जी श्री भवानी गिरी जी संभागीय अध्यक्ष श्री अवधेश दास जी प्रदेश कार्यालय मंत्री श्री नटवर दास बैरागी प्रदेश सहसचिव श्री ओंकार दास जी जिला महामंत्री राधेश्याम दास जी कल्याणी, मंदसौर जिलाध्यक्ष श्री अरविंद आनंद जी सरस्वती श्री रमेश दास जी खाकी अखाड़ा एवं समिति के अन्य सदस्य उपस्थित रहे बैठक में उपस्थित पदाधिकारीयों ने “संगठन ही शक्ति है” के भाव को लेकर अधिक से अधिक सदस्य बनाने पर जोर दिया गया। तथा संगठन के रिक्त पदों पर नई नियुक्तियां देने पर विचार किया गया। साथ ही संगठन का भोपाल में कार्यालय खोलने हेतु सामग्री खरीदी करने का निर्णय लिया गया। इस दौरान समिति के सदस्य पदाधिकारी गणों द्वारा कार्यालय हेतु सहयोग राशि प्रदान की गई।