मंदसौर जिलासीतामऊ

पीएचई विभाग द्वारा स्वच्छ पेयजल व समग्र स्वच्छता को लेकर कयामपुर मे किया कार्यशाला प्रशिक्षण का आयोजन

पीएचई विभाग द्वारा स्वच्छ पेयजल व समग्र स्वच्छता को लेकर कयामपुर मे किया कार्यशाला प्रशिक्षण का आयोजन 

मंदसौर:- ग्रामीण क्षेत्र मे स्थापित पेयजल स्त्रोतो क़ो स्वच्छ रखने, उनसे प्राप्त पानी का जल गुणवत्ता परिक्षण करने व जल स्त्रोतो का क्लोरिनेशन करने के लिए लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग द्वारा जिला कलेक्टर दिव्यांकसिंह के निर्देशन मे एक विशेष अभियान चलाया जा रहा है!

लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के कार्यपालक यंत्री वैभव भावसार के मार्गदर्शन मे विभाग के मैदानी अमले द्वारा जल गुणवत्ता परीक्षण व क्लोरिनेशन अभियान सम्पूर्ण जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में चलाया जा रहा है , ग्रामीण क्षेत्र में स्थापित पेयजल स्रोतों से प्राप्त पानी का फील्ड टेस्टिंग किट एवं विभागीय प्रयोगशालाओं के माध्यम से जल गुणवत्ता परीक्षण किया जा रहा है इसके साथ ही जल स्रोतों के क्लोरिनेशन का कार्य भी किया जाएगा।

इस दौरान सुधार योग्य हेड पंपों का सुधार कार्य, संभावित बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों के पेयजल स्रोतों की निगरानी व चिन्हाकन,दूषित पानी से होने वाली बीमारियों के बारे में जन जागरूकता, पेयजल टंकी व संपावेल का सफाई कार्य,क्लोरिनेशन के लिए ब्लीचिंग पाउडर की उपलब्धता,स्वच्छ शौचालय का उपयोग, ठोस व तरल अपशिष्ट पदार्थो का समुचित निष्पादन करने, ग्राम मे स्थापित पेयजल योजनाओं का समुचित संचालन व संधारण करने,जन भागीदारी व जलकर की राशि की नियमित वसूली करने, नल जल प्रदाय योजनाओं के लेखा का संधारण करने, पेयजल स्रोतों के स्वच्छता सर्वेक्षण का कार्य एवं पेयजल के उपयोग के सम्बन्ध में जागरूकता विभाग द्वारा सहयोगी विभागों के समन्वय व जनप्रतिनिधियों, स्वयंसेवी संगठनो,समाजसेवियों व स्वयंसेवक सहायता समूह के सहयोग से किया जा रहा है ।

इसी क्रम मे विभाग के जिला सलाहकार मुकेश गुप्ता एवं PMU सलाहकार अंकित ठाकुर द्वारा सीतामऊ विकासखंड के ग्राम क़यामपुर मे आशा, आंगनवाड़ी व स्वास्थ्य कार्यकर्ताओ को पेयजल स्त्रोतो से प्राप्त पानी का फील्ड टेस्टिंग किट के माध्यम से जल गुणवत्ता परिक्षण करने का प्रशिक्षण देकर,जागरूकता सम्बन्धी गतिविधियाँ व क्लोरिनेशन किया गया इस अवसर पानी समिति अध्यक्ष व ग्राम पंचायत सरपंच जगदीश माली, सचिव राजू सूर्यवंशी, नल चालक जयसिंह कुशवाहा, बाबूलाल माली एवं ग्रामवासी उपस्थिति रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}