
- आलोट विधायक डॉ मालवीय ने किया ताल नगर भ्रमण, शिक्षा विभाग की समस्या को भोपाल स्तर से हल करवाने दिया आश्वासन
ताल ब्यूरो चीफ शिवशक्ति शर्मा
आलोट -ताल विधायक प्रोफेसर डॉ चिंतामणि मालवीय द्वारा कार्यकर्ताओं के साथ ताल नगर का भ्रमण किया गया एवं व्यापारीयों से सम्पर्क कर आमजनों से भी उनकी समस्याओं पर चर्चा की गई।इस अवसर पर सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापक एवं वरिष्ठ पत्रकार शिवशक्ति शर्मा ने शिक्षा जगत की महत्वपूर्ण समस्या से अवगत कराते हुए कहा कि आलोट एवं ताल में स्थाई प्राचार्य के पद खाली पड़े होने से आहरण एवं संवितरण अधिकारी का कार्य ताल आलोट से सत्तर किलोमीटर दूर शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय ढोढर की प्राचार्या संपादित कर रही है।ताल एवं आलोट के शिक्षकों ,पैशनरों, हायर सेकंडरी स्कूलों के तथा विकास खंड आलोट के बाबूओं को परेशानी का सामना करना पड़ता है। आपने जिला शिक्षा अधिकारी से भी बात की किंतु समस्या यह है कि इस कार्य के लिए स्थाई प्राचार्य का होना जरूरी है,तभी यह व्यवस्था हो सकती है।
विधायक श्री मालवीय पर सबकी निगाहें टिकी हुई है कि भोपाल सचिवालय स्तर से भले ही एक स्थाई प्राचार्य की व्यवस्था करवाने का कार्य शीघ्र करवाने का भरसक प्रयास करेंगे तो शिक्षा विभाग से संबंधित सभी महानुभावों का उपकार होगा और चिरस्मरणीय याद बनी रहेगी।आशा ही नहीं अपितु शिक्षा जगत को पूर्ण विश्वास है कि आप तहेदिल से इस समस्या का त्वरित निराकरण करने में कोई कसर बाकी नहीं रखेंगे।
इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष शुभम् राठौड़, एल्डरमैन नरेन्द्र सिंह सिसौदिया, श्यामलाल माहेश्वरी, पूर्व पार्षद नवीन मेहता आदि कयी कार्यकर्ता गण उपस्थित रहे।
ताल आलोट विधानसभा के लोकप्रिय दबंग विधायक श्री चिंतामणि जी मालवीय कार्यकर्ताओं के साथ नगर में पैदल घूम कर व्यापारी वर्ग एवं किसान भाइयों से मुलाकात करते हुए



