रतलामआलोट

विधायक डॉ मालवीय के नेतृत्व में आलोट विधानसभा के विकास का डॉक्यूमेंट तैयार किया गया

विधायक डॉ मालवीय के नेतृत्व में आलोट विधानसभा के विकास का डॉक्यूमेंट तैयार किया गया

आलोट। विधायक डॉक्टर चिंतामणि मालवीय के नेतृत्व में शनिवार को अंबेडकर भवन आलोट में आने वाली पीढ़ी व आलोट विधानसभा के विकास का डॉक्यूमेंट तैयार किया गया। यह डॉक्यूमेंट प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के विकसित भारत 2047 की संकल्पना के अनुसार बनाया गया है।

बडावदा मंडल के क्षेत्र में 1200 हेक्टेयर शासकीय भूमि पर औद्योगिक क्षेत्र निर्माण किया जाए जिसकी अनुमानित लागत 100 करोड़ होगी वही ताल क्षेत्र में 600 हेक्टेयर शासकीय भूमि औद्योगिक क्षेत्र निर्माण जिसके भी अनुमानित लागत 100 करोड़ होगी।आलोट विधानसभा क्षेत्र में कृषि महाविद्यालय एवं कृषि अनुसंधान केंद्र की आवश्यकता है।आलोट विधानसभा क्षेत्र में संचालित विद्यालय विहीन भवन विद्यालय में भावनो का निर्माण करना।

बड़ावड़ा क्षेत्र वर्तमान में कृषि उपज की मंडी है वहां पर मुख्य कृषि उपज मंडी का निर्माण करना। वर्तमान में सिंचाई क्षमता को 60% से बढ़कर 95% प्रतिशत किया जाए।प्रत्येक ग्राम पंचायत स्तर पर कृषकों को जैविक खाद के लिए प्रेरित करना तथा जैविक खाद के उत्पादन के लिए प्रोत्साहित करना।

तहसील स्तर पर 5000 से अधिक पशु क्षमता वाली आधुनिक गौशालाओं का निर्माण करना। विकासखंड स्तर पर फल मंडी का निर्माण करना फल उद्यान लगाने के लिए किसानों को प्रोत्साहित करना खेतों पर फेंसिंग जैसी योजनाओं को बढ़ावा देना।आलोट विधानसभा क्षेत्र में संचालित बालक एवं बालिका छात्रावास में लाइब्रेरी स्थापित करना प्रारंभ में 10 छात्रावास में लाइब्रेरी की स्थापना करना।

आलोट विधानसभा क्षेत्र में 2000 बीघा वन की रिक्त भूमि पर आचारित करने सागवान आदि इमारतें पौधे को रोकने के लिए आवश्यक शुरुआत करना। बड़े तालाबों में मछली पालन के लिए मछुआरों को प्रोत्साहित करना मछली पालन की व्यवस्था करना नवीन तालाबों का निर्माण करना। संचालित स्कूलों को आबंधित भूमि का संरक्षण आवश्यक है संरक्षण करने के लिए बाउंड्री वॉल बनाई जाए। बडावदा क्षेत्र में महिला हेतु आईटीआई की स्थापना। आलोट विधानसभा क्षेत्र के गांव सिपावरा व ताल नगर में चंबल नदी पर पर्यटक स्थल एवं नदी में नौकायन हेतु प्रोत्साहित करना।

आलोट विधानसभा क्षेत्र में अत्यंत गंभीर मरीजों को एयरलिफ्ट करने और एयर एंबुलेंस उपल्ब्ध करने के लिए ताल में स्थाई हवाई पट्टी का निर्माण करना। ताल व आलोट नगर परिषद सीमा क्षेत्र में स्थाई स्टेडियम का निर्माण करना।विधानसभा क्षेत्र में इंजीनियरिंग महाविद्यालय की स्थापना करना। क्षेत्र की 1000 बीघा जमीन पर सोलर पैनल स्थापित करना विधानसभा क्षेत्र के आलोट नगर में व ग्रामों में पंचायत स्तर पर सीसीटीवी कैमरे इंस्टॉल किया जाए ताकि अन्य छोटे-मोटे अपराधों पर निगरानी रखी जा सके। आलोट ताल तथा बडावदा नगर परिषद के अंतर्गत आने वाले चयनित एवं पात्र हितकारी के लिए आवास की व्यवस्था करना। आलोट नगर ताल नगर व बडावदा नगर में एक अत्याधूनिक बस स्टैंड की व्यवस्था होनी चाहिए ताकि यात्रियों को आवागमन में सुविधा हो।

आलोट नगर में कारगिल चौराहे से लेकर बड़ोद बाईपास तक में मुख्य मार्ग का चौड़ी करण किया जाए ताकि बाजार अपने भव्यता और पूर्णता की ओर लौटे।आलोट नगर परिषद का नवीन कार्यालय भवन बनाया जाए।आलोट विधानसभा क्षेत्र के सेंटर ताल नगर में फायर स्टेशन का निर्माण किया जाए। ताल नगर में नवीन रेस्ट हाउस बनाया जाए वह आलोट नगर में भी नवीन रेस्ट हाउस का निर्माण किया जाए। आलोट विधानसभा क्षेत्र में 500 एकड़ जमीन में वीरान पड़े तालाब को पुनर्जीवित करना।

विधानसभा क्षेत्र के प्रत्येक 10 ग्राम पंचायत में 10 लाख का सीमेंट का क्रेडिट रोड निर्माण करना 20 ग्राम पंचायत के जर्जर भवनों के लिए नवीन भवन का निर्माण करना 30 ग्रामों में शमशान रोड का निर्माण करना 20 गांव में पुलिया निर्माण करना। शासकीय महाविद्यालय ताल में विज्ञान विषय शुरू करना तथा महाविद्यालय बैठने के लिए नवीन फर्नीचर उपलब्ध कराना।45 आंगनवाड़ी भवन विहिन आंगनबाड़ियों में भवन निर्माण करना।आलोट नगर में 100 बिस्तरीय शासकीय चिकित्सालय का निर्माण करना।बडावदा में आयुर्वेदिक अस्पताल भवन का निर्माण हो।

बैठक में ज़िला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि शंभु लाल जी, जनपद पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि कालु सिंह जी, SDM आलोट विवेक सोनकर जी, ज़िला पंचायत सदस्य रमेश मालवीय , मण्डल अध्यक्ष , हरी सिंह नंदन जैन सहित समस्त जनप्रतिनिधी, प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}