शिक्षक परिवार सुवासरा ने श्रीराम कथा आयोजन को बनाया ऐतिहासिक, कथा प्रवक्ता पं. दशरथ शर्मा ‘भाईजी’ ने जताया आभार

शिक्षक परिवार सुवासरा ने श्रीराम कथा आयोजन को बनाया ऐतिहासिक, कथा प्रवक्ता पं. दशरथ शर्मा ‘भाईजी’ ने जताया आभार
सुवासरा। नगर में शिक्षक परिवार द्वारा पहली बार आयोजित सात दिवसीय संगीतमय श्रीराम कथा का सफल एवं भव्य समापन हुआ।
इस आयोजन में सुवासरा क्षेत्र एवं सुवासरा संकुल के 350 से अधिक शिक्षक-शिक्षिकाओं ने तन, मन एवं धन से सहयोग प्रदान कर पुण्य लाभ अर्जित किया। पुरुषोत्तम माह में आयोजित इस कथा के माध्यम से हजारों श्रद्धालुओं ने श्रीराम कथा का श्रवण कर आध्यात्मिक लाभ प्राप्त किया।
कथा का रसपान पशुपतिनाथ की नगरी मंदसौर से पधारे प्रसिद्ध मानस मर्मज्ञ कथा प्रवक्ता पंडित दशरथ शर्मा ‘भाईजी’ ने कराया। कथा समापन अवसर पर भाईजी ने समस्त शिक्षक परिवार का हृदय से आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह सुवासरा क्षेत्र के लिए गौरव का विषय है कि शिक्षक समाज ने एकजुट होकर इतने भव्य धार्मिक आयोजन को सफल बनाया।
उन्होंने सांवरिया टेंट के संचालक राहुल ओसवाल, छोटी काशी सीतामऊ के अंतरराष्ट्रीय संत डॉ. कृष्णानंदजी महाराज, आनंद भक्त सुरेश गुप्ता सहित उन सभी सहयोगियों का विशेष धन्यवाद ज्ञापित किया, जिन्होंने सातों दिन कथा के प्रसारण, व्यवस्थाओं एवं आयोजन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
भाईजी ने लाइट, डेकोरेशन, सफाई व्यवस्था से जुड़े सभी कर्मियों, श्रीकृष्णा राम रसोड़ा एवं विशाल भंडारे की पूरी टीम का भी आभार व्यक्त किया। साथ ही समाजसेवी, पत्रकार पंकज बैरागी सुवासरा नगर के समस्त पत्रकार बंधुओं का धन्यवाद देते हुए कहा कि उन्होंने प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के माध्यम से कथा का व्यापक प्रचार-प्रसार कर आयोजन को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य किया।
उन्होंने नगर की सर्वधर्म समाज की मातृशक्ति का भी विशेष अभिनंदन किया, जिन्होंने कथा से पूर्व घर-घर जाकर पीले चावल देकर नागरिकों को आमंत्रित किया। कथा के सफल संचालन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले राजेश गुप्ता “चाचू भाई” का भी भाईजी ने विशेष रूप से आभार व्यक्त किया।
उक्त आशय की जानकारी श्रीकृष्णा राम रसोड़ा एवं विशाल भंडारे के सफल संचालक एवं समाज सेवी पत्रकार पंकज बैरागी ने यह जानकारी एक प्रेस नोट के माध्यम से दी।


