तालरतलाम

सेवानिवृत्त शिक्षक शुजाअत मोहम्मद खान का भव्य विदाई समारोह आयोजित किया गया–,नगर में निकाला चल समारोह

सेवानिवृत्त शिक्षक शुजाअत मोहम्मद खान का भव्य विदाई समारोह आयोजित किया गया–,नगर में निकाला चल समारोह

ताल, ब्यूरो चीफ शिवशक्ति शर्मा।

एकीकृत शासकीय माध्यमिक विद्यालय बिसलखेड़ा के प्राथमिक शिक्षक शुजाअत मोहम्मद खान के सेवानिवृत्त होने पर सर्व शिक्षक संघ, ताल द्वारा भव्य सम्मान एवं विदाई समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, संकुल केंद्र ताल में संपन्न हुआ।
समारोह में पेंशनर्स एसोसिएशन के प्रताप नारायण दीक्षित, जुझार सिंह सिसौदिया, देवेंद्र नारायण दीक्षित, प्रकाश वर्मा, नगर परिषद सभापति प्रतिनिधि सखावत मोहम्मद खान (गुड्डू भाई), गोवर्धन पोरवाल, राज्य शिक्षक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष किशोर सांखला तथा रियाजत मोहम्मद खान सहित अनेक गणमान्य नागरिक एवं शिक्षक उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का शुभारंभ सरस्वती वंदना से हुआ। अतिथियों का स्वागत संकुल प्राचार्य विनोद कुमार शर्मा, प्रमोद भट्ट, राजीव लोचन कुशवाह, राजेश कुमावत एवं ओमप्रकाश परमार सहित अन्य शिक्षकों ने किया। उपस्थित वक्ताओं ने श्री खान के लंबे एवं समर्पित शैक्षणिक सेवाकाल की सराहना करते हुए उनके कार्यों की भूरि-भूरि प्रशंसा की।
श्री खान अपने सेवाकाल में ताजखेड़ा, लसूडिया खेड़ी, भैंसाना, मेलूखेड़ी, फतेहपुर, हामपुरा तथा बिसलखेड़ा सहित विभिन्न विद्यालयों में पदस्थ रहे और शिक्षा क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान दिया।
कार्यक्रम में पत्रकार वाहिद खान पठान, अशोक पाठक, सत्यनारायण राठौड़, प्रमोद भट्ट, राजीव लोचन कुशवाह, विनोद कुमार शर्मा एवं राजू खान सहित अन्य वक्ताओं ने भी अपने विचार व्यक्त किए। वरिष्ठ पत्रकार शिवशक्ति शर्मा की अनुपस्थिति में उनका लिखित संदेश मंच से पढ़कर सुनाया गया।
सर्व शिक्षक संघ, ताल द्वारा श्री खान का अभिनंदन पत्र, शाल एवं श्रीफल भेंट कर सम्मान किया गया। कार्यक्रम का संचालन वीरेंद्र सिंह सिसौदिया ने किया तथा आभार प्रदर्शन संजय गुप्ता ने माना।
इस अवसर पर दिनेश सिंह डोडिया, संजय धनौतिया, अशोक शर्मा, महेंद्र सिंह डोडिया, सुरेश परमार, राजेश शर्मा, कालूराम माली, रमेश परमार, सत्यनारायण शर्मा, दिनेश चंद्र शर्मा, जाकिर मंसूरी, राजेंद्र सिंह सिसौदिया, जाकिर खान, रविंद्र उपाध्याय, गोविंद त्रिवेदी, राकेश जैन, दिनेश पांचाल, शमसुद्दीन खान, राजेंद्र प्रजापति, अनिल माली, गुलशेर खान, लक्ष्मण परमार सहित बड़ी संख्या में शिक्षक एवं गणमान्यजन उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के पश्चात भव्य चल समारोह के साथ श्री खान को उनके निवास तक सम्मानपूर्वक विदा किया गया। अंत में सभी उपस्थित अतिथियों एवं स्नेहीजनों के लिए सामूहिक भोजन की व्यवस्था की गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}