मंदसौरमंदसौर जिला

गरोठ में कानून कदम , अपराधियों में खौफ : थाना प्रभारी श्री बलवीर सिंह यादव की सख्त कार्यशैली से बदला माहौल

 

नशे के कारोबारपर ताबड़तोड़ कार्रवाई, फरियादियों को मिल रहा त्वरित न्याय पुलिस पर बढ़ा जनता का भरोसा

सतीश शर्मा

गरोठ- जिला पुलिस अधीक्षक श्री विनोद कुमार मीणा एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती हेमलता कुरील के मार्गदर्शन तथा एसडीओपी श्री विजय कुमार यादव के निर्देशन में गरोठ थाना क्षेत्र में कानून व्यवस्था को लेकर उल्लेखनीय कार्य हो रहा है। थाना प्रभारी श्री बलवीर सिंह यादव के कुशल नेतृत्व और सक्रिय कार्यशैली के चलते क्षेत्र में अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगा है, तथा आमजन में सुरक्षा और विश्वास का वातावरण मजबूत हुआ है।

गरोठ थाना प्रभारी श्री बलवीर सिंह यादव ने पदभार संभालने के बाद से ही अपराध और नशे के विरुद्ध विशेष अभियान छेड़ रखा है। उनके नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा लगातार कार्रवाई करते हुए नशे के कारोबार से जुड़े तत्वों पर कड़ा प्रहार किया जा रहा है। इससे क्षेत्र में अवैध गतिविधियों में कमी आई है, और अपराधियों के हौसले पस्त हुए हैं।

युवा एवं ऊर्जावान थाना प्रभारी श्री बलवीर सिंह यादव की कार्यशैली का सबसे बड़ा पहलू आमजन से सीधा संवाद और उनकी समस्याओं का त्वरित समाधान है। थाने पहुंचने वाले फरियादियों की शिकायतों को गंभीरता से सुनकर तत्काल कार्रवाई की जा रही है, जिससे लोगों के मन में कानून और पुलिस व्यवस्था के प्रति सकारात्मक भाव विकसित हो रहा है।

पुलिस प्रशासन की सक्रियता का ही परिणाम है कि गरोठ क्षेत्र में शांति, सुरक्षा और कानून व्यवस्था को नई मजबूती मिली है। अपराधियों में पुलिस का भय स्पष्ट दिखाई दे रहा है, वहीं आम नागरिक स्वयं को अधिक सुरक्षित महसूस कर रहे हैं।

जनता का कहना है, कि थाना प्रभारी श्री बलवीर सिंह यादव के नेतृत्व में गरोठ पुलिस संवेदनशीलता और सख्ती का बेहतर संतुलन प्रस्तुत कर रही है। अपराध नियंत्रण, नशामुक्ति अभियान तथा जनसुनवाई की प्रभावी व्यवस्था ने पुलिस और जनता के बीच विश्वास को और मजबूत किया है।

गरोठ पुलिस की सक्रियता और जनहितकारी कार्यों से क्षेत्र में कानून का राज स्थापित होने के साथ-साथ अपराधमुक्त एवं नशामुक्त समाज की दिशा में सार्थक कदम बढ़ते दिखाई दे रहे हैं।

============

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}