मंदसौर जिलासीतामऊ

जिम्मेदार का नहीं है ध्यान, मानसून से पूर्व जल भराव के नालों एवं अन्य स्थानों कि सफाई और समुचित प्रबंधन कि आवश्यकता 

जिम्मेदार का नहीं है ध्यान, मानसून से पूर्व जल भराव के नालों एवं अन्य स्थानों कि सफाई और समुचित प्रबंधन कि आवश्यकता 

सीतामऊ- मानसून पूर्व की बारिश में बस स्टैंड एवं मंदसौर हाईवे रोड़ पर जल भराव की विकट समस्या फिर पैर पसारने लगी इस संदर्भ में नगर परिषद एवं हाईवे रोड़ कें ठेकेदार की लापरवाही तार तार होती जा रही है जो कि आश्चर्य एवं शोभ का विषय बना हुआ है उल्लेखनीय है कि मानसून के द्वार पर दस्तक दे चुकी है लेकिन जल भराव की समस्या के ठोस निराकरण के संदर्भ में नगर परिषद के प्रशासनिक अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाए हैं स्थानीय तालाब में बारिश के आवक के मार्ग अधिकांश अतिक्रमण के चक्रव्यूह में बंद हो चुके हैं जो शेष रहे हैं वह भी गंदगी के शिकार बने हुए हैं इनकी साफ-सफाई की और भी कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है नगर परिषद के साथ ही मंदसौर हाईवे रोड़ के ठेकेदार की भी लापरवाही के दुष्परिणाम सामने आ रहे हैं लदुना चौराहे से लेकर जिनिंग फैक्ट्री तक हाईवे रोड़ पर बारिश का पानी एकत्र हो जाने की समस्या बीते वर्षों से बनी हुई है जिसका ठोस निराकरण नहीं हो पाना बेहद आश्चर्य एवं शोभ का विषय बना हुआ है हाईवे रोड़ पर यातायात के आवागमन का जबरदस्त दबाव बना रहता है यात्री बसों के अलावा ट्रक ट्रालों के साथ ही दो व चार पहिया वाहनों के आवागमन के बीच सैकड़ो नागरिकों युवाओं व स्कूली छात्र-छात्राओं के भी आवागमन का मुख्य मार्ग भी यही है रोड़ के बीचो-बीच बारिश के पानी के निकासी के प्रबंध नहीं होने से रोड़ पर पानी भरा रहता है जिससे अनेकों बार दुर्घटनाएं हो चुकी है एवं विवाद की स्थिति निर्मित होती रहती हैं परंतु रोड़ ठेकेदार तो लापरवाह बने हुए हैं इस हाईवे रोड़ से गुजरने वाले प्रशासनिक अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि भी स्थिति की अनदेखी करते रहे हैं इससे बढ़कर और क्या आश्चर्य एवं शोभ का विषय शेष रह जाता है *मानसून पूर्व की बारिश ने फिर उजागर की लापरवाही* सोमवार को नगर में मानसून पूर्व की बारिश हुई रात्रि 8:00 से तेज हवाओं के साथ रुक रुक कर बारिश का दौर देर रात तक जारी रहा जिससे उमस से परेशान नगर वासियों को राहत तो मिली लेकिन जल भराव की स्थिति में फिर लापरवाही को उजागर कर दिया बस स्टैंड के प्रवेश मार्ग पर जल भराव के कारण नगर वासियों के साथ ही वाहन चालकों को भी आवागमन की परेशानियों से जूझना पड़ा वहीं लदुना चौराहे से के समीप हाईवे रोड़ पारसमल जैन के मकान के सामने इस कदर पानी एकत्र हो गया मानो कोई नहर बह रही हो इस संदर्भ में नागरिकों का कहना है कि मानसून से पूर्व जल भराव की स्थिति का तत्काल निराकरण कदम उठाए जाने चाहिए अन्यथा यह समस्या मानसून सत्र के दौरान किसी बड़े हादसे का कारण बन सकती हैं.! *इस समस्याओं को लेकर पूर्व में अनुविभागीय अधिकारी शिवानी गर्ग नगर परिषद अध्यक्ष मनोज शुक्ला सीएमओ जीवन राय माथुर सहित ने रोड़ के मैनेजर को दिशा निर्देश दिए गए थे लेकिन स्थिति जस की तस है*.!

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}