सुवासरामंदसौर जिलाराजनीति

मंदसौर में 2 एवं 3 जून को कांग्रेस का दो दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण शिविर, सुवासरा से सैकड़ों कार्यकर्ता होंगे शामिल

मंदसौर में 2 एवं 3 जून को कांग्रेस का दो दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण शिविर, सुवासरा से सैकड़ों कार्यकर्ता होंगे शामिल

✍️पंकज बैरागी

सुवासरा (निप्र)। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के संगठन सृजन अभियान के अंतर्गत पशुपतिनाथ एवं दशपुर की नगरी मंदसौर में जिला कांग्रेस कमेटी मंदसौर द्वारा 2 एवं 3 जून को दो दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इस प्रशिक्षण शिविर में सभी ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्षों एवं मंडलम कांग्रेस अध्यक्षों की सहभागिता रहेगी।

शिविर में मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रभारी हरीश चौधरी, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी, मंदसौर-नीमच-जावरा संसदीय क्षेत्र की पूर्व सांसद मीनाक्षी नटराजन, प्रशिक्षण प्रभारी महेंद्र जोशी, प्रदेश संगठन महामंत्री संजय कामले सहित वरिष्ठ नेताओं एवं विशेषज्ञों का मार्गदर्शन प्राप्त होगा।

यह प्रशिक्षण शिविर संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने, वैचारिक स्पष्टता विकसित करने, नेतृत्व क्षमता को निखारने एवं प्रभावी कार्यशैली के निर्माण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। विश्वास व्यक्त किया जा रहा है कि यह प्रशिक्षण शिविर आगामी मिशन-2027 के तहत पंचायत, जनपद, जिला पंचायत, नगर निगम, नगर पालिका एवं नगर परिषद चुनावों में संगठन की महत्वपूर्ण भूमिका सुनिश्चित करेगा। साथ ही आगामी मिशन-2028 विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के संगठन सृजन अभियान के निर्देशानुसार जमीनी कार्यकर्ताओं को अधिक महत्व देने पर विशेष जोर तैयार की जाएगी।

इन वरिष्ठ नेताओं के सानिध्य में आयोजित होने वाले इस दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर में सुवासरा विधानसभा क्षेत्र क्रमांक-226 से सैकड़ों कांग्रेसजन मंदसौर पहुंचेंगे।

मंदसौर पहुंचने की अपील करने वालों में अखिल भारतीय जमीनी कार्यकर्ता आगे लाओ समिति के मध्यप्रदेश मीडिया प्रभारी के अध्यक्ष पंकज बैरागी, मध्यप्रदेश नगरीय निकाय संगठन सचिव मुबारक मंसूरी पार्षद, मध्यप्रदेश केश सेल्फी के प्रदेश महामंत्री राजेंद्र सोलंकी, मध्यप्रदेश पंचायती राज प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष महेश पाटीदार (गंगाखेड़ी), मध्यप्रदेश पंचायती राज प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष श्यामसिंह चौहान (लखवा), कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व जिला पंचायत सदस्य ओमसिंह भाटी( हल्द्वानी), कांग्रेस के वरिष्ठ नेता भुवनेश्वर सिंह( दीपाखेड़ा), कांग्रेस के वरिष्ठ नेता गोविंद सिंह पवार( लदूना,) कांग्रेस के वरिष्ठ नेता बल्लभ प्रसाद देवड़ा, पूर्व जनपद उपाध्यक्ष श्यामलाल वर्मा, पूर्व जनपद सदस्य शंभूलाल चौहान तरनोद, नेता प्रतिपक्ष महेश मंदलिया, पार्षद प्रतिनिधि जगदीश राठौर, मंडलम कांग्रेस अध्यक्ष भगवतीलाल मोदी, मंडलम कांग्रेस अध्यक्ष लक्ष्मीनारायण पाटीदार धलपट, मध्यप्रदेश पंचायती राज प्रकोष्ठ के ब्लॉक अध्यक्ष श्यामसुंदर पाटीदार धलपट, पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के ब्लॉक अध्यक्ष विनोद खारोल धलपट, कांग्रेस सेवादल के ब्लॉक अध्यक्ष शिवनारायण घोटाला धलपट, पूर्व सरपंच पन्नालाल सोनी, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष परमेश्वर राजू पाटीदार, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष कृपालसिंह सोलंकी तरनोद, कांग्रेस के युवा नेता जगदीश कोठारी बसई, युवा नेता राजेश मुनिया, राजू पाटीदार धलपट, शिवनारायण पटेल, प्रकाश पाटीदार, दुर्गाशंकर पाटीदार, मधुसूदन पाटीदार, विजय पाटीदार, भवानीशंकर राठौड़, सुनील राठौड़, अनिल राठौड़, युवा नेता प्रवीण मालवी, शुभम चौधरी, चिराग जैन, आकाश सोनी, नरेंद्र मेहता, मोहम्मद कापाड़िया, सलीम खान पठान, कमलेश दानगढ़( मामा) श्यामलाल गुप्ता, राजेश गुप्ता, दिनेश दिनकर, पूर्व पार्षद तेजू बगाड़ा, पूर्व पार्षद आनंद शर्मा, पूर्व पार्षद शंकरलाल मेहर, सेवानिवृत्त शिक्षक तुलसीराम मेहर, मोहनलाल मेहर, परख इलेक्ट्रॉनिक के अंकित डपकरा, रतनसिंह गुर्जर, दिलीप शर्मा अजयपुर, रमेश सूर्यवंशी( चांपाखेड़ी), पूर्व जनपद सदस्य रमेश सूर्यवंशी धलपट, गोवर्धनलाल बाड़ोलिया, ईश्वरलाल जायसवाल, मुस्तकीम कुरैशी, अशोक जैन, महेंद्र मादलिया, मेजर अली बारूदवाला, ताहिर भाई तेलवाला , पंकज बारोड (हंसपुरा )सहित अनेक कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अधिक से अधिक संख्या में मंदसौर पहुंचने की अपील की है।

उक्त आश्य कि जानकारी अखिल भारतीय जमीनी कार्यकर्ता आगे लाओ समिति के मध्यप्रदेश मीडिया प्रभारी के अध्यक्ष पंकज बैरागी ने यह जानकारी एक प्रेस नोट के माध्यम से दी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}