मंदसौरमंदसौर जिला
आयुष्मान आरोग्य शिविर मंदसौर के वार्ड नं. 21 व डिगांवमाली में लगाया गया

कैम्प में टीबी स्क्रीनिंग सहित अन्य निःशुल्क जांचे की गई
मंदसौर। केन्द्र एवं राज्य स्तर से प्राप्त निर्देशानुसार कलेक्टर श्रीमती अदिती गर्ग के मार्गदर्शन एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी मंदसौर के सानिध्य में 100 दिवसीय आयुष्मान आरोग्य शिविरों का आयोजन हाई रिस्क ग्रामों एवं वार्डाे मे किया जा रहा है। इसी के अंतर्गत जिले मे 11 अप्रैल को 02 आयुष्मान आरोग्य शिविर का आयोजन वार्ड पार्षद प्रतिनिधि श्री नरेंद्र व्यास एवं श्री जगदीश भावसार की उपस्थिति मे मंदसौर शहर के हाई रिस्क वार्ड टिगरिया, 500 क्वार्टर अभिनन्दन, मंदसौर मे वार्ड में किया गया। साथ ही टीबी चैंपियन का भी स्वागत करते हुए टीबी चैंपियन के द्वारा आमजनों को भी अपनी उपचार अवधि के दौरान हुए अनुभव को साझा किया । जिले के 1 और अन्य शिविर हाई रिस्क ग्राम डिगांवमाली मे सरपंच की उपस्थिति मे आयोजित किया गया ।शिविर के दौरान निःशुल्क हीमोग्लोबिन, ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर और बीएमआई का परीक्षण किया गया।
स्वास्थ्य विभाग के सुपरवाइजर श्री अजय पाण्डेय द्वारा बताया गया कि शिविर में हर वर्ग आगे आकर अपनी सहभागिता निभाए, क्षय बीमारी का इलाज संभव है, इसे छुआ-छुत की बीमारी ना समझे ।
डिगांवमाली मे आयोजित शिविर मे श्रीमती संगीता शर्मा, लेब सुपरवाइजर द्वारा सरपंच महोदय का आभार व्यक्त कर कहां गया कि अगर सभी पंचायतों मे सरपंच अपनी सहभागिता निभाऐं तो जिले से सभी ग्राम पंचायतों को टी.बी. मुक्त करने का लक्ष्य दूर नहीं है ।
शिविर में मेडिकल कॉलेज मंदसौर से डॉ रोहित दास और इंटर्न डॉ. इशिका सोनी, कपिल पाटीदार, जेमिका थॉमस, राहुल जाट एवं श्री हेमंत शिल्पी, श्रीमती कांता भंडारी महिला पर्यवेक्षक, फार्मासिस्ट नयन राठौर। एक्स-रे टेक्निशियन नितेश प्रजापत नर्सिंग ऑफिसर प्रदीप पाटीदार एएनएम, सिस्टर, उषा कार्यकर्ता एवं अन्य स्वास्थ्य कर्मचारी उपस्थित रहे।



