ज्योतिष दर्शन

आज 14 अप्रैल 2026 मंगलवार का पञ्चांग व्रत त्यौहार सहित राशिफल 

🙏🏻 श्री गणेशाय नमः 🙏🏻

🙏🏻 शुभ प्रभात 🙏🏻

आज 14 अप्रैल 2026 मंगलवार का पञ्चांग व्रत त्यौहार सहित राशिफल

आज 14 अप्रैल 2026 मंगलवार का पञ्चांग

वैशाख कृष्ण पक्ष की द्वादशी तिथि- 14 अप्रैल 2026 को रात 12 बजकर 13 मिनट तक

शुक्ल योग- 14 अप्रैल 2026 को दोपहर 3 बजकर 40 मिनट तक

शतभिषा नक्षत्र- 14 अप्रैल 2026 को शाम 4 बजकर 6 मिनट तक

सूर्य का में मेष राशि में गोचर- 14 अप्रैल 2026 को सुबह 9 बजकर 31 मिनट पर

वरुथिनी एकादशी पारण का समय- 14 अप्रैल को सुबह 6 बजकर 54 मिनट से सुबह 8 बजकर 53 मिनट तक

आज का शुभ मुहूर्त – 14 अप्रैल 2026

ब्रह्म मुहूर्त- 04:51 ए एम से 05:36 ए एम

अभिजित मुहूर्त- 12:14 पी एम से 01:04 पी एम

विजय मुहूर्त- 02:44 पी एम से 03:35 पी एम

गोधूलि मुहूर्त- 06:54 पी एम से 07:17 पी एम

त्रिपुष्कर योग- 14 अप्रैल को शाम 4 बजकर 6 मिनट से देर रात 12 बजकर 12 मिनट तक

आज का अशुभ मुहूर्त – 14 अप्रैल 2026

गुलिक काल: 12:14 − 13:48

यमगण्ड: 09:06 − 10:40

राहुकाल: 15:22 − 16:55

दिशा शूल – आज उत्तर दिशा में दिशा शूल रहेगा । इसलिए आज उत्तर दिशा में यात्रा नहीं करनी चाहिए।

राहु काल वेला – (मध्यमान से) दिन 3.00 से 4.30 तक

तिथि – द्वादशी तिथि रात्रि 12.13 तक होगी तदुपरान्त त्रयोदशी तिथि होगी ।

नक्षत्र – शतभिषा नक्षत्र दिन 4.06 तक रहेगा तदुपरान्त पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र होगा ।

योग – शुक्ल योग दिन 3.39 तक रहेगा तदुपरान्त ब्रह्म योग रहेगा ।

करण – कौलव करण दिन 12.41 तक रहेगा तदुपरान्त तैतिल करण रहेगा।

विशिष्ट योग

त्रिपुष्कर योग सायं 4-06 से रात्रि 12-13 तक,

व्रत / दिवस विशेष – 14 अप्रैल 2026 व्रत-त्यौहार- मेष संक्रांति, पना संक्रांति, बैसाखी, वरुथिनी एकादशी पारण वैशाख संक्रांति, पुण्यकाल 15- 56 तक, मीन मल मास समाप्त, डाँ. अम्बेडकर जयंती. श्री सैन जयंती, पंचक, वैशाखी (पंजाब में), विशु (केरल में), मेष संक्राति (उड़ीसा में) मेषादि व कड़क पूजा (बंगाल में) ,

चन्द्रमा – आज सम्पूर्ण दिन रात्रि कुंभ राशि में होगा ।

ग्रह का राशि /नक्षत्र परिवर्तन – सूर्य का अश्विनी नक्षत्र मेष राशि में प्रवेश दिन 9-32

आज जन्म लेने वाले बच्चे

आज जन्म लेने वाले बच्चों की राशि कुंभ होगी । आज दिन 4.06 तक जन्म लेने वाले बच्चों का शतभिषा नक्षत्र होगा तदुपरान्त पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र होगा ।

14 अप्रैल 2026 को मेष संक्रांति और सौर नववर्ष की शुरुआत

इस दिन सूर्य देव मेष राशि में प्रवेश करते हैं, जिसे मेष संक्रांति कहा जाता है। कई भारतीय राज्यों में इसे सौर नववर्ष का आरंभ माना जाता है।

बैसाखी है

पंजाब और उत्तर भारत में बैसाखी का पर्व नई फसल की खुशी के रूप में मनाया जाता है। खेतों में सुनहरी फसल की कटाई के बाद किसान इस दिन उल्लास और कृतज्ञता व्यक्त करते हैं।

परंपराओं का अद्भुत संगम

एक ही दिन धार्मिक साधना, सामाजिक चेतना, कृषि उत्सव और नववर्ष की खुशियां साथ-साथ मनाई जाना भारतीय उपमहाद्वीप की सांस्कृतिक विविधता को दर्शाता है।

====

आज का चौघड़िया

[[[[[[[[[[[[[[[[[[[[[[[[[[[]]]]]]]]]]]]]]]]]]]]]]]]]]]]]]]]]]]]

आज 14 अप्रैल 2026 मंगलवार का राशिफल

मेष राशि -आज का दिन आर्थिक उपलब्धियों से भरा रहने वाला है. आप अपने पेशेवर लाभ को संवारने में सबसे आगे रहेंगे. मित्रों का भरपूर सहयोग आपको प्राप्त होगा और आप प्रबंधन के क्षेत्र में अपना प्रभाव बढ़ाएंगे. आपकी बहुमुखी प्रतिभा आज निखर कर सामने आएगी, जिससे पद और प्रतिष्ठा में वृद्धि के योग बनेंगे।

आपका आत्मविश्वास काफी ऊंचा रहेगा और कार्यक्षेत्र में परिस्थितियां आपके अनुकूल बनी रहेंगी. जिम्मेदार वर्ग के लोग आपके सहायक होंगे, जिससे आप लोगों का भरोसा जीतने में सफल रहेंगे. कामकाजी अवसरों को भुनाते हुए आप जिम्मेदारों से भेंट बढ़ाएंगे. लेनदेन में सकारात्मकता बनी रहेगी और आप बड़े साहस के साथ अपने कार्यों को अंजाम देंगे.।

शुभ रंग: लाल,  शुभ अंक: 1, 5 और 9

वृष राशि -आज प्रबंधकीय कार्यों में रुचि बढ़ेगी. आप विभिन्न उपलब्धियों को प्राप्त करने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ेंगे. शासन और प्रशासन से जुड़े मामलों में आपकी स्थिति काफी बेहतर बनी रहेगी. साथियों के प्रति सहकार का भाव रखने से आपके काम आसान होंगे. आर्थिक मामले आज पूरी तरह आपके पक्ष में बनते नजर आ रहे है।

रचनात्मक सोच के साथ आप सफलता का परचम बुलंद करेंगे. बड़ों का साथ और समर्थन आपको उत्साहित रखेगा. आपकी नेतृत्व क्षमता में वृद्धि होगी और विभिन्न कार्यों को सामाजिक समर्थन मिलेगा. उद्योग और व्यापार के मामलों को संवारने में आप सफल रहेंगे. पहल और पराक्रम के साथ आप अपनी योजनाओं को धरातल पर उतारने में सक्षम होंगे.

शुभ रंग: कांसे के समान शुभ अंक: 5, 6 और 9

मिथुन राशि -आज का दिन भाग्य के सहयोग वाला है. आपकी रुचि धर्म-कर्म के कार्यों और जनसेवा में बढ़ेगी. महत्वपूर्ण कार्य आज बेहतर गति पकड़ेंगे. आपकी पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी और आर्थिक लाभ के नए अवसर सामने आएंगे. परिस्थितियां आपके लिए पूरी तरह सकारात्मक बनी हुई हैं.

योजनाओं को आगे बढ़ाते हुए आप अपने वित्तीय पक्ष को मजबूत करेंगे. आस्था में वृद्धि होगी और आप अनुभवी लोगों की सीख-सलाह से आगे बढ़ेंगे. व्यक्तिगत संबंधों में विश्वास पैदा होगा. नीति-नियमों का पालन करते हुए आप जनकल्याण के कार्यों से जुड़ेंगे. किसी धार्मिक स्थल की यात्रा की योजना बन सकती है. स्वास्थ्य भी आज बेहतर बना रहेगा।

तुला राशि -आज का दिन मित्रों के साथ श्रेष्ठ समय बिताने का है. आप महत्वपूर्ण मामलों को सफलतापूर्वक आगे बढ़ाएंगे. निजी संबंधों को संवारने में आपको कामयाबी मिलेगी. परिस्थितियां आपके लिए पूरी तरह शुभ बनी हुई हैं. विभिन्न मामलों में आपको अपेक्षित हितलाभ प्राप्त होगा. पेशेवरों के दबाव में आए बिना अपने निर्णय लें.

व्यावसायिक कोशिशों को बढ़ाने से लाभ की स्थिति संवरेगी. आज आप विभिन्न विषयों में जबरदस्त उत्साह दिखाएंगे. आर्थिक संतुलन बना रहेगा और अनुभवियों का साथ आपको सही दिशा देगा. शिक्षण और प्रशिक्षण से जुड़े कार्यों पर आपका जोर रहेगा. अपने लक्ष्यों पर फोकस बनाए रखें और विभिन्न विषयों को आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ाएं.

शुभ रंग: शहद समान शुभ अंक: 5, 6 और 9

वृश्चिक राशि -घर-परिवार को अधिक समय देने का प्रयास करेंगे. निजी मामलों में धैर्य और विनम्रता का परिचय दें. प्रबंधन के कार्यों पर ध्यान देना जरूरी है. घर के लिए किसी जरूरी वस्तु की खरीदारी संभव है. किसी भी प्रकार के स्वार्थ या प्रलोभन से बचें. रक्त संबंधियों का सम्मान करें और उन्हें उचित स्थान दें।

पेशेवर प्रयासों को आज बल मिलेगा और आर्थिक गतिविधियों में तेजी आएगी. आपका समकक्ष वर्ग सहयोगी बना रहेगा. अपनी सोच में संकीर्णता न आने दें और बड़प्पन से काम लें. पारिवारिक संबंधों में संवेदनशीलता बनाए रखें. व्यक्तिगत प्रदर्शन के स्तर पर आपका मनोबल बढ़ा रहेगा, जिससे आप कठिन कार्यों को भी आसानी से कर लेंगे.

शुभ रंग: चमकीला लाल    शुभ अंक: 1, 5 और 9

धनु राशि-सामाजिक संवाद के मामलों में काफी आगे रहेंगे. आपका संपर्क और चर्चा का तरीका बेहतर बना रहेगा. किसी यात्रा पर जाने की योजना बन सकती है. जरूरी सूचनाएं साझा करने से आपकी साख बढ़ेगी. सभी श्रेणी के लोग आपके व्यवहार से प्रसन्न रहेंगे. व्यक्तिगत उपलब्धियों पर आपका मुख्य फोकस होगा.

परिवार के लोग आपके कार्यों में सहयोग करेंगे. महत्वपूर्ण मामलों में अनुशासन बनाए रखना जरूरी है. भावनात्मक मजबूती के साथ स्थितियों का सामना करें. मित्रों के साथ संबंधों में मिठास बनी रहेगी. सूझबूझ और सक्रियता से काम लेने पर स्वजनों से भेंट सुखद रहेगी. वाणिज्यिक संवाद में आप सभी को प्रभावित करने में सफल रहेंगे.

शुभ रंग: स्वर्णिम शुभ अंक: 1, 3 और 9

मकर राशि -आज का दिन परिवार के साथ महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर विचार-विमर्श करने का है. योग्य जातकों को विवाह या रिश्तों के प्रस्ताव मिल सकते हैं. बड़प्पन और सद्भावना से आप सभी को प्रसन्न रखेंगे. सूझबूझ के साथ लिए गए निर्णय आपको लाभ दिलाएंगे. घर आए अतिथियों का आदर-सम्मान बनाए रखें.

आप अपनी व्यक्तिगत जिम्मेदारियों को बखूबी निभाएंगे. स्वभाव में सरलता और सहजता बढ़ेगी. रक्त संबंधियों के साथ रिश्ते सुखमय रहेंगे. अपने लक्ष्यों पर फोकस बनाए रखें और आत्मविश्वास के साथ अपना पक्ष रखें. घरेलू सुख-सुविधाओं में वृद्धि पर बल रहेगा. परिवार को साथ लेकर चलें, लेनदेन में आपको इच्छित सफलता अवश्य मिलेगी.

शुभ रंग: रस्ट कलर ,  शुभ अंक: 5, 8 और 9

कुंभ राशि –आज नए ढंग से कार्य करने पर जोर देंगे. आपकी सृजनात्मकता आज चरम पर रहेगी. आर्थिक गतिविधियों में आपकी रुचि बढ़ेगी और करियर-व्यापार को लेकर आप काफी उत्साहित रहेंगे. रिश्तों में संवेदनशीलता बनाए रखना जरूरी है. आधुनिक कार्यों को गति देने से आपको बड़ा लाभ हो सकता है.

व्यक्तिगत मामलों और रिश्तों पर नियंत्रण रखें. आपका मित्रवर्ग आज काफी सहयोगी सिद्ध होगा. सगे-संबंधियों से भेंट मुलाकात बढ़ेगी. भावनात्मक पक्ष आज मजबूत रहेगा. सूझबूझ के साथ आगे बढ़ते हुए आप अपने कार्यक्षेत्र पर नियंत्रण बनाए रखेंगे. व्यक्तिगत मुलाकातों में आप अपनी छाप छोड़ने में सफल रहेंगे.

शुभ रंग: गेंहुंआ ,शुभ अंक: 5, 8 और 9

मीन राशि –आज आर्थिक खर्च अधिक रहने की संभावना है. व्यावसायिक मामलों में किसी भी प्रकार की ढिलाई न बरतें. वित्तीय लेनदेन पर कड़ा अंकुश बनाए रखें. रिश्तों के मामले में संपर्क और संवाद बेहतर होगा. पेशेवर मामलों में उतावली दिखाने से बचें, अन्यथा लक्ष्य लंबित रह सकते हैं.

स्वभाव में विनम्रता बनाए रखें और लेनदेन पर विशेष ध्यान दें. न्यायिक विषयों में धैर्य बढ़ाने की आवश्यकता है. किसी यात्रा की प्रबल संभावना बन रही है. अधिकारी वर्ग आपके कार्यों में सहयोग करेगा. कामकाज की स्थिति सामान्य बनी रहेगी. किसी भी प्रकार का जोखिम लेने से बचें और अहंकार को अपने ऊपर हावी न होने दें।

शुभ रंग: केशरिया /शुभ अंक: 1, 6 और 9

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}