सकोरा अभियान: पक्षियों के लिए आगे आए रासेयो इकाई गरोठ

सकोरा अभियान: पक्षियों के लिए आगे आए रासेयो इकाई गरोठ
गरोठ। श्री शिवनारायण उदिया शासकीय महाविद्यालय गरोठ के राष्ट्रीय सेवा योजना के रासेयो वॉलेंटियर के द्वारा आज “सकोरा अभियान” चलाया गया। इस अभियान के अंतर्गत पक्षियों को भीषण गर्मी में पानी उपलब्ध कराने के उद्देश्य से महाविद्यालय परिसर में वृक्षों पर मिट्टी के सकोरे बांधे गए, मिट्टी के सकोरे को बेहतर तरीके से चित्रकारी कर के रासेयो वॉलेंटियर ने इन सकोरों में पानी भरकर जीव-जंतुओं की सेवा का संकल्प लिया। अभियान के माध्यम से राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी प्रोफेसर अमृत लाल कोल के द्वारा वॉलेंटियर को पर्यावरण संरक्षण और जीवों के प्रति संवेदनशीलता का संदेश दिया गया। प्राचार्य प्रोफेसर एच एस गौड़ ने बताया कि गर्मी के मौसम में पक्षियों को पानी की कमी का सामना करना पड़ता है, ऐसे में यह छोटा सा प्रयास उनके जीवन के लिए बहुत महत्वपूर्ण साबित हो सकता है। उन्होंने आम नागरिकों से भी इस अभियान में जुड़कर अपने आसपास सकोरे लगाने की अपील की, वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ जे आर झरिया जी ने गर्मियों में पानी के प्राकृतिक स्रोत सूखने के कारण पक्षियों को होने वाली प्यास की समस्या को दूर करना और जीव-जंतुओं के प्रति संवेदनशीलता बढ़ाने में विद्यार्थी को मार्गदर्शन दिया! सकोरा अभियान में महाविद्यालय के समस्त प्रोफेसर, कर्मचारी स्टाफ गण उपस्थित रहे, रासेयो के वालेंटियर्स शिवराज सिंह, बहादुर सिंह, जसवंत सिंह, सोनू कुमार, शिवानी, मुस्कान, कुमकुम सिंह, शालू सिंह, खुशी सिंह आदि वालेंटियर्स ने सकोरा अभियान में बढ़ चढकर भाग लिया और पक्षियों के प्रति उनकी सुरक्षा और पर्यावरण संरक्षण हम सभी की नैतिक जिम्मेदारी को समझा गया|



