अपराधभानपुरामंदसौर जिला

दुधाखेड़ी में प्रेमी ने प्रेमिका के पति को जलाकर खेत पर दफनाया, मामला हुआ उजागर, ग्रामीणों ने किया चक्काजाम 

दुधाखेड़ी में प्रेमी ने प्रेमिका के पति को जलाकर खेत पर दफनाया, मामला हुआ उजागर, ग्रामीणों ने किया चक्काजाम 

भानपुरा।क्षेत्र में एक सनसनीखेज मामला सामने आया।प्रेमी ने प्रेमिका के पति को जलाकर खेत पर दफनाया, मामला हुआ उजागर परिजन ने सड़क पर बैठकर किया चक्का जाम आरोपी के मकान तोड़ने की मांग कि गई ‌।

प्राप्त जानकारी के अनुसार भानपुरा तहसील के ग्राम दुधाखेड़ी के व्यक्ति की निर्मम तरीके से हत्या की। युवक कल से ही गायब था, खून से सनी एक कुल्हाड़ी गांव के नजदीक झाड़ियों में पड़ी मिली, ग्रामीणों ने तलाश की तो पास में ही अस्थियां (जली हुई हड्डी ) मिली। प्रेमी ने ही प्रेमिका के पति कि कुल्हाड़ी से काटकर, सबूत मिटाने के लिए जलाया और खेत पर शव को दफना दिया।घटना को लेकर योगी समाज में आक्रोश है। वहीं पुलिस ने आरोपी पंकज चौधरी को गिरफ्तार कर लिया। और घटना को लेकर जांच में जुटी हुई है।

घटना को लेकर ग्रामीणों ने बताया कि धनराज योगी कि मर्डर दिल दहला देना वाला हत्या कांड उनकी पत्नी और प्रेमी की मास्टर माइंड प्लानिंग से पति धनराज योगी को पहले मारा फिर सालीया गुस्साया फिर तलवार से शव को काटा गया और फिर जला दिया गया आरोपी गांव दुधाखेड़ी का ही था जिसका नाम पंकज चौधरी है । फोटो खड़े आदमी इसी औरत का पति है जिसका नाम धनराज योगी है यह समाज के लिए बहुत शर्मनाक घटना है।

मृतक धनराज योगी कि बेटी ने बताया कि मेरे पापा 10 तारीख रात कि 8.30 बजे से गायब हैं। वो गांव में प्रोग्राम कार्यक्रम था वहां गये थे वहां से आ के उन्होंने गाड़ी रखीं और पंकज चौधरी आया था उनको गाड़ी पर बैठाकर ले गया। वो कहां ले गये उनको,उनकी कुए पर हड्डीयां टुकड़े कर कर उनको जलाया। दुधाखेड़ी के पास कुए पर चार दिन में लाश मिली। मम्मी और पंकज चौधरी का पांच साल से अफेयर चल रहा था।

ग्रामीणों ने किया चक्का जाम

मामले को लेकर ग्रामीणों ने सोमवार दोपहर तक गरोठ भानपुरा मार्ग पर चक्काजाम किया। ग्रामीणों की मांग है कि हत्या में एक से अधिक आरोपी है जिनपर प्रकरण दर्ज किया जाए। साथ ही आरोपियों के मकान तोड़े जाए।

इधर भानपुरा तहसीलदार विनोद शर्मा ने बताया कि मामले में जांच के बाद ही अगली कार्रवाई प्रचलित हो सकेगी। वहीं प्रदर्शन करने वाले लोगों के समाज के जिलाध्यक्ष भी पहुंचे है। जो ग्रामीणों से चर्चा कर रहे है।

भानपुरा थाना प्रभारी आरसी दांगी ने समझाइश दी कि जल्द हत्यारे को पकड़ेंगे । तब लोग शांत हुए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}