भोपालमध्यप्रदेश

विधानसभा सीटों के परिसीमन की चर्चा तेज, सीटों की संख्या 230 से बढ़कर 345 तक होने की संभावना 

विधानसभा सीटों के परिसीमन की चर्चा तेज, सीटों की संख्या 230 से बढ़कर 345 तक होने की संभावना

मध्य प्रदेश की राजनीति में जल्द बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। विधानसभा सीटों के परिसीमन की चर्चा तेज है, जिसके बाद सीटों की संख्या 230 से बढ़कर 345 तक होने की संभावना जताई जा रही है।

अगर ऐसा होता है तो प्रदेश का पूरा सियासी गणित बदल जाएगा। अभी जहां सरकार बनाने के लिए 116 सीटों की जरूरत होती है, वहीं 345 सीटें होने पर बहुमत का आंकड़ा बढ़कर 174 हो जाएगा।

इस बदलाव के साथ नारी शक्ति वंदन अधिनियम लागू करने की भी तैयारी बताई जा रही है। इसके तहत करीब 33 फीसदी यानी 114 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित हो सकती हैं।

सिर्फ इतना ही नहीं, एससी-एसटी वर्ग के लिए भी सीटों की संख्या बढ़ने की संभावना है, अगर यह प्रस्ताव लागू होता है, तो आने वाले चुनावों में उम्मीदवारों की रणनीति से लेकर पार्टियों का पूरा समीकरण बदल सकता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}