सुवासरा में 66 लाख के विकास कार्यों का लोकार्पण विधायक श्री डंग जिपं अध्यक्ष श्रीमति पाटीदार करकमलों द्वारा किया गया

सुवासरा में 66 लाख के विकास कार्यों का लोकार्पण विधायक श्री डंग जिपं अध्यक्ष श्रीमति पाटीदार करकमलों द्वारा किया गया
✍️पंकज बैरागीसुवासरा नगर में 66 लाख के विकास कार्यों का लोकार्पण, सीसी रोड व सामुदायिक भवन जनता को समर्पित कर विधायक हरदीप सिंह डंग एवं जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती दुर्गा डॉ. विजय पाटीदार करकमलों द्वारा एवं नपं अध्यक्ष श्रीमती सविता बालाराम परिहार कि अध्यक्षता में भाजपा के कार्यकर्ताओं के कर कमलों कि उपस्थिति में किया गया।
नगर के वार्ड क्रमांक 1 व 2 में गुरुवार, 9 अप्रैल 2026 को क्षेत्रीय विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री हरदीप सिंह डंग तथा मंदसौर जिला पंचायत अध्यक्ष दुर्गा डॉ.विजय पाटीदार के करकमलों द्वारा भाजपा कार्यकर्ताओं कि गरिमामई उपस्थिति में विकास कार्यों का लोकार्पण किया गया।
शाम 5:30 बजे सुवासरा गांव चौराहा पर आयोजित कार्यक्रम में लगभग 66 लाख रुपये की लागत से निर्मित सीसी रोड एवं सामुदायिक भवन का विधिवत उद्घाटन कर उन्हें जनता को समर्पित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य सुवासरा नगर को स्वच्छ, सुगम एवं विकासशील बनाते हुए निरंतर प्रगति की दिशा में आगे बढ़ाना रहा।
इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष दिलीप सिंह मंडलोई ( तारानोद), नगर परिषद अध्यक्ष सविता बालाराम परिहार, उपाध्यक्ष श्रीमती सीमा सुनील मांदलीया सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम में नगर परिषद के सभापति, पार्षदगण, स्टाफ एवं बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।
प्रमुख रूप से रिंकू सोनी, महेश धनोतिया, प्रकाश जायसवाल, श्रीमती दुर्गा कुमावत, दिनेश गुप्ता, राघु सिंह पवार सहित भाजपा के वरिष्ठ नेता रामगोपाल काला, गोपाल सनम (मुजावदिया), नेपाल सिंह चौहान (ढोढर), किशोर पाटीदार (गुराडिया प्रताप), कालूराम पाटीदार (धलपट ), घनश्याम धनोतिया, दिलीप कुमावत, श्याम सिंह देवड़ा( देवरिया विजय), गोविंद मेहर, भरत सिंह गुर्जर (अंतरालिया), अभय जैन, हेमू सोनी, हंसपाल सिंह सिसोदिया, मदन सोनी एवं सरदार सिंह पवार सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
विशेष रूप से पार्षद कंकू बाई सतनारायण, नगर परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष अशोक धनोतिया एवं भाजपा नेता परमजीत सिंह (होडा ) की उपस्थिति भी उल्लेखनीय रही।
कार्यक्रम का संचालन एल्डरमैन दिनेश गुप्ता द्वारा किया गया, जबकि अंत में आभार प्रदर्शन नगर परिषद अध्यक्ष सविता डॉ . बालाराम परिहार ने व्यक्त किया।
कार्यक्रम के दौरान कुछ बिंदु चर्चा का विषय बने रहे—
लोकार्पण पट्टिका (फारसी) पर पूर्व सीएमओ संजय सिंह राठौर का नाम होने को लेकर चर्चाएं हुईं।
वर्तमान सीएमओ जीवन राय माथुर कार्यक्रम में उपस्थित नहीं रहे, जिसे लेकर भी नगर में चर्चा रही।
वार्ड क्रमांक 2 की बागड़ी बस्ती की महिलाओं ने विधायक हरदीप सिंह डंग को क्षेत्र में व्याप्त गंदगी, खराब सड़क एवं मच्छरों की समस्या से अवगत कराते हुए शीघ्र समाधान की मांग की।
सुवासरा नगर परिषद के अध्यक्ष श्रीमती सविता बालाराम परिहार ने बताया कि सुवासरा गांव में विकास की श्रृंखला को आगे बढ़ाते हुवे लगभग 2 करोड़ 8लाख रुपये की लगत से विकास कार्यों की स्वीकृति प्रदान की गई है।



